Tuesday, March 17, 2026
SGSU Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिकी उद्यमों के निवेश का प्रमुख गंतव्य चीन:चीन-अमेरिका वाणिज्य संघ

बीजिंग, 7 फरवरी (आईएएनएस)। चीन-अमेरिका वाणिज्य संघ द्वारा हाल ही में जारी ताज़ा सर्वेक्षण रिपोर्ट से पता चला है कि सर्वे में भाग लेने वाले 50 प्रतिशत अमेरिकी उद्यमों ने चीन को विश्व में निवेश का पहला गंतव्य स्थल या शीर्ष तीन स्थान में से एक माना है। यह सर्वे अक्टूबर से नवंबर तक चीन अमेरिका उद्यम वाणिज्य संघ के सदस्य उद्यमों में चलाया गया।

हजारों वर्षों से प्रचलित “जीवित” महाकाव्य राजा गेसर की जीवनी

बीजिंग, 7 फरवरी (आईएएनएस)। हजारों वर्षों की चीनी सभ्यता ने समृद्ध अर्थों वाली महाकाव्य कहानियों को जन्म दिया है। उनमें राजा गेसार की जीवनी शामिल है, जो तिब्बत पठार पर पैदा हुई। वर्ष 2009 में इस महाकाव्य को संयुक्त राष्ट्र संघ की मानव जाति की गौरभौतिक सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया गया, जिसे पूर्व का "होमर महाकाव्य" कहा गया।

अंटार्कटिका पर चीन के छिनलिंग स्टेशन पर शी चिनफिंग का बधाई संदेश

बीजिंग, 7 फरवरी (आईएएनएस)। चीन के परंपरागत वसंत त्योहार से पहले अंटार्कटिका पर चीन के छिनलिंग स्टेशन का निर्माण बुधवार को पूरा हुआ और इसका इस्तेमाल होने लगा। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अपने बधाई संदेश में व्यापक ध्रुवीय कार्यकर्ताओं को स्नेहपूर्ण अभिवादन दिया और नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

सीजीटीएन के सर्वे में करीब 90 फीसदी वैश्विक उत्तरदाताओं ने माना “अमेरिका खुद के...

बीजिंग, 7 फरवरी (आईएएनएस)। पक्षपात बढ़ने से आप्रवासियों को परेशानी हो रही है। आप्रवासन के मुद्दे पर टेक्सास राज्य सरकार और संघीय सरकार के बीच संघर्ष जारी है, कुछ लोग इसे "राष्ट्रीय तलाक" भी कहते हैं।

पाकिस्तान में गुरुवार को होने वाले आमचुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी

इस्लामाबाद, 7 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान में गुरुवार को होने वाले आमचुनाव के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। मंगलवार रात को ही राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार थम गया।

सीरिया पर इजरायल ने दागी मिसाइल, सात की मौत

दमिश्क, 7 फरवरी (आईएएनएस)। बुधवार तड़के सीरिया के होम्स प्रांत में लक्षित क्षेत्रों पर इजरायली मिसाइल हमले में सात लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुकदमों में छूट से इनकार करने वाले अपीलीय अदालत के आदेश को चुनौती देंगे...

वाशिंगटन, 7 फरवरी (आईएएनएस)। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपीलीय अदालत के उस फैसले के खिलाफ अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर करने का फैसला किया है, जिसने उनके सभी राष्ट्रपति प्रतिरक्षा बचाव को खारिज कर दिया था।

अगर चुनाव विवादित रहे तो पाकिस्तान में उथल-पुथल मच जाएगी: रिपोर्ट

इस्लामाबाद, 7 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान में गुरुवार को होने वाले 10वें आम चुनाव से पहले इंटरनेशनल क्राइसिस ग्रुप (आईसीजी) की एक रिपोर्ट में भविष्यवाणी की गई है कि चुनाव में चाहे कोई भी पार्टी जीते, उसकी वैधता को चुनौती मिलनी तय है।

बलूचिस्तान में दो अलग-अलग विस्फोट में 25 की मौत

क्वेटा, 7 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान में आम चुनाव से ठीक एक दिन पहले बुधवार को बलूचिस्तान प्रांत में चुनावी उम्मीदवारों को निशाना बनाकर किए गए दो अलग-अलग विस्फोटों में कम से कम 25 लोग मारे गए और 40 से अधिक घायल हो गए।

मॉल में भरी हुई ‘घोस्ट गन’ ले जाने पर भारतीय-कनाडाई को सजा

टोरंटो, 7 फरवरी (आईएएनएस)। देश के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के एक मॉल में भरी हुई "घोस्ट गन" ले जाने के लिए एक 23 वर्षीय भारतीय-कनाडाई को दो साल से अधिक जेल की सजा सुनाई गई है।

खरी बात