वांग यी ने पाक पाक विदेश मंत्री इशाक डार से फोन पर बात की
बीजिंग, 28 मार्च (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य, विदेश मंत्री वांग यी ने 27 मार्च को पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार से फोन पर बात की।
चीनी उप राष्ट्रपति हानचंग ने दक्षिण अफ्रीका की यात्रा की
बीजिंग, 28 मार्च (आईएएनएस)। स्थानीय समयानुसार 25 से 27 मार्च तक चीनी उप राष्ट्रपति हानचंग ने दक्षिण अफ्रीकी उप राष्ट्रपति पौल माशाटिले के निमंत्रण पर दक्षिण अफ्रीका की औपचारिक यात्रा की।
ईरान पहल नहीं करता, लेकिन जवाबी हमला करना जानता है: राष्ट्रपति पेजेश्कियन
तेहरान, 28 मार्च (आईएएनएस)। सैन्य संघर्ष के 29वें दिन ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने दावा किया है कि वो अमेरिका-इजरायल की ओर से हो रही हर कार्रवाई का पूरी ताकत से जवाब देंगे। सोशल मीडिया पोस्ट में चेतावनी दी कि पहल ईरान नहीं करता लेकिन अगर उस पर आक्रमण किया जाता है तो वो फिर पीछे हटता भी नहीं है।
बोआओ एशिया मंच में उपस्थित प्रतिनिधियों ने चीन के भावी विकास पर क्यों जताया...
बीजिंग, 28 मार्च (आईएएनएस)। बोआओ एशिया मंच का सालाना सम्मेलन 27 मार्च को दक्षिण चीन के हाईनान प्रांत में समाप्त हुआ।
सिबी जॉर्ज ने माल्टा के डिप्टी पीएम इयान बोर्ग से मुलाकात की, द्विपक्षीय और...
वैलेटा, 28 मार्च (आईएएनएस)। भारत के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने शनिवार को यूरोपीय देश माल्टा के डिप्टी पीएम इयान बोर्ग और सेना के उच्च पदाधिकारी ब्रिगेडियर क्लिंटन जे ओ' नील से मुलाकात की। द्विपक्षीय मुलाकात में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुई।
अमेरिका की दो व्यापार बाधाओं की जांच शुरू करने पर चीनी वाणिज्य मंत्रालय का...
बीजिंग, 28 मार्च (आईएएनएस)। चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने 27 मार्च को अमेरिका की दो व्यापार बाधाओं की जांच शुरू करने पर संवाददाता के सवाल का जवाब दिया।
पश्चिम एशिया तनाव का असर: पाकिस्तान में एलपीजी की कीमतों में भारी उछाल, अवाम...
इस्लामाबाद, 28 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अब सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ने लगा है। पाकिस्तान में लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, 11.67 किलोग्राम सिलेंडर का दाम 3,150-3,968 रुपये से बढ़कर 3,900-5,135 रुपये हो गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत में नहीं शामिल थे मस्क: भारत
नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। भारत सरकार ने शनिवार को उन खबरों को सिरे से खारिज किया जिसमें कहा जा रहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बातचीत में अरबपति एलन मस्क भी शामिल थे। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि 24 मार्च को हुई बातचीत सिर्फ पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के मध्य हुई थी।
ईरान के साथ तनाव पर चर्चा के लिए सऊदी अरब, तुर्किए और मिस्र के...
इस्लामाबाद, 28 मार्च (आईएएनएस)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच पाकिस्तान ने ईरान और अमेरिका के बीच सुलह कराने के लिए मध्यस्थता करने की पहल की, हालांकि पाकिस्तान खुद अफगानिस्तान के साथ खुद अपने झगड़े नहीं सुलझा पा रहा है, लेकिन उसने अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर कराने के लिए मध्यस्थता की बात कही है। इसी सिलसिले में पाकिस्तान 29-30 मार्च को सऊदी अरब, तुर्किए और मिस्र के विदेश मंत्रियों की मेजबानी करेगा।
मध्य पूर्व संकट: थाई पीएम ने ‘ईंधन कुप्रबंधन’ की ली जिम्मेदारी, देश से मांगी...
बैंकॉक, 28 मार्च (आईएएनएस)। थाइलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नवीराकुल ने ईंधन संकट की जिम्मेदारी लेते हुए देश से माफी मांगी है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दोनों हाथ जोड़कर कहा कि मिस मैनेजमेंट के चलते आम लोगों को तकलीफ उठानी पड़ी, जिसका उन्हें कष्ट है। इसके साथ ही उन्होंने ईरान के साथ हुए अहम समझौते की भी जानकारी दी।




