Wednesday, February 25, 2026
SGSU Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने कहा- जनहित और सबके लाभ के लिए...

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे पांच दिवसीय इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य यह पता लगाना है कि एआई का उपयोग सभी के लाभ के लिए कैसे किया जा सकता है।

अमेरिका के रोड आइलैंड हॉकी एरिना में गोलीबारी में तीन की मौत, तीन गंभीर...

सैन फ्रांसिस्को, 17 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के पावकेट स्थित एक आइस एरीना में हुई फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, मृतकों में हमलावर भी शामिल है, जिसने घटना के बाद खुद को गोली मार ली।

भारत-फ्रांस रणनीतिक संबंधों को मजबूती देने राष्ट्रपति मैक्रों का भारत आगमन; पीएम मोदी के...

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मंगलवार को भारत पहुंचे। उनका उद्देश्य भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है। मुंबई हवाईअड्डे पर उनका स्वागत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र तथा गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किया।

चक्रवात गेजानी से मेडागास्कर में मौतों का आंकड़ा 59 पहुंचा

अंतानानारिवो, 16 फरवरी (आईएएनएस)। मडागास्कर में आए चक्रवात गेजानी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है, जबकि 804 लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी सोमवार को राष्ट्रीय जोखिम और आपदा प्रबंधन कार्यालय ने जारी की।

जोमो केन्याटा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर कर्मचारियों की हड़ताल से उड़ानें प्रभावित

नैरोबी, 16 फरवरी (आईएएनएस)। केन्या के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जोमो केन्याटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सोमवार को कई उड़ानें प्रभावित हुईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

पाकिस्तान में ‘ऑनर किलिंग’ गंभीर मानवाधिकार संकट, सजा की दर बेहद कम: रिपोर्ट

इस्लामाबाद, 16 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान में ‘ऑनर किलिंग’ की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं और यह देश में एक गंभीर मानवाधिकार मुद्दा बनता जा रहा है। एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर में ऑनर किलिंग के मामलों की संख्या अब भी अधिक है, जबकि दोषसिद्धि (सजा) की दर बेहद कम बनी हुई है।

बांग्लादेश: प्रधानमंत्री तय, अब बीएनपी में अगले राष्ट्रपति को लेकर मंथन शुरू

ढाका, 16 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने 13वें संसदीय चुनाव में बड़ी जीत हासिल कर सत्ता की चाभी अपने हाथ में थाम ली है। पीएम तारिक रहमान होंगे लेकिन देश का अगला राष्ट्रपति कौन होगा, इस पर पार्टी में चर्चा शुरू हो गई है। सोशल मीडिया और लोकल मीडिया में कई नाम उछाले जा रहे हैं।

रोम के जिओर्दानो ब्रूनो, जिनके विचारों से घबराई सत्ता और जिंदा जला दिया

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। चुनौती किसी भी सत्ता को पसंद नहीं होती है, चाहे वो धर्म के ठेकेदार हों या फिर समाज और देश पर राज करने वाले। जिओर्दानो ब्रूनो के साथ ऐसा ही कुछ हुआ। इटली के दार्शनिक, गणितज्ञ और खगोलचिंतक जिओर्दानो ब्रूनो को यूरोपीय बौद्धिक इतिहास में स्वतंत्र चिंतन के प्रतीक के रूप में याद किया जाता है।

पिकलबॉल के जरिए चीनी और अमेरिकी युवा मजबूत करेंगे दोस्ती

बीजिंग, 16 फरवरी (आईएएनएस)। 15 से 24 फरवरी तक, 'चीनी नव वर्ष के लिए 2026 अमेरिकी युवा पिकलबॉल सांस्कृतिक आदान-प्रदान यात्रा' शीर्षक गतिविधि आयोजित की जा रही है।

शनचो-21 अंतरिक्ष यात्रियों ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

बीजिंग, 16 फरवरी (आईएएनएस)। पारंपरिक चीनी वसंतोत्सव के आगमन के अवसर पर, शनचो-21 अंतरिक्ष यात्री दल ने अंतरिक्ष स्टेशन को वसंतोत्सव के रंगों से सजाया और देश की समृद्धि एवं जनता के कल्याण की कामना की। यह चीनी अंतरिक्ष स्टेशन के पूर्ण रूप से चालू होने के बाद मनाया जा रहा चौथा वसंतोत्सव है।

खरी बात