आईएमएफ के नियमों के बावजूद पाकिस्तान ने घटाई पेट्रोल लेवी : रिपोर्ट
नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने पाकिस्तान से कहा है कि वह डीजल पर सब्सिडी हटाए, क्योंकि बाजार की कीमत से कम पर ईंधन देना उनके लोन की शर्तों के खिलाफ है। इसके बावजूद, इस्लामाबाद ने खुलकर नियमों की अनदेखी करते हुए पेट्रोल पर भी सब्सिडी घटा दी है।
चीन के विज्ञापन उद्योग का राजस्व पहली बार 20 खरब युआन के पार
बीजिंग, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन के बाजार विनियमन राज्य प्रशासन ने 7 अप्रैल को घोषणा की कि देश भर में सार्वजनिक संस्थानों और बड़े उद्यमों का विज्ञापन राजस्व 2025 में पहली बार 20 खरब युआन से अधिक होकर 20 खरब 50 अरब 21 करोड़ युआन तक पहुंच गया, जो वर्ष 2020 के राजस्व का दोगुना है और 16.8 प्रतिशत की औसत वार्षिक वृद्धि दर दर्शाता है।
‘ईरान के नए शासन ने अपने रुख में बदलाव किया’, अमेरिका का दावा
वॉशिंगटन, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका ने दावा किया है कि ईरान में नेतृत्व में आए बदलाव के बाद उसकी बातचीत की रणनीति में बड़ा परिवर्तन देखने को मिला है। अमेरिकी ‘सेक्रेटरी ऑफ वॉर’ पीट हेगसेथ ने कहा कि लगातार अमेरिकी सैन्य दबाव के चलते तेहरान में “नया नेतृत्व” अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करने को मजबूर हुआ है।
चीनी क्वोमिनतांग पार्टी की अध्यक्ष ने नानचिंग में सुन याटसेन समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित...
बीजिंग, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी क्वोमिनतांग (केएमटी) पार्टी की अध्यक्ष छंग लीवुन ने केएमटी प्रतिनिधि मंडल के साथ पूर्वी चीन के च्यांग सु प्रांत की राजधानी नानचिंग में स्थित सुन याटसेन समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
लेबनान पर हमले के बाद होर्मुज से टैंकर गुजरने पर ईरान ने लगाई रोक
तेहरान, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। लेबनान पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले के बाद ईरान ने होर्मुज को लेकर बड़ा फैसला किया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार जवाबी कार्रवाई के तहत होर्मुज स्ट्रेट से तेल टैंकरों के गुजरने पर रोक लगा दी है।
एस जयशंकर से मिले बांग्लादेश के विदेश मंत्री, द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देने...
नई दिल्ली, 8 अप्रैल 2026 (आईएएनएस)। भारत और बांग्लादेश ने द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने के लिए ठोस कदम उठाने पर सहमति जताई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर और बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान के बीच बुधवार को नई दिल्ली में हुई उच्चस्तरीय वार्ता में वीज़ा सुविधा, ऊर्जा सहयोग और प्रत्यर्पण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार हुमायूं कबीर भी मौजूद रहे।
अमेरिका-ईरान तनाव पर भारतीय धार्मिक और सामाजिक नेताओं की प्रतिक्रिया, शांति को बताया समाधान
नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच हुए दो हफ्ते के सीजफायर को लेकर भारत में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। धार्मिक और सामाजिक नेताओं ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए शांति और कूटनीतिक समाधान पर जोर दिया है।
‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ सफल,अमेरिका-इजरायल ने ‘हरेक मकसद’ हासिल किया: हेगसेथ
वाशिंगटन, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दावा किया कि ईरान के खिलाफ चलाया 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' कामयाब रहा और ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल ने जो चाहा वो हासिल कर लिया। हेगसेथ के अनुसार 'नई सत्ता' के साथ उनकी बातचीत सही राह पर है।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से अपने जहाजों को सुरक्षित निकालने की कोशिश में जुटा दक्षिण...
सियोल, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की सरकार ने बुधवार को कहा कि वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे अपने जहाजों को सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ाने के लिए पूरी कोशिश करेगी। यह कदम तब सामने आया है, जब अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के युद्धविराम पर सहमति बनी है और इस अहम तेल मार्ग को फिर से खोलने की बात कही गई है।
नेपाल अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शीत्सांग पर आधारित छह फिल्म प्रदर्शित
बीजिंग, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। हाल ही में काठमांडू में 2026 नेपाल अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन किया गया, जहां महोत्सव के 'बियॉन्ड शीत्सांग' अनुभाग में चीन के शीत्सांग के बारे में छह फिल्मों का प्रदर्शन किया गया।

