नेपाल: नई प्रतिनिधि सभा का पहला अधिवेशन आज से शुरू
काठमांडू, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। 5 मार्च को हुए चुनावों के बाद, नए चुने गए हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स (प्रतिनिधि सभा) का पहला अधिवेशन गुरुवार से शुरू हो गया। बैठक सिंह दरबार स्थित निर्माणाधीन संघीय संसद भवन के बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित की गई है।
‘हमारे भारतीय दोस्त सुरक्षित हाथों में हैं, कोई चिंता नहीं’, होर्मुज स्ट्रेट तनाव के...
नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच भीषण संघर्ष दूसरे महीने में आ चुका है। एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार दावा कर रहे हैं कि ईरान और ईरानी ताकत को पूरी तरह से कमजोर कर दिया गया है, वहीं ईरान भी लगातार हमले तेज कर रहा है। इन सबके बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर गहरी चिंता बनी हुई है। मौजूदा हालात के बीच भारत में ईरानी दूतावास ने कहा है कि भारतीय दोस्त सुरक्षित हाथों में हैं।
आर्टेमिस II मिशन में पहली बार आईफोन लेकर चांद की ओर रवाना हुए नासा...
नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। नासा के आर्टेमिस II मिशन पर गए अंतरिक्ष यात्री पहली बार अपने पर्सनल आईफोन को गहरे अंतरिक्ष में लेकर जा रहे हैं। यह कदम इस बात का संकेत है कि अमेरिकी स्पेस एजेंसी अब पृथ्वी की कक्षा से बाहर मानव मिशनों के लिए अपने उपकरणों को आधुनिक बना रही है।
अमेरिका ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति पर लगे प्रतिबंध हटाए
वॉशिंगटन, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के वित्त विभाग की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक अपडेट के अनुसार, यूएस ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज पर से बैन हटा दिए हैं।
फ्यूल संकट के बीच भारत की मदद से भूटान गदगद, पीओएल- एलपीजी आपूर्ति के...
थिंपू, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया संघर्ष का असर हिमालयी देश भूटान पर भी पड़ा है। सरकार का मानना है कि अब "हालात नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं," और यही कारण है कि उन्हें ईंधन की कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं। वहीं, सरकार ने पीओएल- एलपीजी आपूर्ति के लिए पड़ोसी देश भारत का आभार जताया है।
पश्चिम एशिया तनाव पर सैम पित्रोदा का आरोप- ताकतवर हमलावरों के साथ मिला भारत,...
नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने पश्चिम एशिया में चल रहे विवाद पर भारत के रुख पर अपने विचार शेयर किए। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हमने नैतिक श्रेष्ठता नहीं दिखाई है। हम असल में अमीर और ताकतवर हमलावरों के साथ मिल गए हैं।
पीएम अल्बानीज ने नाटो देशों को ट्रंप की धमकी पर टिप्पणी से किया इनकार,...
कैनबरा, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण के बाद तनाव कम करने की अपील की है। दरअसल, ट्रंप ने देश के नाम अपने संबोधन में दावा किया कि ईरान के खिलाफ युद्ध में वॉशिंगटन के मुख्य रणनीतिक लक्ष्य लगभग पूरे होने वाले हैं।
ईरान में अमेरिका के सैनिक तैनात होंगे या नहीं, ट्रंप की चुप्पी से मीडिया...
वॉशिंगटन, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को लेकर लगातार अपने पुराने दावों को दोहरा रहे हैं। इसे लेकर अब अमेरिकी मीडिया में भी असंतोष देखने को मिल रहा है। अपन प्राइम-टाइम भाषण में ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ लड़ाई पूरी होने वाली है, लेकिन उन्होंने रणनीति, लड़ाई को बढ़ाने और लड़ाई के अंत को लेकर जरूरी सवालों के जवाब नहीं दिए। अमेरिकी मीडिया ने ईरान को लेकर ट्रंप की रणनीति पर गहरी निराशा जाहिर की।
ट्रंप ने ईरान के खिलाफ कार्रवाई बच्चों के भविष्य में निवेश जैसी, हमले तेज...
वॉशिंगटन, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आने वाले हफ्तों में ईरान के खिलाफ हमले और तेज करने की बात कही और चेतावनी दी है कि ये हमले अभी कुछ हफ्तों तक और चलेगा। ट्रंप ने कहा कि हम अगले दो से तीन हफ्तों में उन पर बहुत जोरदार हमला करने वाले हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के खिलाफ इन हमलों को बच्चों के भविष्य में निवेश बताया।
अप्रैल में पश्चिम एशिया के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेगा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद
संयुक्त राष्ट्र, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र में बहरीन के स्थायी प्रतिनिधि और इस महीने के लिए परिषद के अध्यक्ष जमाल फारेस अलरोवाई ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) अप्रैल में पश्चिम एशिया संघर्ष पर ध्यान केंद्रित करेगा, जिसमें ईरान, लेबनान, गाजा और वेस्ट बैंक से जुड़े मुद्दे शामिल होंगे।

