न्यूयॉर्क में सरकारी उपकरणों पर टिकटॉक की वापसी

बीजिंग, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर ज़ोहरान ममदानी ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सरकारी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर टिकटॉक के उपयोग की अनुमति फिर से बहाल करने की घोषणा की। इस फैसले की जानकारी स्वयं ममदानी ने टिकटॉक पर साझा की, जहां उन्होंने एक संक्षिप्त पोस्ट में कहा, "टिकटॉक, हम वापस आ गए हैं।"

चीन-श्रीलंका संबंधों को नई मजबूती देने पर जोर

बीजिंग, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के अंतर्राष्ट्रीय संपर्क विभाग के मंत्री ल्यू हाईशिंग ने मंगलवार को देश की राजधानी पेइचिंग में श्रीलंका की जनता विमुक्ति पेरमुना (जेवीपी) के केंद्रीय समिति सदस्य तथा व्यापार, वाणिज्य, खाद्य सुरक्षा एवं सहकारिता विकास मंत्री वसंथ समरसिंघे के नेतृत्व वाले एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की।

जिनेवा में डिजिटल अर्थव्यवस्था सहयोग और नवाचार पर वैश्विक मंथन

बीजिंग, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। 2026 वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था सम्मेलन के तहत डिजिटल अर्थव्यवस्था सहयोग एवं नवाचार फोरम मंगलवार को जिनेवा में स्थित पैलेस ऑफ नेशंस में आयोजित किया गया। ‘असीमित डिजिटल बुद्धिमत्ता, मैत्रीपूर्ण साझा लाभ’ विषय पर आयोजित इस फोरम में दुनियाभर से 150 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें राजनीति, व्यापार, शिक्षा जगत तथा अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से जुड़े विशेषज्ञ शामिल रहे।

चीन ने स्थापित किया विश्व का सबसे बड़ा कृषि मौसम अवलोकन नेटवर्क

बीजिंग, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन मौसम विज्ञान प्रशासन के अनुसार, देश ने विश्व का सबसे बड़ा कृषि मौसम अवलोकन नेटवर्क स्थापित किया है। यह नेटवर्क अपने एकीकृत "अंतरिक्ष-वायु-भूमि" निगरानी मॉडल और अत्याधुनिक तकनीकों के साथ न केवल राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा रणनीति को मजबूती प्रदान करता है, बल्कि अपनी विशिष्ट तकनीकी प्रणाली के माध्यम से स्मार्ट कृषि के विकास के लिए एक "डिजिटल इंजन" के रूप में भी कार्य करता है।

होर्मुज ‘टैक्स’! ईरान ने ट्रंप की रणनीति को क्या ‘अर्थ’ के जाल में फंसाया?

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरान को लेकर असली खेल उनके हालिया बयानों में साफ झलकता है—एक तरफ कड़ी चेतावनी और दूसरी तरफ सीमित युद्ध का संकेत। उन्होंने कहा कि अगर ईरान नहीं झुका तो “हम उन्हें मारते रहेंगे," लेकिन साथ ही यह भी जोड़ा कि यह संघर्ष “दो-तीन हफ्तों में खत्म हो सकता है” और अमेरिका इसमें लंबे समय तक नहीं रहेगा।

खार्ग ईरान-अमेरिका दोनों के लिए जरूरी, कब्जा आसान नहीं: पूर्व राजनयिक वीणा सिकरी

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा कि वह "ईरान का तेल अपने कब्जे में लेना" चाहते हैं और खार्ग द्वीप पर भी नियंत्रण कर सकते हैं। यह वही द्वीप है जहां से ईरान का अधिकतर तेल निर्यात होता है। वहीं ईरान भी इस पर अपने वर्चस्व खोना नहीं रखता। अमेरिका जो चाहता है वह क्या आसान है?

न्यूजीलैंड में भारत की उच्चायुक्त मुआनपुई सैयावी ने गवर्नर-जनरल को परिचय पत्र सौंपा

वेलिंगटन, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड में भारत की उच्चायुक्त मुआनपुई सैयावी ने बुधवार को न्यूजीलैंड की गवर्नर-जनरल डेम सिंडी किरो को अपना परिचय पत्र सौंपा। गवर्नर-जनरल ने भारतीय राजनयिक को उनके नए कार्यभार के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

पाकिस्तान : नौकरी में आरक्षण लागू न होने से बढ़ी बेरोजगारी और भेदभाव से...

इस्लामाबाद, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के फैसलाबाद में ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों ने भेदभाव और 'ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स) अधिनियम 2018' के सही ढंग से लागू नहीं होने पर चिंता व्यक्त की है। खासकर सरकारी और अर्ध-सरकारी संस्थानों में तीन प्रतिशत नौकरी आरक्षण लागू न होने पर।

‘इस्लामाबाद पीस प्रोसेस’ में भारत के शामिल होने की खबर फर्जी: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को उन खबरों का सख्ती से खंडन किया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि भारत ने तथाकथित “इस्लामाबाद पीस प्रोसेस” में पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) का दर्जा पाने के लिए औपचारिक अनुरोध किया है। मंत्रालय ने इन दावों को पूरी तरह फर्जी और बेबुनियाद बताया है।

कराची में बेटियां भी सुरक्षित नहीं, अपहरण और जबरन शादी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

इस्लामाबाद, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कराची में ईसाई समूहों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने देश भर में अपने समुदाय की नाबालिग लड़कियों के साथ जबरदस्ती शादी और धर्म-परिवर्तन की बढ़ती घटनाओं पर गहरी चिंता जताई।

खरी बात