ऑस्ट्रिया में ईरानी दूतावास ने ईयू की विदेश नीति प्रमुख के रवैए को बताया...
वियना, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑस्ट्रिया स्थित ईरान के दूतावास ने यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काजा कलास पर ‘पाखंड’ करने का आरोप लगाया है। यह विवाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जारी तनाव को लेकर दिए गए उनके बयान के बाद सामने आया है।
ईरान की रणनीति सोची-समझी और काल्पनिक दुनिया में जी रहे ट्रंप, तनाव कम होने...
नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को लेकर बात करते हुए कतर में भारत के पूर्व राजदूत के.पी. फैबियन ने शनिवार को कहा कि ईरान स्मार्ट शतरंज की चाल चल रहा है, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान यह दर्शाते हैं कि वह कल्पनाओं की दुनिया में जी रहे हैं।
मंगोलिया में नई गठबंधन सरकार ने शपथ ली
उलान बटोर, 4 अप्रैल (आईएएएस)। मंगोलिया की नई गठबंधन सरकार ने शनिवार को राजधानी स्थित स्टेट पैलेस में शपथ ग्रहण किया। इसका नेतृत्व नवनियुक्त प्रधानमंत्री न्याम-ओसोर उचरल कर रहे हैं, जो सत्ताधारी मंगोलियन पीपल्स पार्टी (एमपीपी) के अध्यक्ष भी हैं।
ईरान के ऊर्जा समिति प्रमुख का दावा, ‘संघर्ष के बीच भी खार्ग द्वीप से...
नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका और इजरायल के साथ जारी संघर्ष के बीच भी ईरान के प्रमुख तेल निर्यात केंद्र खार्ग द्वीप से तेल आपूर्ति में कमी नहीं आई है, बल्कि इसमें वृद्धि दर्ज की गई है। यह जानकारी ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आई है।
चीन ने ईरान के बी1 ब्रिज पर अमेरिकी हमले की आलोचना की, दोनों पक्षों...
नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान और अमेरिका-इजरायल के हमलों के बीच चीन ने अमेरिका के हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है। चीन ने नागरिकों के इलाके में किसी भी तरह के हमले का विरोध किया है। भारत में चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दोनों देशों से हमले को रोककर बातचीत के जरिए समाधान निकालने के लिए कहा है।
ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ में 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत, 365 घायल: पेंटागन
वाशिंगटन, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने पहली बार 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' में हुए सैन्य नुकसान के आधिकारिक आंकड़े सार्वजनिक किए हैं। ये आंकड़े रक्षा विभाग के 'डिफेंस कैजुएल्टी एनालिसिस सिस्टम' (डीसीएएस) में जोड़े गए हैं, जिससे इस अभियान में हताहतों की पुष्टि अब सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हो गई है।
ताइवान को चीनी खतरे से निपटने के लिए ‘आत्म-निरोधक क्षमता’ बढ़ानी होगी: रिपोर्ट
वॉशिंगटन, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। ताइवान को अपनी लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए चीन के बढ़ते खतरे के बीच “सेल्फ-डिटरेंस” यानी आत्म-निरोधक क्षमता विकसित करनी होगी। यह बात अमेरिकी पत्रिका जॉर्नल ऑफ डेमोक्रेसी में प्रकाशित एक रिपोर्ट में कही गई है।
ऑस्ट्रेलिया में ईंधन आपूर्ति सुदृढ़, देशभर के सर्विस स्टेशनों पर पहुंच रहा पेट्रोल-डीजल :...
सिडनी, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के ऊर्जा मंत्री क्रिस बोवेन ने शनिवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया की ईंधन आपूर्ति "मजबूत बनी हुई है" और देश भर के सर्विस स्टेशनों तक ज्यादा पेट्रोल पहुंच रहा है।
इंडोनेशिया के सेंट्रल जावा में बाढ़ का कहर: एक लापता, करीब 3000 लोगों को...
जकार्ता, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के सेंट्रल जावा प्रांत के डेमाक क्षेत्र में बाढ़ के कारण लगभग 3,000 निवासियों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा, जबकि एक व्यक्ति के लापता होने की खबर है। देश की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
फैक्ट चेक: भारत आ रहे कच्चे तेल के जहाज को पेमेंट में दिक्कतों की...
नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान और अमेरिका-इजरायल के हमलों के बीच होर्मुज स्ट्रेट से तेल और गैस टैंकरों वाले जहाजों का ट्रांजिट होना मुश्किल हो गया है। इस बीच तेल टैंकर वाले जहाज के ट्रांजिट की गलत खबरें भी सामने आ रही हैं। ताजा मामले में ईरान के क्रूड ऑयल के कार्गो को पेमेंट की दिक्कतों की वजह से भारत के वडिनार से चीन भेजने की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर वायरल इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया है।

