इजराइल पर 7 अक्टूबर के हमलों में ‘भूमिका’ के लिए यूएनआरडब्ल्यूए ने कई कर्मचारियों...
तेल अवीव, 27 जनवरी (आईएएनएस)। फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) ने इजराइल पर 7 अक्टूबर को हुए आतंकवादी हमलों में शामिल होने के संदेह में अपने कई कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है।
शिकागो में गोलीबारी में दो किशोरों की मौत
शिकागो, 27 जनवरी (आईएएनएस)। स्थानीय मीडिया ने बताया कि शिकागो में गोलीबारी में कम से कम दो किशोरों की मौत हो गई, जब वे अपने स्कूल से लौट रहे थे।
यूक्रेन से दागी गई मिसाइल की चपेट में आया विमान : रूस
मॉस्को, 27 जनवरी (आईएएनएस)। रूस की जांच समिति ने कहा है कि आईएल-76 सैन्य विमान पर यूक्रेन के खार्कोव क्षेत्र से लॉन्च की गई मिसाइल से हमला किया गया था।
हौथी विद्रोहियों ने अदन की खाड़ी में ब्रिटिश तेल टैंकर पर ताजा हमले का...
सना, 27 जनवरी (आईएएनएस)। यमन के हौथी सशस्त्र समूह ने कहा है कि उसने अदन की खाड़ी में एक ब्रिटिश तेल टैंकर पर एक नया मिसाइल हमला किया है, जिससे उसमें आग लग गई है।
दूतावासों में लौटे ईरानी व पाकिस्तानी राजदूत
तेहरान, 27 जनवरी (आईएएनएस) । पाकिस्तान में ईरानी राजदूत रेजा अमीरी मोकद्दम दोनों पड़ोसियों के बीच थोड़े तनाव के बाद अपने राजनयिक कर्तव्यों को फिर से शुरू करने के लिए इस्लामाबाद लौट आए हैं।
गाजा के खान यूनिस अस्पताल में बिजली गुल
गाजा, 27 जनवरी (आईएएनएस)। आधिकारिक फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएफए ने बताया कि दक्षिणी गाजा पट्टी के खान यूनिस शहर में नासिर अस्पताल में बिजली पूरी तरह गुल हो गई है।
दक्षिण अफ़्रीका की संसद ने आईसीजे के आदेश का पालन करने के लिए इज़राइल...
केप टाउन, 27 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीकी संसद ने इजरायल के खिलाफ देश के नरसंहार मामले पर अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) के "ऐतिहासिक फैसले" का स्वागत किया है, और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से इजरायल पर इसका पालन करने के लिए दबाव बनाने का आह्वान किया है।
ट्रम्प को मानहानि मामले में लेखिका ई. जीन कैरोल को 83.3 मिलियन डॉलर का...
न्यूयॉर्क, 27 जनवरी (आईएएनएस)। मैनहट्टन संघीय जूरी ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेखिका ई. जीन कैरोल को 2019 में उनके खिलाफ दिए गए अपमानजनक बयानों के लिए 83.3 मिलियन डॉलर का भुगतान करनेे का आदेश दिया है।
दक्षिण अफ्रीका ने नरसंहार मामले में इजराइल के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के फैसले का...
जोहान्सबर्ग, 27 जनवरी (आईएएनएस) । दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने कहा है कि देश अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) के उस फैसले का स्वागत करता है, जिसमें इजराइल को गाजा पट्टी में नरसंहार रोकने के लिए हर संभव उपाय करने के लिए कहा गया है।
वाशिंगटन डीसी ने राजदूत संधू को रॉकस्टार विदाई दी
वाशिंगटन, 26 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका में निवर्तमान भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू को रॉकस्टार जैसी विदाई मिल रही है। इससे पता चलता है कि मेजबान प्रशासन उनसे कितना प्रभावित है।











