सीएमजी का ‘स्प्रिंग फेस्टिवल गाला’ प्रसारित
बीजिंग, 16 फरवरी (आईएएनएस)। चीन का सबसे महत्वपूर्ण पारंपरिक त्योहार वसंतोत्सव मंगलवार को मनाया जाएगा। इससे पहले सोमवार की रात को यानी कि वसंतोत्सव की पूर्व संध्या पर, पेइचिंग समयानुसार रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार शाम साढ़े 5 बजे), चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) द्वारा वर्ष 2026 'स्प्रिंग फेस्टिवल गाला' प्रस्तुत किया गया।
भारत समेत कई देशों में डाउन हुआ ‘एक्स’, यूजर्स को हुई परेशानी
नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स, पूर्व में ट्विटर, सोमवार शाम करीब 7 बजे अचानक डाउन हो गया, जिसके बाद यूजर्स को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। यूजर्स को अपनी फीड लोड करने में परेशानी का सामना करना पड़ा, जिससे उन्हें खाली स्क्रीन दिख रही थी।
कनाडा और ब्रिटेन के साधारण पासपोर्ट धारकों को चीन में वीजा मुक्त प्रवेश
बीजिंग, 16 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कनाडा और ब्रिटेन के लिए वीजा-मुक्त नीति के संबंध में पत्रकार के सवाल का जवाब दिया।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने अफ्रीकी देशों पर चीन के जीरो-टैरिफ नीति की तारीफ की
बीजिंग, 16 फरवरी (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने 14 फरवरी को इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में कहा कि वह चीन के उस फैसले की तारीफ करते हैं, जिसमें उसने 1 मई 2026 से उन 53 अफ्रीकी देशों पर जीरो-टैरिफ उपायों को पूरी तरह से लागू करने का फैसला किया है, जिनके साथ उसके राजनयिक संबंध हैं।
स्विट्जरलैंड में बर्फ के तूफान का कहर: पटरी से उतरी ट्रेन, मौसम विभाग बोला...
बर्न, 16 फरवरी (आईएएनएस)। पिछले कुछ दिनों से स्विट्जरलैंड में बर्फ के तूफान ने विभिन्न इलाकों में जबरदस्त कहर बरपाया है। सोमवार को बर्फीले तूफान की वजह से ट्रेन बेपटरी होने से 5 लोग घायल हो गए। बर्फीले तूफान का खतरा अभी टला नहीं है। मौसम विभाग ने आगामी हफ्ते के लिए अलर्ट जारी किया है।
2026 चीनी नव वर्ष के दौरान फिल्म बॉक्स ऑफिस की कमाई 50 करोड़ युआन...
बीजिंग, 16 फरवरी (आईएएनएस)। नेटवर्क प्लेटफार्म के आंकड़ों के अनुसार, 2026 चीनी नव वर्ष के मौके पर फिल्म की कुल बॉक्स ऑफिस कमाई 50 करोड़ युआन को पार कर गई है।
वसंत महोत्सव की छुट्टी के पहले दिन राष्ट्रीय हाईवे पर चार्जिंग वॉल्यूम में साल-दर-साल...
बीजिंग, 16 फरवरी (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन के अनुसार, राष्ट्रीय चार्जिंग अवसंरचना निगरानी और सेवा मंच में शामिल 53,300 हाईवे चार्जिंग पाइल्स के आंकड़ों के आधार पर, वसंत महोत्सव की छुट्टी के पहले दिन (15 फरवरी) राष्ट्रीय हाईवे पर चार्जिंग वॉल्यूम 152.805 लाख किलोवाट-घंटे तक पहुंच गया, जो साल-दर-साल 116.32 फीसदी की बढ़ोतरी है।
बांग्लादेश के चुनाव परिणाम बताते हैं जेन-जी क्रांति सड़क पर जीती, मतपेटी में हारी:...
वाशिंगटन, 16 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में हाल के चुनाव नतीजों का हवाला देते हुए, एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कैसे जेन-जी प्रदर्शन सियासी बदलाव लाने में नाकाम रहे।
रुबियो ने हंगरी के प्रधानमंत्री को याद दिलाया, ‘राष्ट्रपति ट्रंप ने आपके देश को...
मास्को, 16 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ईस्ट यूरोप यात्रा के दूसरे दिन बुडापेस्ट में हैं। उनकी मौजूदगी में यूएस-हंगरी के बीच अहम डील हुई। विदेश मंत्री रुबियो और प्रधानमंत्री विक्टर ऑर्बन ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की, जहां रुबियो ने कई मुद्दों पर अमेरिकी नीति की खूबियां गिनाईं।
बांग्लादेश में बनेगी बीएनपी सरकार, नेपाल, भूटान और श्रीलंका समेत तमाम देशों का कैसा...
नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की सरकार बनने जा रही है और शपथ ग्रहण समारोह की पूरी तैयारी हो गई है। बीएनपी की सरकार बनने से दक्षिण एशिया की राजनीति में अलग प्रभाव पड़ने वाला है। बांग्लादेश में बीएनपी सरकार बनने को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। हालांकि, सभी देशों का राजनीतिक हित अलग-अलग हो सकता है।

