फैक्ट चेक: भारत आ रहे कच्चे तेल के जहाज को पेमेंट में दिक्कतों की...
नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान और अमेरिका-इजरायल के हमलों के बीच होर्मुज स्ट्रेट से तेल और गैस टैंकरों वाले जहाजों का ट्रांजिट होना मुश्किल हो गया है। इस बीच तेल टैंकर वाले जहाज के ट्रांजिट की गलत खबरें भी सामने आ रही हैं। ताजा मामले में ईरान के क्रूड ऑयल के कार्गो को पेमेंट की दिक्कतों की वजह से भारत के वडिनार से चीन भेजने की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर वायरल इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया है।
पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों का पलायन डर और असुरक्षा का नतीजा: रिपोर्ट
वॉशिंगटन, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान से ईसाई, हिंदू समेत अन्य अल्पसंख्यक समुदायों का लगातार पलायन देश में बढ़ते डर और असुरक्षा के माहौल को दर्शाता है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 1947 के बाद से ही धार्मिक अल्पसंख्यक सामाजिक भेदभाव, संस्थागत असमानता और लक्षित हिंसा का सामना करते रहे हैं।
भारतीय राजदूत ने साइप्रस के राष्ट्रपति से मुलाकात की, भारत दौरे को लेकर हुई...
निकोसिया, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। साइप्रस में भारतीय हाई कमिश्नर मनीष ने शनिवार को निकोसिया में प्रेसिडेंशियल पैलेस में साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुलावे पर मई 2026 में राष्ट्रपति के भारत दौरे की तैयारियों की समीक्षा की।
ईरान-अमेरिका हमलों के बाद पहली बार जापानी और फ्रांस के जहाज ने होर्मुज स्ट्रेट...
नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष के बीच होर्मुज स्ट्रेट से तेल और गैस टैंकर की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है। होर्मुज से जहाजों का ट्रांजिट पूरी तरह से ईरान के नियंत्रण में है। जापानी मीडिया के अनुसार, 28 फरवरी से शुरू हुए हमलों के बीच फ्रांस, ओमान और जापान के जहाज होर्मुज स्ट्रेट से सफलतापूर्वक निकले हैं।
पश्चिम एशिया संकट के बीच ‘सरप्राइज विजिट’ पर कतर पहुंची इटली की पीएम जॉर्जिया...
दोहा, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी गल्फ देशों की यात्रा के दूसरे दिन दोहा पहुंची। पहले दिन वो जेद्दा पहुंची थीं। इस ट्रिप की योजना पहले से नहीं बनाई गई थी।
बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट और पेट्रोकेमिकल्स हब पर हमले में एक की मौत, 5...
तेहरान, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान की अर्ध-सरकारी मीडिया तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, शनिवार सुबह यूएस-इजरायली हमले में ईरान के बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट को निशाना बनाया गया, जिसमें एक प्रोजेक्टाइल प्लांट के पास स्थित जमीन पर गिरा। पेट्रोकेमिकल्स हब 'महशहर' पर भी हमला हुआ, जिसमें पांच लोग घायल हो गए।
ईरान ने जिसे मार गिराने का दावा किया, जानिए कितना ताकतवर है अमेरिकी एफ-15ई...
नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान ने दावा किया कि उसने अमेरिकी लड़ाकू विमान को मार गिराया है। उसके इस दावे के बाद दुनिया का ध्यान एक बार फिर अमेरिका के अत्याधुनिक एफ-15ई स्ट्राइक ईगल पर केंद्रित हो गया है। यह विमान अमेरिकी वायुसेना के सबसे भरोसेमंद और बहु-भूमिका वाले फाइटर जेट्स में गिना जाता है। यूएस एयरफोर्स की आधिकारिक वेबसाइट 'एएफडॉटएमआईएल' ने इस पर प्रकाश भी डाला है।
पाकिस्तान में ईंधन की बढ़ी कीमतों से मचा कोहराम, विपक्ष ने कहा ‘इस्तीफा दे...
इस्लामाबाद, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच मध्यस्थता का दावा कर रहे पाकिस्तान के अंदरूनी हालात काबू से बाहर होते जा रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की बढ़ोतरी से आवाम परेशान है। विपक्षी खेमे और सिविल सोसाइटी ग्रुप्स ने आवाम के हक में आवाज उठाते हुए शरीफ सरकार से इस्तीफे की डिमांड की है।
ईरान से अपने नागरिकों को निकालने में मदद के लिए भारत ने आर्मेनिया का...
नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत ने शनिवार को ईरान से अपने नागरिकों को निकालने में मदद करने के लिए आर्मेनिया का आभार जताया है।
ईरान ने एफ15 के बाद अमेरिका के ए10 युद्धक विमान को भी मार गिराया,...
नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष का आज 36 वां दिन है। अमेरिकी राष्ट्रपति कई बार ये दावा कर चुके हैं कि ईरान के पास अब न एयरफोर्स बची है और न नेवी, लेकिन वार जोन में अमेरिका को हो रहे एक के बाद एक नुकसान कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। ईरान ने अमेरिकी युद्धक विमान एफ-15 को गिराए जाने के बाद एक और विमान ए-10 को हवा में मार गिराया।

