पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत
नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू इलाके में एक आत्मघाती हमले की घटना सामने आई है। शुक्रवार को बन्नू के डोमेल पुलिस स्टेशन पर एक सुसाइड कार बम धमाका हुआ। इस धमाके में हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक पुलिसवाले समेत 13 लोग घायल हो गए। डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी ऑफिसर बख्तुल्लाह वजीर ने इसकी पुष्टि की।
रूस के पहले डिप्टी पीएम डेनिस मंटुरोव का दो दिवसीय भारत दौरा, पश्चिम एशिया...
नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस के पहले उपप्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे हुए हैं। डिप्टी पीएम मंटुरोव का ये दौरा 2 और 3 अप्रैल 2026 तक है, जहां उन्होंने भारत के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने पश्चिम एशिया, समेत अन्य क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की।
भारत के साथ अमेरिका का व्यापार घाटा 54.91 अरब डॉलर पहुंचा, टॉप घाटे वाले...
वाशिंगटन, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 12 महीनों में अमेरिका को भारत के साथ व्यापार में 54.91 अरब डॉलर का घाटा हुआ है। इस बड़े घाटे की वजह से भारत अब उन देशों में शामिल हो गया है जिनसे अमेरिका को सबसे ज्यादा व्यापारिक घाटा (नुकसान) होता है। वहीं, फरवरी के महीने में दुनिया भर के दूसरे देशों के साथ भी अमेरिका का कुल व्यापार घाटा और ज्यादा बढ़ा है।
अमेरिकी लॉमेकर्स ने ताइवान केबल्स को सुरक्षित करने के लिए पेश किया बिल
वाशिंगटन, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन लंबे समय से ताइवान पर कड़ी नजर रखे हुए है। इसी बीच, अमेरिकी सीनेटरों के एक द्विदलीय समूह ने चीन से बढ़ते खतरे का हवाला देते हुए ताइवान के समुद्र के नीचे बिछे केबल और अहम बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए एक विधेयक लाने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने वैश्विक संचार और आर्थिक स्थिरता पर संभावित असर को लेकर चेतावनी भी दी।
ऑस्ट्रेलिया ने दवाइयों पर शुल्क लगाने के मुद्दे पर अमेरिका से बातचीत से किया...
कैनबरा, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई सरकार अमेरिका द्वारा लगाए गए शुल्क के दबाव के बावजूद दवाओं के लिए अपनी सब्सिडी योजना में कोई बदलाव नहीं करेगी। स्वास्थ्य मंत्री मार्क बटलर ने शुक्रवार को सरकार का पक्ष रखा।
अमेरिकी सीनेटरों ने चीन की चिप टूल एक्सेस पर रोक के लिए पेश किया...
वाशिंगटन, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका ने चीन और अन्य प्रतिद्वंद्वियों को महत्वपूर्ण चिप निर्माण तकनीक तक पहुंचने से रोकने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाया है। कांग्रेस में अमेरिकी सीनेटरों ने उन्नत सेमीकंडक्टर निर्माण उपकरणों पर निर्यात नियंत्रण कड़ा करने के लिए विधेयक पेश किया।
2030 तक चंद्रमा पर स्थायी ठिकाना स्थापित करने को लेकर अमेरिकी विधेयक पेश
वॉशिंगटन, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। एक अमेरिकी सांसद ने ऐसा विधेयक पेश किया है, जिसमें नासा को 2030 तक चंद्रमा पर स्थायी ठिकाने के प्रारंभिक ढांचे स्थापित करने का निर्देश दिया गया है। उनका कहना है कि यह कदम अंतरिक्ष में चीन से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच अमेरिका की नेतृत्व भूमिका बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है।
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना प्रमुख को पद छोड़ने का दिया आदेश,...
वाशिंगटन, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने अमेरिकी आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ जनरल रैंडी जॉर्ज को तत्काल पद छोड़ने और सेवानिवृत्त होने का निर्देश दिया है। रक्षा मंत्री के इस आदेश के बाद जनरल जॉर्ज ने प्रभावी रूप से अपना पद त्याग दिया है। ईरान के साथ जारी भीषण तनाव के बीच, हेगसेथ का यह कड़ा फैसला पेंटागन में बड़े प्रशासनिक फेरबदल का संकेत दे रहा है।
भारत समेत नए ट्रेड डील ने अमेरिका के घाटे को कम करने में मदद...
वाशिंगटन, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के व्हाइट हाउस ने दावा किया है कि भारत सहित कई देशों के साथ हुए नए व्यापार समझौतों ने अमेरिकी व्यापार घाटे को कम करने में अहम भूमिका निभाई है। यह बयान डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति के एक साल पूरे होने पर जारी किया गया, जिसे प्रशासन 'लिबरेशन डे' के रूप में देखता है।
अमेरिका : धोखाधड़ी के मामले में चीनी नागरिक गिरफ्तार, 30 महीने की मिली जेल...
वाशिंगटन, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका में गैर-कानूनी तरीके से रह रहे एक चीनी नागरिक को धोखाधड़ी (फ्रॉड) के एक मामले में 30 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। उसने दूसरों की फर्जी पहचान बनाई (आइडेंटिटी थेफ्ट) और लक्जरी कारों से जुड़ा एक बड़ा फ्रॉड किया। फेडरल प्रॉसिक्यूटर ने इसकी जानकारी दी।

