पश्चिम एशिया संकट का नेपाल पर पड़ा असर, पर्यटकों की संख्या में गिरावट दर्ज
काठमांडू, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल के पर्यटन उद्योग पर पश्चिम एशिया संकट का असर दिखने लगा है। नेपाल टूरिज्म बोर्ड (एनटीबी) ने बुधवार को बताया कि मार्च में यूरोप, अमेरिका, पश्चिम एशिया और अफ्रीका से अच्छी खासी तादाद में विदेशी सैलानी आते थे लेकिन मिडिल ईस्ट के वर्तमान हालात की वजह से इसमें काफी गिरावट आई है।
ईरान की नई लीडरशिप ने संघर्ष विराम के लिए कहा, होर्मुज स्ट्रेट खुलने तक...
नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान से संघर्ष विराम को लेकर बड़ा दावा किया है। 'नए शासन के राष्ट्रपति' की गुजारिश और 'सीजफायर' की शर्त को लेकर एक बार फिर अपने ट्रुथ सोशल पर बयान दिया है।
ईरान में फंसे सैकड़ों भारतीय छात्रों ने सरकार से सुरक्षित घर वापसी की लगाई...
नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान के मौजूदा हालात के बीच सैकड़ों भारतीय छात्र अलग-अलग बॉर्डर इलाकों में फंसे हुए हैं, जहां से उनकी सुरक्षित वापसी एक बड़ी चुनौती बन गई है। लगातार बिगड़ते हालात के बीच छात्र और उनके परिजन डरे हुए हैं और भारत सरकार से जल्द से जल्द सुरक्षित निकासी की मांग कर रहे हैं।
ईरान संघर्ष खत्म होने के बाद अमेरिका ‘नाटो’ पर फिर से कर सकता है...
वाशिंगटन, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाटो से हटने पर विचार कर रहे हैं। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यूरोपीय साथियों के साथ बढ़ते तनाव के बीच ईरान संघर्ष के बाद यूएस इस गठबंधन पर "फिर से समीक्षा" कर सकता है।
इजरायल का दावा ‘बेरूत हमले में हिज्बुल्लाह के सीनियर कमांडर की मौत’
तेल अवीव, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। इजरायली सेना ने दावा किया है कि चरमपंथी संगठन हिज्बुल्लाह के बड़े कमांडर यूसुफ इस्माइल हाशेम को मार दिया है। आईडीएफ ने बुधवार को बताया कि हमला बेरूत में हुआ था, हालांकि हिजबुल्लाह की तरफ से अभी तक इस पर कुछ नहीं कहा गया है।
ताजिकिस्तान रिपब्लिक के विदेश मंत्री से मिले सीबी जॉर्ज
दुशांबे/नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के सेक्रेटरी (वेस्ट), राजदूत सिबी जॉर्ज ने बुधवार को ताजिकिस्तान रिपब्लिक के विदेश मंत्री सिरोजिद्दीन मुहरिद्दीन से मुलाकात की। ये मुलाकात ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में हुई। इस दौरान दोनों ने आपसी रिश्ते में हुई प्रगति की समीक्षा की और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बातचीत की।
ब्रिटिश पीएम स्टार्मर ने ट्रंप की ‘धमकी’ को बताया ‘शोर’, होर्मुज पर सहयोगी देशों...
लंदन, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर वैश्विक चिंता के बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने साफ किया है कि उनकी सरकार का फोकस देश के आर्थिक हित, ऊर्जा सुरक्षा और कूटनीतिक समाधान पर है। उन्होंने कहा कि वह समझते हैं कि लोग बढ़ती महंगाई और रोजमर्रा के खर्च को लेकर क्यों चिंतित हैं, और इसी से निपटने के लिए सरकार पहले ही एक "पांच-पॉइंट प्लान" पर काम कर रही है।
जुलाई चार्टर कुछ और नहीं अंतरिम सरकार का दिया धोखा: बांग्लादेश के गृह मंत्री
ढाका, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश में जुलाई चार्टर को लेकर राजनीति जारी है। देश के गृहमंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के दौरान जारी 'जुलाई नेशनल चार्टर (कॉन्स्टिट्यूशनल रिफॉर्म) इम्प्लीमेंटेशन ऑर्डर, 2025' की कड़ी निंदा की और इसे "धोखे का कभी न खत्म होने वाला डॉक्यूमेंट" और "नेशनल फ्रॉड" बताया है।
ऑस्ट्रेलिया के पीएम की चेतावनी ‘आने वाले महीने आसान नहीं’, जनता से अपील ‘फ्यूल...
कैनबरा, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने जनता से खास अपील की है। चेतावनी भी दी कि मिडिल ईस्ट के वर्तमान हालात की वजह से तेल संकट गहराएगा और आने वाले महीने "आसान नहीं रहने वाले" हैं।
बांग्लादेश: खसरे से 44 की मौत, महज 24 घंटे में चार बच्चों ने गंवाई...
ढाका, 1 अप्रैल (आईएएनएस) बांग्लादेश में खसरे का प्रकोप तेजी से फैल रहा है और बीते 24 घंटों में संदिग्ध मामलों और जटिलताओं से चार बच्चों की मौत हो गई है। इसके साथ ही इस साल मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 44 हो गई है, जिससे देश में सार्वजनिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है।

