अफगानिस्तान के बदख्शां में आग लगने से 43 दुकानें जलकर खाक
काबुल, 22 मार्च (आईएएनएस)। उत्तरी अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत के एक बाजार में आग लगने से 43 दुकानें जलकर खाक हो गईं। प्रांतीय सूचना और संस्कृति विभाग ने एक बयान जारी कर ये जानकारी दी। इस हादसे से दुकानदारों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
श्रीलंका में ईंधन की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी, बस सेवाएं प्रभावित
कोलंबो, 22 मार्च (आईएएनएस)। श्रीलंका की सरकारी स्वामित्व वाली सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने ईंधन की कीमतों में संशोधन की घोषणा की।
मिडिल ईस्ट संघर्ष और ऊर्जा संकट वैश्विक चिंता, शांति और संवाद ही समाधानः सुखदेव...
नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और ऊर्जा संकट को लेकर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "ऊर्जा संकट केवल भारत तक सीमित नहीं है। इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ने वाला है। बुनियादी ढांचे और कई नागरिक क्षेत्रों में हमले हो रहे हैं। यह अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए चिंता का विषय है।
रॉबर्ट मुलर : आतंकवाद के खिलाफ भारत-अमेरिकी संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका...
वॉशिंगटन, 22 मार्च (आईएएनएस)। फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट एस. मुलर III को एक ऐसी शख्सियत के तौर पर याद किया जा रहा है जिनका व्यक्तित्व शांत था लेकिन उनकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी। मॉडर्न भारत-अमेरिका काउंटर-टेरर सहयोग को आकार देने में उनकी भूमिका रही। मुलर के करियर ने 9/11 के बाद अमेरिका के सुरक्षा आर्किटेक्चर और बाद में इसके राजनीतिक विभाजन को तय किया।
सेशेल्स में युद्धाभ्यास पूरा कर रवाना हुआ भारतीय युद्धपोत ‘आईएनएस त्रिकंड’
नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस त्रिकंड, हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की समुद्री कूटनीति और सामरिक सहयोग महत्वपूर्ण को मजबूती दे रहा है। भारतीय नौसेना के इस युद्धपोत ने सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया का सफलतापूर्वक दौरा किया है। सेशेल्स पोर्ट के बाद यह समुद्री जहाज अपनी अगली तैनाती के लिए रवाना हो गया है।
बांग्लादेश में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की बस से टक्कर में 12 लोगों की मौत,...
ढाका, 22 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेश में एक बड़ी दुर्घटना में रविवार सुबह कोमिला में पडुआ बाजार लेवल क्रॉसिंग पर एक मेल ट्रेन और बस की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस के परखच्चे उड़ गए।
डिमोना और अराद में ईरान के हमले के बाद पीएम नेतन्याहू ने लिया स्थिति...
तेल अवीव, 22 मार्च (आईएएनएस)। ईरान ने इजरायल के परमाणु ठिकाने पर बड़ा हमला किया है। ईरान ने इजरायल के दक्षिणी शहरों में न्यूक्लियर सिटी डिमोना के साथ अराद में बड़ा मिसाइल अटैक किया है। 28 फरवरी से शुरू हुए इन हमलों में ईरान ने पहली बार इजरायल के परमाणु ठिकाने को निशाना बनाया। इस हमले में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए, जिनमें से 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जी7 ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों की निंदा की, कहा- ‘इससे वैश्विक...
वॉशिंगटन, 22 मार्च (आईएएनएस)। जी7 देशों ने रविवार को मिडिल ईस्ट के कई देशों में आम लोगों और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर पर ईरान के हमलों की कड़ी निंदा की। साथ ही, जी7 देशों ने पश्चिम एशिया के उन सभी देशों के लिए अपना समर्थन जताया है जो ईरान की ओर से किए जा रहे हमलों का शिकार हो रहे हैं। पश्चिम एशिया के देशों में ईरानी हमले को जी7 समूह ने गलत बताया।
ईरान ने क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा, युद्ध खत्म करने के लिए...
तेहरान, 22 मार्च (आईएएनएस)। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने पश्चिम एशिया में बिना किसी विदेशी दखल के शांति, सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र के देशों को मिलाकर एक सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही उन्होंने चल रहे युद्ध को खत्म करने की शर्तें दोहराईं।
इजरायल के न्यूक्लियर सिटी अराद और डिमोना पर ईरान का बड़ा मिसाइल हमला, 100...
तेल अवीव, 22 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल के दक्षिणी शहरों में न्यूक्लियर सिटी डिमोना के साथ अराद में ईरान ने बड़ा मिसाइल अटैक किया है। शनिवार को दक्षिणी शहरों डिमोना और अराद में ईरानी हमलों में 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में से 11 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इजरायली मीडिया के अनुसार, ईरान की ओर से किए गए ताबड़तोड़ हमले में इजरायली एयर डिफेंस कम से कम दो बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने में नाकाम रहा।

