होर्मुज संकट ने बढ़ाया न्यूजीलैंड का तनाव, पीएम लक्सन बोले- ईरान ने स्ट्रेट को...
नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है, जिसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। होर्मुज में ताजा हालात की वजह से तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। गल्फ क्षेत्र में ईरान की कार्रवाई को लेकर सभी देशों में नाराजगी है। दुनिया के तमाम देशों ने संयुक्त बयान जारी कर ईरान के खिलाफ नाराजगी जताई, जिसमें न्यूजीलैंड भी शामिल है। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने मिडिल ईस्ट में जारी हमलों की वजह से तेल की बढ़ती कीमतों पर भारी चिंता जताई।
ट्रंप सरकार ने कथित यहूदी-विरोधी भेदभाव मामले में हार्वर्ड विश्वविद्यालय के खिलाफ शिकायत की
वॉशिंगटन, 21 मार्च (आईएएनएस)। ट्रंप सरकार ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के खिलाफ कथित यहूदी-विरोध मामले को लेकर केस किया है। यह दोनों पक्षों के बीच महीनों से रुकी हुई बातचीत के बाद केंद्रीय सरकार की तरफ से उठाया गया कदम है।
पोलैंड ने सुरक्षा चिंताओं के बीच इराक से अपने सैनिकों को वापस बुलाया
वारसॉ, 21 मार्च (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के बीच पोलैंड ने इराक से अपने सैनिकों को वापस बुला लिया है। रक्षा मंत्री व्लादिस्लाव कोसिनियाक कामिश ने इसकी घोषणा की।
ईरान ओमान और तुर्की पर हालिया हमलों के पीछे नहीं : मोजतबा खामेनेई
तेहरान, 21 मार्च (आईएएनएस)। ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान के कुछ हिस्सों पर हमलों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि तुर्की और ओमान के कुछ हिस्सों पर हाल में हुए हमले ईरानी सशस्त्र बलों या उसके सहयोगियों की ओर से नहीं किए गए थे।
दक्षिण कोरिया के डेजॉन में ऑटो पार्ट्स प्लांट में आग से 10 की मौत,...
डेजॉन, 21 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के डेजॉन में एक कार पार्ट्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि 59 लोग गंभीर या मामूली रूप से घायल हुए हैं।
मिडिल ईस्ट से बाहर ईरान ने दिखाई अपनी ताकत! 4,000 किलोमीटर दूर डिएगो गार्सिया...
नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। ईरान और अमेरिका-इजरायल हमलों का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है। दोनों देशों के बीच जारी हमले अब तक मिडिल ईस्ट तक ही सिमटे हुए थे; हालांकि, अब ये अलग-अलग क्षेत्रों में अपने पांव पसार रहे हैं।
ईरान मुस्लिम देशों के साथ युद्ध नहीं चाहता : राष्ट्रपति पेजेश्कियान
तेहरान, 21 मार्च (आईएएनएस)। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने स्पष्ट किया है कि उनका देश मुस्लिम देशों के साथ किसी भी तरह का युद्ध या टकराव नहीं चाहता। सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के अनुसार, उन्होंने यह बात ईद-उल-फितर और नवरोज के अवसर पर दिए गए अपने संदेश में कही।
ईरान के तेहरान, करज और इस्फहान इलाकों में इजरायल ने किए नए एयर स्ट्राइक
नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, शनिवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान में कम से कम दो धमाकों की आवाज सुनी गई। एयर स्ट्राइक तेहरान के दक्षिण में बसे शहर शाहर-ए-रे और शहर के पश्चिम में करज पर भी हुए।
तनाव के बीच नाटो मिशन ने इराक से अस्थायी रूप से वापसी की
बगदाद, 21 मार्च (आईएएनएस)। इराक में नाटो मिशन ने सुरक्षा चिंताओं के कारण अपने कर्मियों की अस्थायी वापसी शुरू कर दी है। एक वरिष्ठ सुरक्षा स्रोत ने इराकी न्यूज़ एजेंसी (आईएनए) को यह जानकारी दी।
‘भागीदारी बढ़ी, तो तेहरान देगा जवाब’, मध्य-पूर्व संघर्ष में भूमिका पर ईरानी विदेश मंत्री...
तेहरान, 21 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल-अमेरिका के साथ जारी संघर्ष के बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने यूनाइटेड किंगडम को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने शनिवार को कहा कि अगर चल रहे संघर्ष में ब्रिटेन की भागीदारी बढ़ती है, तो तेहरान जवाब देगा।

