ईद की असल खुशी हमारी जीत के पल में आएगी: बांग्लादेश की पूर्व...
ढाका, 21 मार्च (आईएएनएस)। । बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने शनिवार को अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए एक अत्यंत भावुक और दृढ़ संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो शेख मुजीबुर रहमान की बेटी देश के लिए खुद को कुर्बान कर देने को तैयार है। साथ ही, उन्होंने कहा कि ईद की असल खुशी तभी आएगी जब अवामी लीग के जीत का पल आएगा।
अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी का खुलासा: पाक हमलों के कारण 1 लाख से अधिक अफगानी बेघर
ओस्लो, 21 मार्च (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय मानवीय राहत एजेंसी नॉर्वेजियन रिफ्यूजी काउंसिल (एनआरसी) की रिपोर्ट दावा करती है कि तालिबान-पाकिस्तान के बीच लड़ाई के कारण 1,15,000 (एक लाख 15 हजार) से अधिक अफगानी बेघर हो गए हैं।
अमेरिका-इजरायल के खिलाफ ईरान का एक्शन तेज, ड्रोन-मिसाइल हमलों के बीच खाड़ी देशों ने...
नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने खाड़ी क्षेत्र और उसके बाहर अमेरिका और इजरायल के खिलाफ अपने हमलों को और तेज कर दिया है। आईआरजीसी के अनुसार, अमेरिका-इजरायल के खिलाफ जवाबी हमलों के 70वें राउंड में 55 से ज्यादा जगहों को निशाना बनाया।
यूएई ने हिज्बुल्लाह और ईरान से जुड़े नेटवर्क को खत्म करने का किया दावा,...
दुबई, 21 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने कहा कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान से लॉन्च की गई चार बैलिस्टिक मिसाइलों और 26 ड्रोन को इंटरसेप्ट किया। इसके अलावा, उसके सुरक्षा विभाग ने हिज्बुल्लाह और ईरान से जुड़े एक नेटवर्क को खत्म कर दिया।
ईरान पर हमले को भारतीय क्षेत्र की अनुमति मांगने वाली खबरों को सरकार ने...
नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने उस दावे को सख्ती से खारिज किया है जो सोशल मीडिया पर फैल रहा था कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत से लेमोआ समझौते के तहत ईरान पर बमबारी के लिए अपने क्षेत्र का उपयोग करने की अनुमति मांगी थी। सरकार ने इसे “बेबुनियाद दावा” करार दिया है और कहा है कि ऐसी कोई बात नहीं है।
लेबनान में इजरायली हवाई हमलों में 20 लोगों की मौत, कुल मौतों की संख्या...
बेरूत, 21 मार्च (आईएएनएस)। एक तरफ, मिडिल ईस्ट में ईरानी हमलों से भारी तबाही मची हुई है। दूसरी तरफ, इजरायल लेबनान में हिज्बुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में लेबनान में इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 20 लोग मारे गए और 57 अन्य घायल हो गए।
होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर 20 देशों ने जताई नाराजगी, ईरान से हमले रोकने...
नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। होर्मुज स्ट्रेट इलाके में हालात काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं। कई देशों ने मिडिल ईस्ट में ईरान की ओर से की जा रही कार्रवाई की घोर निंदा की और होर्मुज स्ट्रेट बंद करने को लेकर नाराजगी भी जाहिर की है। इसके साथ ही सभी देशों ने संयुक्त बयान जारी कर ईरान से हमले रोकने की अपील की।
दक्षिण कोरिया होर्मुज जलडमरूमध्य पर सात देशों संग जारी करेगा संयुक्त बयान
सियोल, 21 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया यूरोपीय देशों और जापान सहित सात अन्य देशों के साथ मिलकर खाड़ी में ईरान के हमलों और होर्मुज जलडमरूमध्य के प्रभावी रूप से बंद होने की निंदा करते हुए एक संयुक्त बयान जारी करेगा। यह जानकारी दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई है।
वैश्विक ऊर्जा संकट से निपटने के लिए अमेरिका का बड़ा कदम, ईरानी तेल बिक्री...
वॉशिंगटन, 21 मार्च (आईएएनएस)। ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच छिड़े संघर्ष के बाद दुनिया के कई देश तेल आपूर्ति में रुकावट से प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर बढ़ रहे दबाव को कम करने और तेल की कीमतों को बढ़ने से रोकने के लिए अमेरिका ने बड़ा कदम उठाया है। अमेरिका ने समुद्र में फंसे ईरानी तेल को बेचने के लिए 30 दिन की अस्थायी अनुमति देने की घोषणा की है।
होर्मुज संकट ने बढ़ाया न्यूजीलैंड का तनाव, पीएम लक्सन बोले- ईरान ने स्ट्रेट को...
नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है, जिसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। होर्मुज में ताजा हालात की वजह से तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। गल्फ क्षेत्र में ईरान की कार्रवाई को लेकर सभी देशों में नाराजगी है। दुनिया के तमाम देशों ने संयुक्त बयान जारी कर ईरान के खिलाफ नाराजगी जताई, जिसमें न्यूजीलैंड भी शामिल है। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने मिडिल ईस्ट में जारी हमलों की वजह से तेल की बढ़ती कीमतों पर भारी चिंता जताई।

