सिबी जॉर्ज ने ताजिकिस्तान के विदेश मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर की...
दुशांबे, 1 अप्रैल (आईएएनएस) भारत के विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने बुधवार को ताजिकिस्तान के विदेश मंत्री सिरोजिद्दीन मुहरिद्दीन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों और क्षेत्रीय व वैश्विक मामलों पर चर्चा की।
ईरान के हथियार कार्यक्रम से बड़े वैश्विक खतरे का डर, यूरोप तक पहुंच सकती...
वॉशिंगटन, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि ईरान ने ऐसी मिसाइलें बना ली हैं जो यूरोप के अंदर तक पहुंचने में सक्षम हैं। उन्होंने तेहरान के खिलाफ अमेरिका की चल रही सैन्य कार्रवाई का बचाव करते हुए, ईरान के हथियार कार्यक्रम से पैदा होने वाले बड़े वैश्विक खतरे की चेतावनी दी।
विश्व डेटा संगठन ने पेइचिंग को अपना मुख्यालय क्यों चुना?
बीजिंग, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। बुद्धिमान युग में डेटा को "नया तेल" और उत्पादन का एक प्रमुख कारक माना जाता है, लेकिन इसके सीमा-पार प्रवाह और सुरक्षित शासन जैसी चुनौतियों का तत्काल समाधान आवश्यक है। डेटा विकास और शासन पर केंद्रित दुनिया का पहला पेशेवर अंतर्राष्ट्रीय संगठन, विश्व डेटा संगठन (डब्ल्यूडीओ), हाल ही में चीन की राजधानी पेइचिंग में स्थापित किया गया है। इसका स्थान चीन की डेटा संबंधी ताकत और शासन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता दोनों को दर्शाता है।
तेल की बढ़ती कीमतों से इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास को मिली गति
बीजिंग, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। हाल ही में, अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है, जिसके चलते घरेलू परिष्कृत तेल की कीमतों में भी वृद्धि हुई है। इस बदलाव का असर न केवल उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है, बल्कि यह ऑटोमोबाइल बाजार के परिदृश्य को भी धीरे-धीरे बदल रहा है। परिचालन लागत की गणना करते समय, तमाम कार खरीदार नई ऊर्जा वाहनों की ओर ध्यान दे रहे हैं।
चाओ लेची ने ऑस्ट्रिया-चीन मैत्री संघ के उच्च प्रतिनिधिमंडल से की भेंट
बीजिंग, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी समिति के अध्यक्ष चाओ लेची ने चीन की राजधानी पेइचिंग में ऑस्ट्रियाई संघीय संसद के अध्यक्ष मार्कस स्टॉटर के नेतृत्व में ऑस्ट्रिया-चीन मैत्री संघ के उच्च प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।
न्यूयॉर्क में सरकारी उपकरणों पर टिकटॉक की वापसी
बीजिंग, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर ज़ोहरान ममदानी ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सरकारी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर टिकटॉक के उपयोग की अनुमति फिर से बहाल करने की घोषणा की। इस फैसले की जानकारी स्वयं ममदानी ने टिकटॉक पर साझा की, जहां उन्होंने एक संक्षिप्त पोस्ट में कहा, "टिकटॉक, हम वापस आ गए हैं।"
चीन-श्रीलंका संबंधों को नई मजबूती देने पर जोर
बीजिंग, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के अंतर्राष्ट्रीय संपर्क विभाग के मंत्री ल्यू हाईशिंग ने मंगलवार को देश की राजधानी पेइचिंग में श्रीलंका की जनता विमुक्ति पेरमुना (जेवीपी) के केंद्रीय समिति सदस्य तथा व्यापार, वाणिज्य, खाद्य सुरक्षा एवं सहकारिता विकास मंत्री वसंथ समरसिंघे के नेतृत्व वाले एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की।
जिनेवा में डिजिटल अर्थव्यवस्था सहयोग और नवाचार पर वैश्विक मंथन
बीजिंग, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। 2026 वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था सम्मेलन के तहत डिजिटल अर्थव्यवस्था सहयोग एवं नवाचार फोरम मंगलवार को जिनेवा में स्थित पैलेस ऑफ नेशंस में आयोजित किया गया। ‘असीमित डिजिटल बुद्धिमत्ता, मैत्रीपूर्ण साझा लाभ’ विषय पर आयोजित इस फोरम में दुनियाभर से 150 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें राजनीति, व्यापार, शिक्षा जगत तथा अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से जुड़े विशेषज्ञ शामिल रहे।
चीन ने स्थापित किया विश्व का सबसे बड़ा कृषि मौसम अवलोकन नेटवर्क
बीजिंग, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन मौसम विज्ञान प्रशासन के अनुसार, देश ने विश्व का सबसे बड़ा कृषि मौसम अवलोकन नेटवर्क स्थापित किया है। यह नेटवर्क अपने एकीकृत "अंतरिक्ष-वायु-भूमि" निगरानी मॉडल और अत्याधुनिक तकनीकों के साथ न केवल राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा रणनीति को मजबूती प्रदान करता है, बल्कि अपनी विशिष्ट तकनीकी प्रणाली के माध्यम से स्मार्ट कृषि के विकास के लिए एक "डिजिटल इंजन" के रूप में भी कार्य करता है।
होर्मुज ‘टैक्स’! ईरान ने ट्रंप की रणनीति को क्या ‘अर्थ’ के जाल में फंसाया?
नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरान को लेकर असली खेल उनके हालिया बयानों में साफ झलकता है—एक तरफ कड़ी चेतावनी और दूसरी तरफ सीमित युद्ध का संकेत। उन्होंने कहा कि अगर ईरान नहीं झुका तो “हम उन्हें मारते रहेंगे," लेकिन साथ ही यह भी जोड़ा कि यह संघर्ष “दो-तीन हफ्तों में खत्म हो सकता है” और अमेरिका इसमें लंबे समय तक नहीं रहेगा।

