चीन ने विकसित की ‘दीर्घायु चावल’ की नई किस्म

बीजिंग, 20 मार्च (आईएएनएस)। कई वर्षों के अध्ययन के बाद चीनी वैज्ञानिकों ने पहली बार जंगली चावल के दीर्घकालिक वृद्धि के लिए जिम्मेदार मुख्य जीन की पहचान की है। इस अनुसंधान के आधार पर उन्होंने मौजूदा खेती वाले चावल से 'दीर्घायु चावल' की एक नई किस्म विकसित की है, जिसे एक बार बोए जाने के बाद कई वर्षों तक लगातार काटा जा सकता है। यह महत्वपूर्ण वैज्ञानिक उपलब्धि शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक पत्रिका 'साइंस' के कवर पृष्ठ पर प्रकाशित की गई।

चीन के डाक उद्योग में तेज वृद्धि

बीजिंग, 20 मार्च (आईएएनएस)। इस साल के पहले दो महीनों में चीन के डाक उद्योग में वितरण की मात्रा 33 अरब से अधिक हो गई है, जिससे डाक व्यवसाय के बाजार का आकार लगातार बढ़ता दिख रहा है।

हॉर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देना तेहरान की दोस्ती का प्रमाण:...

मुंबई, 20 मार्च (आईएएनएस)। मुंबई में ईरान के महावाणिज्य दूत सईद रज़ा मोसायब मोतलघ ने शुक्रवार को कहा कि हॉर्मुज़ स्ट्रेट के जरिए भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने का तेहरान का फैसला नई दिल्ली के साथ उसकी लंबे समय से चली आ रही दोस्ती को दर्शाता है।

सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद में एक भारतीय नागरिक की मौत, दूतावास ने जताया...

नई द‍िल्‍ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग को आज 21 द‍िन हो गए हैं। इस बीच सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद से एक भारतीय नागरिक की मौत की खबर सामने आई है।

पीओके और गिलगित-बाल्टिस्तान में गहराया मानवीय संकट, दमन और उपेक्षा से बढ़ा असंतोष: रिपोर्ट

लंदन, 20 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान अधिकृत गिलगित-बाल्टिस्तान में आवश्यक सेवाओं की कमी के कारण मानवीय संकट गहराता जा रहा है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि महंगाई, बेरोजगारी, खाद्य असुरक्षा और बिजली संकट जैसी समस्याएं राजनीतिक उपेक्षा और सुरक्षा-आधारित प्रशासन के साथ मिलकर हालात को और गंभीर बना रही हैं।

इजरायली हमले में आईआरजीसी के प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी की मौत, ईरान ने बताया...

यरुशलम, 20 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने शुक्रवार को दावा किया कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के प्रवक्ता और पब्लिक रिलेशंस प्रमुख अली मोहम्मद नैनी की इजरायली हमले में मौत हो गई है।

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने काबुल हवाई हमले पर उठाए गंभीर सवाल, पाकिस्तान से मांगा जवाब

काबुल/इस्लामाबाद, 20 मार्च (आईएएनएस)। वैश्विक मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित एक नशामुक्ति पुनर्वास केंद्र पर पाकिस्तान के हालिया हवाई हमले को लेकर अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत गंभीर चिंता जताई है। इस हमले में 400 से अधिक नागरिकों की मौत हुई और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए बताए गए हैं।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की बांग्लादेश के उच्चायुक्त से मुलाकात, घरेलू जरूरतों के संतुलन...

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को नई दिल्ली में भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हामिदुल्लाह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत-बांग्लादेश के आपसी संबंधों को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।

अफगानिस्तान ने लगाया आरोप, युद्धविराम के बावजूद पाकिस्तान डूरंड लाइन पर कर रहा गोलाबारी

काबुल, 20 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने ईद के मद्देनजर 18 से 23 मार्च अस्थायी युद्ध विराम पर सहमति जताई है, लेकिन अफगानिस्तान का आरोप है कि पाकिस्तान की सेना युद्ध विराम के बावजूद गोलाबारी कर रही है। अफगानिस्तान के सशस्त्र बलों के प्रमुख फसीहुद्दीन फितरत ने पाकिस्तान की सेना पर डूरंड लाइन पर युद्धविराम के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

थाईलैंड के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल को पीएम मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को थाईलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में अनुतिन चर्नविराकुल के चुनाव पर उन्हें हार्दिक बधाई दी।

खरी बात