जनवरी-फरवरी में उपभोक्ता वस्तुओं की कुल खुदरा बिक्री में 2.8% की वृद्धि : चीनी...

बीजिंग, 20 मार्च (आईएएनएस)। चीनी वाणिज्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, इस वर्ष जनवरी और फरवरी के दौरान उपभोक्ता वस्तुओं की कुल खुदरा बिक्री 86 खरब 10 अरब युआन तक पहुंच गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 2.8 प्रतिशत अधिक है।

चीन ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऊर्जा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए तीन सुझाव...

बीजिंग, 20 मार्च (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन से 19 मार्च को मिली जानकारी के अनुसार एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) के ऊर्जा कार्य समूह की 71वीं बैठक 18 और 19 मार्च को च्यांगशी प्रांत के नानछांग शहर में आयोजित की गई।

इजरायल में रिजर्व सैनिक पर जासूसी के आरोप, ईरानी खुफिया अधिकारियों के संपर्क में...

यरुशलम, 20 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल पुलिस ने बताया क‍ि इस मह‍ीने की शुरुआत में ग‍िरफ्तार क‍िए गए एक इजरायली रिजर्व सैनिक राज कोहेन पर शुक्रवार को आरोप लगाए गए। कोहेन पर आरोप है कि वह कई महीनों तक ईरानी खुफिया अधिकारियों के संपर्क में रहा। उन अध‍िकार‍ियों ने उससे विभिन्न सुरक्षा मिशन करने के लिए कहा, जिनमें उसकी सेवा के दौरान प्राप्त संवेदनशील सुरक्षा जानकारी को साझा करना भी शामिल था।

शांगहाई में विदेशी निवेश और अनुसंधान केंद्रों का विस्तार

बीजिंग, 20 मार्च (आईएएनएस)। शांगहाई वाणिज्य आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस वर्ष फरवरी के अंत तक शांगहाई में बहुराष्ट्रीय कंपनियों के क्षेत्रीय मुख्यालयों और विदेशी पूंजी के अनुसंधान एवं विकास केंद्रों की संख्या क्रमशः 1084 और 647 तक पहुंच गई है। वहीं, वर्ष 2025 के दौरान शांगहाई में विदेशी पूंजी से संचालित 6300 से अधिक नए उद्यम स्थापित किए गए।

चीन ने अपनी भव्य योजना को वास्तविकता में कैसे बदला

बीजिंग, 20 मार्च (आईएएनएस)। हाल ही में चीन में 'शासन की उपलब्धियों पर मूल्यांकन' एक प्रमुख चर्चा का विषय बन गया है। इस मुद्दे पर व्यापक स्तर पर यह विचार-विमर्श हो रहा है कि वास्तविक शासन उपलब्धियों का आकलन किन मानकों के आधार पर किया जाना चाहिए और इस संदर्भ में चीनी तथा पश्चिमी दृष्टिकोणों के बीच क्या मूलभूत अंतर हैं।

ब्रासीलिया में ‘चाइना इन स्प्रिंग’ वैश्विक संवाद का ब्राजील विशेष सत्र आयोजित

बीजिंग, 20 मार्च (आईएएनएस)। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और ब्राजील में चीनी दूतावास द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित 'चाइना इन स्प्रिंग : चीन का विकास और वैश्विक अवसर' नामक वैश्विक संवाद ब्रासीलिया में आयोजित किया गया।

चीन ने विकसित की ‘दीर्घायु चावल’ की नई किस्म

बीजिंग, 20 मार्च (आईएएनएस)। कई वर्षों के अध्ययन के बाद चीनी वैज्ञानिकों ने पहली बार जंगली चावल के दीर्घकालिक वृद्धि के लिए जिम्मेदार मुख्य जीन की पहचान की है। इस अनुसंधान के आधार पर उन्होंने मौजूदा खेती वाले चावल से 'दीर्घायु चावल' की एक नई किस्म विकसित की है, जिसे एक बार बोए जाने के बाद कई वर्षों तक लगातार काटा जा सकता है। यह महत्वपूर्ण वैज्ञानिक उपलब्धि शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक पत्रिका 'साइंस' के कवर पृष्ठ पर प्रकाशित की गई।

चीन के डाक उद्योग में तेज वृद्धि

बीजिंग, 20 मार्च (आईएएनएस)। इस साल के पहले दो महीनों में चीन के डाक उद्योग में वितरण की मात्रा 33 अरब से अधिक हो गई है, जिससे डाक व्यवसाय के बाजार का आकार लगातार बढ़ता दिख रहा है।

हॉर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देना तेहरान की दोस्ती का प्रमाण:...

मुंबई, 20 मार्च (आईएएनएस)। मुंबई में ईरान के महावाणिज्य दूत सईद रज़ा मोसायब मोतलघ ने शुक्रवार को कहा कि हॉर्मुज़ स्ट्रेट के जरिए भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने का तेहरान का फैसला नई दिल्ली के साथ उसकी लंबे समय से चली आ रही दोस्ती को दर्शाता है।

सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद में एक भारतीय नागरिक की मौत, दूतावास ने जताया...

नई द‍िल्‍ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग को आज 21 द‍िन हो गए हैं। इस बीच सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद से एक भारतीय नागरिक की मौत की खबर सामने आई है।

खरी बात