क्यूबा के डिप्लोमैट का दावा-अमेरिका दूसरे देशों पर क्यूबा को अलग-थलग करने के लिए...
हवाना, 3 जुलाई (आईएएनएस)। क्यूबा के उपविदेश मंत्री कार्लोस फर्नांडीज डी कोसियो के अनुसार, अमेरिकी सरकार दुनिया भर की सरकारों पर क्यूबा के साथ द्विपक्षीय स्वास्थ्य सुविधा कार्यक्रम खत्म करने का दबाव बना रही है।
वेनेजुएला में भूकंप से हुई तबाही के बाद हालात हो रहे सामान्य, प्रभावित इलाके...
काराकस, 3 जुलाई (आईएएनएस)। वेनेजुएला में पिछले हफ्ते आए भूकंप के बाद धीरे-धीरे हालात स्थिर हो रहे हैं। परिवहन मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, लॉस टेक्स शहर में मास-ट्रांजिट रेल सेवा फिर से शुरू हो गई है। इसके साथ ही 24 जून को देश में आए भूकंपों के बाद प्रभावित सभी सार्वजनिक परिवहन रेल सेवाएं अब पूरी तरह बहाल हो चुकी हैं। लॉस टेकेस की रेल सेवा संचालन में लौटने वाली आखिरी ट्रांजिट प्रणाली थी।
अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग...
वाशिंगटन, 3 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका और जापान के बीच वाशिंगटन में दो दिन की बातचीत हुई। इस बातचीत के बाद, अमेरिका और जापान साइबर सुरक्षा पर सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए। उन्होंने इंटेलिजेंस शेयरिंग बढ़ाने, जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा को मजबूत करने, हिंद-प्रशांत में साइबर क्राइम से लड़ने और पोस्ट-क्वांटम क्रिप्टोग्राफी को अपनाने में तेजी लाने का वादा किया।
यूएस डेमोक्रेट्स ने ग्रीन कार्ड पॉलिसी में बदलाव को दी चुनौती
वाशिंगटन, 3 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी कांग्रेस के डेमोक्रेटिक लॉमेकर्स ने ट्रंप प्रशासन से ग्रीन कार्ड प्रक्रिया में किए गए उस बदलाव को वापस लेने की मांग की है, जिसे उन्होंने एक बड़ा नीतिगत परिवर्तन बताया है। उनका कहना है कि नई नीति के कारण ग्रीन कार्ड के पात्र आवेदकों को अमेरिका में रहकर अपना स्टेटस एडजस्ट करने के बजाय स्थायी निवास (परमानेंट रेजिडेंस) के लिए विदेश से आवेदन करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।
सीरिया की राजधानी दमिश्क में एक कैफे में भीषण धमाका, 9 लोगों की मौत
दमिश्क, 3 जुलाई (आईएएनएस)। सीरिया की राजधानी दमिश्क में एक कैफे में भीषण धमाके में 9 लोगों की जान चली गई है, जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं। सीरिया के गृह मंत्रालय की ओर से बीती रात ये जानकारी दी गई कि मध्य दमिश्क के एक कैफे में धमाका हुआ और 9 लोगों की मौत हो गई।
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन
नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-जापान संयुक्त आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए दोनों देशों के मजबूत और लंबे समय से चले आ रहे आर्थिक रिश्तों पर जोर दिया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने की बात कही।
ईरान की अमेरिका को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट में दखल दिया तो मिलेगा करारा जवाब
तेहरान, 3 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान की मुख्य सैन्य कमान खातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर ने गुरुवार को चेतावनी दी कि अगर अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट में किसी भी तरह का हस्तक्षेप करता है, तो ईरानी सशस्त्र बल 'तेज और निर्णायक' जवाबी कार्रवाई करेंगे।
भारत और जापान के रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे: सनाए ताकाइची
नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने कहा कि वह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिलकर जापान-भारत के रिश्तों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
अमेरिका में कॉलेज एथलीट्स को टैक्स में राहत देने पर विचार
वॉशिंगटन, 2 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी सांसदों ने कॉलेज खिलाड़ियों को भारी-भरकम टैक्स के बोझ से बचाने के लिए सुधारों की मांग की है। उनका कहना है कि नेम, इमेज एंड लाइकेनेस (एनआईएल) समझौतों के तेजी से बढ़ते चलन के कारण कई युवा खिलाड़ी पर्याप्त मार्गदर्शन के अभाव में जटिल कर व्यवस्था को समझने और उसका पालन करने में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।
अमेरिका: ओहियो के मोटल में लगी भीषण आग, गुजरात के एक परिवार के तीन...
खेड़ा, 2 जुलाई (आईएएनएस)। ओहियो (अमेरिका) के वूस्टर शहर में एक मोटल में लगी आग में गुजरात के एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। यह आग बुधवार देर रात लगी। हादसे के समय तीनों कमरे में थे और मदद की तमाम कोशिशों के बावजूद बाहर नहीं निकल सके।

