ईरान युद्ध नहीं चाहता, हम तो बस आत्मरक्षा कर रहे: राष्ट्रपति पेजेश्कियन
तेहरान, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने स्पष्ट किया है कि उनका देश किसी भी तरह के युद्ध का पक्षधर नहीं है और मौजूदा हालात में केवल आत्मरक्षा के तहत कदम उठा रहा है।
दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश का उच्चायुक्त बनाए जाने की चर्चा, अमित मालवीय ने दी...
नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के बैरकपुर से सांसद रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश का अगला उच्चायुक्त बनाए जाने की चर्चा है। भारतीय जनता पार्टी के नेता और आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बधाई दी है।
भारतीय जहाजों पर फायरिंग के बाद बलूच नेता ने पाकिस्तान की भूमिका पर उठाए...
नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के ट्रांजिट को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। बीते दिन इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की तरफ से भारत का झंडा लगे हुए दो जहाजों पर गोलीबारी की घटना सामने आने के बाद बलूच मानवाधिकार कार्यकर्ता मीर यार बलूच ने ईरान की आलोचना की।
चीनी जहाज भी होर्मुज से लौटा, ईरान ने कहा- मंजूरी के बगैर इजाजत...
नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से चीनी जहाज को भी वापस लौटा दिया है। इजाजत नहीं मिली तो जहाज को अपना रास्ता बदलना पड़ा। मुंबई स्थित ईरान के महावाणिज्य दूतावास ने एक्स पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अगले हफ्ते जर्मनी के दौरे पर जाएंगे, रक्षा सहयोग को...
नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जर्मनी जाएंगे। रक्षा मंत्री इस दौरे पर दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी को और मजबूत करेंगे। इस दौरान वह अपने जर्मन समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस और सरकार के दूसरे वरिष्ठ नेताओं से बातचीत करेंगे।
बुल्गारिया: 5 साल में 8वीं बार संसदीय चुनाव, आखिर वजह क्या?
सोफिया, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। बुल्गारिया में रविवार को लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करते दिखे। बाल्कन प्रायद्वीप में मौजूद इस देश ने पांच साल में आठवीं बार संसदीय चुनाव होते देखा है।
इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में सजा सस्पेंड करने...
इस्लामाबाद, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने स्वास्थ्य का हवाला देकर अल-कादिर ट्रस्ट मामले में सजा को सस्पेंड करने की मांग की है।
दक्षिण कोरिया: अप्रैल क्रांति के 66 साल, राष्ट्रपति ली ने खाई लोकतंत्र बचाने की...
सोल, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया रविवार को अप्रैल क्रांति की 66वीं वर्षगांठ मना रहा है, जो देश के प्रथम राष्ट्रपति री सिंग-मैन की नीतियों के खिलाफ एक जन क्रांति थी। 19 अप्रैल 1960 को आंदोलन सफल रहा और राष्ट्रपति को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। वर्तमान राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने इतिहास को याद करते हुए भविष्य में लोकतांत्रिक मूल्यं को बचाए रखने की कसम खाई।
भारत के उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता में मजबूत सभ्यता...
कोलंबो, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन दो दिवसीय दौरे पर श्रीलंका पहुंच चुके हैं। वहां पारंपरिक कंडियन डांस परफॉर्मेंस के जरिए भारत के उपराष्ट्रपति का स्वागत किया गया। उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच दोनों देशों के साझा इतिहास, मजबूत सभ्यता और लोगों के बीच आपसी संबंधों पर चर्चा की।
नाटो महासचिव मार्क रूटे ने अलायंस से अमेरिका के निकलने की संभावना को किया...
बर्लिन, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। नाटो के महासचिव मार्क रूटे ने एक इंटरव्यू में अलायंस से अमेरिका के संभावित हटने की चिंताओं को खारिज कर दिया है। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ कार्रवाई के दौरान यूएस का साथ ना देने के लिए नाटो की कड़ी आलोचना की। ट्रंप की आलोचना के बीच नाटो चीफ का ये बयान सामने आया है।

