पाकिस्तानी हमले में दो बच्चों की मौत, करीब 30 लोग घायल: तालिबान
काबुल, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्सों में पाकिस्तान की ओर से किए गए हमलों में कम से कम दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हमले गोलाबारी और ड्रोन स्ट्राइक के जरिए किए गए।
भारत और ऑस्ट्रेलिया ने कृषि कारोबार में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए ‘एग्रीमैत्री’...
नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कृषि व्यवसाय (एग्रीबिजनेस) सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से 'एग्रीमैत्री' पहल की शुरुआत की गई है। इस दिशा में वेस्टर्न सिडनी विश्वविद्यालय ने हाल ही में एक विशेष राउंडटेबल बैठक का आयोजन किया, जिसका पहला सत्र राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित हुआ।
भारत दुनिया के लिए मायने रखता है, हमें अपनी प्रतिक्रियाओं में ज्यादा सावधान रहना...
नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र में भारत के पूर्व स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि देश की विदेश नीति तेजी से उसकी युवा आबादी की उम्मीदों और आम नागरिकों की रोजमर्रा की जरूरतों को दिखा रही है। उन्होंने कहा कि जैसे भारत दुनिया के लिए मायने रखता है, वैसे ही दुनिया भी भारत के लिए मायने रखती है, इसलिए उसे अपनी प्रतिक्रियाओं में अधिक सावधानी और संतुलन अपनाना चाहिए।
बलूचिस्तान में बारिश और अचानक आई बाढ़ ने बरसाया कहर, अब तक सात की...
क्वेटा, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बारिश और अचानक आई बाढ़ से बहुत ज्यादा तबाही हुई। इसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। शुक्रवार को स्थानीय मीडिया की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, बारिश और अचानक आई बाढ़ से सैकड़ों घर, मवेशी और फसलें को काफी नुकसान पहुंचा है।
कनाडा में मंदिरों के बाहर प्रदर्शन की योजना बना रहे खालिस्तानी संगठन, हिंदू समूहों...
ओटावा, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। दुनिया भर में हिंदू समर्थक कई संगठनों ने शुक्रवार को खालिस्तानी कट्टरपंथी ग्रुप सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) के कनाडा में हिंदू मंदिरों के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के आह्वान की कड़ी निंदा की।
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच ईरान की स्वास्थ्य सुविधाओं पर हमले को लेकर...
नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के हमले को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चिंता जाहिर की है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेहरान में स्वास्थ्य केंद्रों को निशाना बनाए जाने की खबरों पर निराशा जाहिर किया। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने डब्ल्यूएचओ महानिदेशक के बयान को रिशेयर किया।
होर्मुज खोलने के लिए यूएन में बहरीन के प्रस्ताव पर रूस ने लगाया वीटो,...
नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। होर्मुज स्ट्रेट को लेकर रूस का रुख हमेशा से ही ईरान के समर्थन में रहा है। खासतौर से रूस इस मामले में अमेरिका के हस्तक्षेप के खिलाफ रहा है। होर्मुज के बंद रहने से कई देशों को भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच बहरीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक प्रस्ताव पेश किया है, जिसके तहत देशों को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित आवागमन करने के लिए सभी जरूरी बचाव के तरीके इस्तेमाल करने का अधिकार होगा।
पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत
नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू इलाके में एक आत्मघाती हमले की घटना सामने आई है। शुक्रवार को बन्नू के डोमेल पुलिस स्टेशन पर एक सुसाइड कार बम धमाका हुआ। इस धमाके में हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक पुलिसवाले समेत 13 लोग घायल हो गए। डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी ऑफिसर बख्तुल्लाह वजीर ने इसकी पुष्टि की।
रूस के पहले डिप्टी पीएम डेनिस मंटुरोव का दो दिवसीय भारत दौरा, पश्चिम एशिया...
नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस के पहले उपप्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे हुए हैं। डिप्टी पीएम मंटुरोव का ये दौरा 2 और 3 अप्रैल 2026 तक है, जहां उन्होंने भारत के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने पश्चिम एशिया, समेत अन्य क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की।
भारत के साथ अमेरिका का व्यापार घाटा 54.91 अरब डॉलर पहुंचा, टॉप घाटे वाले...
वाशिंगटन, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 12 महीनों में अमेरिका को भारत के साथ व्यापार में 54.91 अरब डॉलर का घाटा हुआ है। इस बड़े घाटे की वजह से भारत अब उन देशों में शामिल हो गया है जिनसे अमेरिका को सबसे ज्यादा व्यापारिक घाटा (नुकसान) होता है। वहीं, फरवरी के महीने में दुनिया भर के दूसरे देशों के साथ भी अमेरिका का कुल व्यापार घाटा और ज्यादा बढ़ा है।

