ट्रंप ने ईरान के खिलाफ कार्रवाई बच्चों के भविष्य में निवेश जैसी, हमले तेज...
वॉशिंगटन, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आने वाले हफ्तों में ईरान के खिलाफ हमले और तेज करने की बात कही और चेतावनी दी है कि ये हमले अभी कुछ हफ्तों तक और चलेगा। ट्रंप ने कहा कि हम अगले दो से तीन हफ्तों में उन पर बहुत जोरदार हमला करने वाले हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के खिलाफ इन हमलों को बच्चों के भविष्य में निवेश बताया।
अप्रैल में पश्चिम एशिया के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेगा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद
संयुक्त राष्ट्र, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र में बहरीन के स्थायी प्रतिनिधि और इस महीने के लिए परिषद के अध्यक्ष जमाल फारेस अलरोवाई ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) अप्रैल में पश्चिम एशिया संघर्ष पर ध्यान केंद्रित करेगा, जिसमें ईरान, लेबनान, गाजा और वेस्ट बैंक से जुड़े मुद्दे शामिल होंगे।
अगर कोई समझौता नहीं हुआ तो ईरान को वापस पाषाण युग में भेज देंगे,...
वॉशिंगटन, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान के खिलाफ युद्ध के उद्देश्यों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुरू से ही भ्रमित दिख रहे हैं वह कभी कहते हैं कि वह ईरान के विरुद्ध अपने अभियान को खत्म कर सकते हैं तो कहीं ईरान को धमकाते दिखते हैं। इस बीच उन्होंने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर कोई समझौता नहीं हुआ तो अमेरिकी सेना कुछ ही हफ्तों में उन्हें पाषाण युग में वापस ले जा सकती है।
ईरान के सर्वोच्च नेता ने लोगों से युद्ध पीड़ितों के सम्मान में पौधे लगाने...
तेहरान, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने ईरानी लोगों से अपील की है कि वे अमेरिका-इज़राइल हमलों में मारे गए लोगों की स्मृति में पौधे लगाएं और इसे समृद्धि, आशा और “दुश्मनों” के खिलाफ एक राष्ट्रीय प्रतिक्रिया का प्रतीक बनाएं।
यूएन चीफ ने भारत की शालिनी बहुगुणा को पापुआ न्यू गिनी में रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर...
संयुक्त राष्ट्र, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर काम कर चुकीं शालिनी बहुगुणा को पापुआ न्यू गिनी में निवासी समन्वयक (रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर) नियुक्त किया है।
रूसी उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा और व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण वार्ता के...
नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और अन्य कई द्विपक्षीय मुद्दों पर उच्च स्तरीय चर्चा के लिए गुरुवार तड़के नई दिल्ली पहुंचे। पालम हवाई अड्डे पर डेनिस का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
ईरान के राष्ट्रपति ने अमेरिका को लिखा खुला पत्र, कहा-अमेरिकी जनता से कोई दुश्मनी...
तेहरान, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने कहा कि ईरानी जनता अमेरिकी लोगों के प्रति कोई दुश्मनी नहीं रखती है। वहीं, उन्होंने अमेरिकी प्रशासन पर ईरान के खिलाफ “इज़रायल के प्रतिनिधि (प्रॉक्सी)” के रूप में लड़ने का आरोप लगाया।
अमेरिका सुप्रीम कोर्ट में जन्मजात नागरिकता पर हुई तीखी बहस, एच-1बी वीजा धारक भारतीयों...
वाशिंगटन, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में स्थानीय समयानुसार बुधवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जन्मजात नागरिकता समाप्त करने के उनके आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की। इस दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्वयं कोर्ट में मौजूद रहे। अदालत में छिड़ी इस लंबी बहस के बाद एच-1बी वीजा और अन्य अस्थायी परमिट पर काम कर रहे भारतीय पेशेवरों के बीच चिंताएं बढ़ा दी हैं।
नासा ने ऐतिहासिक आर्टेमिस-II मानवयुक्त चंद्र मिशन का किया शुभारंभ
फ्लोरिडा, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। नासा का आर्टेमिस II चंद्र मिशन अमेरिका के फ्लोरिडा से प्रक्षेपित हुआ। इसमें चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर 50 से अधिक वर्षों में पहली बार चंद्रमा के चारों ओर मानवयुक्त उड़ान भरी गई।
इंडोनेशिया में आया 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी
जकार्ता, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडोनेशिया में जबरदस्त भूकंप आया है। संयुक्त राज्य अमेरिका के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि गुरुवार तड़के पूर्वी इंडोनेशिया के तट से दूर समुद्र में 7.4 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया। इसके बाद एक अमेरिकी निगरानी एजेंसी ने भूकंप के केंद्र से 1,000 किलोमीटर के दायरे में सुनामी की संभावना को लेकर चेतावनी जारी की।

