सेशेल्स में युद्धाभ्यास पूरा कर रवाना हुआ भारतीय युद्धपोत ‘आईएनएस त्रिकंड’
नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस त्रिकंड, हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की समुद्री कूटनीति और सामरिक सहयोग महत्वपूर्ण को मजबूती दे रहा है। भारतीय नौसेना के इस युद्धपोत ने सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया का सफलतापूर्वक दौरा किया है। सेशेल्स पोर्ट के बाद यह समुद्री जहाज अपनी अगली तैनाती के लिए रवाना हो गया है।
बांग्लादेश में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की बस से टक्कर में 12 लोगों की मौत,...
ढाका, 22 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेश में एक बड़ी दुर्घटना में रविवार सुबह कोमिला में पडुआ बाजार लेवल क्रॉसिंग पर एक मेल ट्रेन और बस की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस के परखच्चे उड़ गए।
डिमोना और अराद में ईरान के हमले के बाद पीएम नेतन्याहू ने लिया स्थिति...
तेल अवीव, 22 मार्च (आईएएनएस)। ईरान ने इजरायल के परमाणु ठिकाने पर बड़ा हमला किया है। ईरान ने इजरायल के दक्षिणी शहरों में न्यूक्लियर सिटी डिमोना के साथ अराद में बड़ा मिसाइल अटैक किया है। 28 फरवरी से शुरू हुए इन हमलों में ईरान ने पहली बार इजरायल के परमाणु ठिकाने को निशाना बनाया। इस हमले में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए, जिनमें से 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जी7 ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों की निंदा की, कहा- ‘इससे वैश्विक...
वॉशिंगटन, 22 मार्च (आईएएनएस)। जी7 देशों ने रविवार को मिडिल ईस्ट के कई देशों में आम लोगों और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर पर ईरान के हमलों की कड़ी निंदा की। साथ ही, जी7 देशों ने पश्चिम एशिया के उन सभी देशों के लिए अपना समर्थन जताया है जो ईरान की ओर से किए जा रहे हमलों का शिकार हो रहे हैं। पश्चिम एशिया के देशों में ईरानी हमले को जी7 समूह ने गलत बताया।
ईरान ने क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा, युद्ध खत्म करने के लिए...
तेहरान, 22 मार्च (आईएएनएस)। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने पश्चिम एशिया में बिना किसी विदेशी दखल के शांति, सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र के देशों को मिलाकर एक सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही उन्होंने चल रहे युद्ध को खत्म करने की शर्तें दोहराईं।
इजरायल के न्यूक्लियर सिटी अराद और डिमोना पर ईरान का बड़ा मिसाइल हमला, 100...
तेल अवीव, 22 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल के दक्षिणी शहरों में न्यूक्लियर सिटी डिमोना के साथ अराद में ईरान ने बड़ा मिसाइल अटैक किया है। शनिवार को दक्षिणी शहरों डिमोना और अराद में ईरानी हमलों में 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में से 11 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इजरायली मीडिया के अनुसार, ईरान की ओर से किए गए ताबड़तोड़ हमले में इजरायली एयर डिफेंस कम से कम दो बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने में नाकाम रहा।
इजयरायल में डिमोना के पास मिसाइल दुर्घटना के बाद विकिरण के खतरे की आशंका...
वियना, 22 मार्च (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने पुष्टि की है कि वह डिमोना में मिसाइल घटना की खबरों पर करीबी नजर रख रही है। इज़रायल के संवेदनशील परमाणु अनुसंधान ढांचे में किसी भी तरह का नुकसान नहीं पाया गया है।
ट्रंप ने फंडिंग में रुकावट को लेकर एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए आईसीई एजेंट...
वाशिंगटन, 22 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) के बंद होने के बीच एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी के लिए आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) एजेंट्स को तैनात करने की धमकी दी है। डीएचएस एक महीने से ज्यादा समय से आंशिक रूप से बंद है और इसकी वजह से रोजाना सुरक्षा कर्मचारियों को बिना सैलरी के काम करना पड़ रहा है।
ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, 48 घंटों में होर्मुज स्ट्रेट न खोलने पर...
वाशिंगटन, 22 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर ईरान 48 घंटों के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से नहीं खोलता है तो संयुक्त राज्य अमेरिका ईरानी पावर प्लांट्स को निशाना बनाएगा।
यूएन महासचिव की अपील: नस्लवाद को मिटाने के लिए दुनिया आए एक साथ
संयुक्त राष्ट्र, 22 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दुनिया भर में बढ़ते नस्लवाद को लेकर चिंता जताई है और इसे खत्म करने के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नस्लवाद एक पुरानी बुराई है, जो आज भी हर समाज, हर देश और हर क्षेत्र में मौजूद है।

