भारत और जापान ने चीन की आक्रामक गतिविधियों पर जताई चिंता

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने गुरुवार को पूर्वी और दक्षिण चीन सागर की स्थिति को लेकर गहरी चिंता जताई।

भारत और जापान ने रक्षा सहयोग बढ़ाने पर जताई सहमति

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जापान की ओर से रक्षा उपकरण और तकनीक के ट्रांसफर से जुड़े तीन सिद्धांतों की समीक्षा का स्वागत किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे भारत और जापान के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत होगी।

भारत को एशिया का अहम रणनीतिक साझेदार मान रहा जापान : रिपोर्ट

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची की भारत यात्रा औपचारिक दोस्ती से आगे बढ़कर 'व्यावहारिक और रणनीतिक साझेदारी' की तरफ बड़ा कदम है।

भारत-जापान रिश्तों में टेक्नोलॉजी बनेगी सबसे मजबूत आधार, पीएम मोदी ने जताया भरोसा

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि जापान भारत का एक बहुत महत्वपूर्ण साझेदार है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में नई दिल्ली और टोक्यो के बीच संबंध और भी मजबूत होंगे और इसमें टेक्नोलॉजी साझेदारी सबसे मजबूत आधार बनेगी।

भारत और जापान मनाएंगे 75 साल की दोस्ती का जश्‍न, 2027 होगा खास वर्ष

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और जापान की सरकारें, अपने-अपने स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर वर्ष 2027 को 'इंडिया-जापान ईयर ऑफ शेयर्ड होराइजन्स' के रूप में मनाएंगी। यह दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 साल पूरे होने को याद करने के लिए होगा।

ऑपरेशन अमिस्ताद : भूकंप प्रभावित वेनेजुएला में भारतीय सेना की मेडिकल टीम का राहत...

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। भूकंप प्रभावित वेनेजुएला में भारतीय सेना की मेडिकल टीम ने 800 से ज्यादा मरीजों का इलाज किया है। 'ऑपरेशन अमिस्ताद' के तहत वेनेजुएला भेजी गई भारतीय सेना की मेडिकल टीम पिछले हफ्ते देश में आए विनाशकारी भूकंप के बाद से लगातार जरूरी मेडिकल मदद पहुंचा रही है।

जापानी उद्योग जगत ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना, भारत को बताया निवेश...

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निवेश के लिए एक अधिक खुला, स्थिर और वैश्विक रूप से आकर्षक देश बन गया है। गुरुवार को भारत-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम के दौरान कई जापानी उद्योग नेताओं ने भारत की आर्थिक वृद्धि, नवाचार की व्यवस्था और जापान के साथ बढ़ती रणनीतिक साझेदारी पर मजबूत भरोसा जताया।

भारत-जापान ऊर्जा सुरक्षा साझेदारी को नई मजबूती, भू-राजनीतिक चुनौतियों के बीच कई प्रमुख क्षेत्रों...

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि भारत और जापान ने मौजूदा वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बीच ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए अपनी रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने का फैसला किया है। दोनों देशों ने ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित, स्थिर और किफायती बनाए रखने के उद्देश्य से रणनीतिक तेल भंडारण, वैश्विक ऊर्जा बाजार, समुद्री परिवहन और संस्थागत सहयोग सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में मिलकर काम करने पर सहमति जताई है।

यूएनईएससीएपी बैठक : भारत ने सतत विकास और जलवायु कार्रवाई पर दिया जोर

बैंकॉक, 2 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की बैंकॉक स्थित दूतावास की प्रथम सचिव जगप्रीत कौर ने गुरुवार को यूनाइटेड नेशंस इकोनॉमिक एंड सोशल कमीशन फॉर एशिया एंड द पैसिफिक (यूएनईएससीएपी) की पर्यावरण और विकास समिति (सीईडी9) के 9वें सत्र में भारत की तरफ से जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयासों पर बात की।

फ्रांस की फ्लाइंग व्हेल्स भारत में स्थापित करेगी अपना मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम, वित्त मंत्री सीतारमण...

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को पेरिस में फ्रांसीसी एयरोस्पेस लॉजिस्टिक्स कंपनी फ्लाइंग व्हेल्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन बोगॉन के साथ बैठक कर भारत में कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम स्थापित करने की योजना पर चर्चा की। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी साझा की।

खरी बात