यूके में मेनिन्जाइटिस: दो छात्रों की मौत, मंत्री ने माना नाइटक्लब से फैला संक्रमण
लंदन, 17 मार्च (आईएएनएस)। ब्रिटेन में मेनिन्जाइटिस के कारण पिछले दिनों दो छात्रों की मौत हो गई। बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। यह मुद्दा संसद में जोरों शोरों से उठाया गया। संसद में बयान देते हुए स्वास्थ्य मंत्री वेस स्ट्रीटिंग ने इसे “अकल्पनीय" करार दिया और दो छात्रों की मौत पर शोक व्यक्त किया।
पाकिस्तान : जनता पर महंगाई की मार, सीनेट चेयरमैन सरकारी कोष से खरीद रहे...
इस्लामाबाद, 17 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान की जनता एक ओर महंगाई से जूझ रही है। दूसरी ओर पाकिस्तान के सीनेट चेयरमैन यूसुफ रजा गिलानी के लिए सीनेट के बजट से 90 मिलियन पाकिस्तानी रुपए (पीकेआर) की एक कार खरीदी गई है।
इस साल के शुरू में चीनी आर्थिक संचालन का अच्छा प्रदर्शन नजर आया
बीजिंग, 17 मार्च (आईएएनएस)। चीनी राजकीय सांख्यिकी ब्यूरो ने 16 मार्च को इस साल के पहले दो महीनों में चीनी आर्थिक विकास के मुख्य आंकड़े जारी किए। उद्योग, उपभोग, निवेश और विदेश व्यापार के सूचकांक में स्पष्ट सुधार नजर आया है, जिससे इस साल के वृद्धि लक्ष्य को पूरा करने के लिए बेहतर नींव रखी है।
चीन और अमेरिका के बीच कुछ मुद्दों पर शुरुआती समानता : ली छंगकांग
बीजिंग, 17 मार्च (आईएएनएस)। चीन और अमेरिका ने पेरिस में आर्थिक और व्यापारिक वार्ता की। वार्ता के बाद चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय व्यापार वार्ता प्रतिनिधि और उप मंत्री ली छंगकांग ने मीडिया को बताया कि दोनों पक्षों की वार्ता टीमों ने ईमानदार, गहरे और रचनात्मक रूप से वार्ता कर कुछ मुद्दों पर प्रारंभिक समानता बनाई है। अगले चरण में दोनों पक्ष वार्ता जारी रखेंगे।
वियतनाम के प्रधानमंत्री और चीनी विदेश मंत्री के बीच मुलाकात
बीजिंग, 17 मार्च (आईएएनएस)। वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने 16 मार्च को वियतनाम की राजधानी हनोई में चीनी विदेश मंत्री वांग यी, सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री वांग श्याओहोंग और रक्षा मंत्री तोंग च्वुन से मुलाकात की।
चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने राज्य परिषद की 11वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की
बीजिंग, 17 मार्च (आईएएनएस)। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने राज्य परिषद की 11वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा और चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन (एनपीसी और सीपीपीसीसी) सत्रों के दौरान सीपीसी महासचिव शी चिनफिंग द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण भाषणों और सत्रों की भावना का अध्ययन और कार्यान्वयन करने पर ध्यान केंद्रित किया गया और 2026 के लिए राज्य परिषद के प्रमुख कार्यों को लागू करने की व्यवस्था की गई।
चीन-मध्य एशिया प्रकाशन केंद्र स्थापित
बीजिंग, 17 मार्च (आईएएनएस)। चीन-मध्य एशिया प्रकाशन केंद्र 16 मार्च को कजाकिस्तान के फराबी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय में स्थापित हुआ।
श्वेयलोंग-2 बर्फ भंजक जहाज अंटार्कटिका के प्राइड्ज बे के लिए रवाना
बीजिंग, 17 मार्च (आईएएनएस)। चीन का 42वां अंटार्कटिक अभियान मिशन कर रहा श्वेयलोंग-2 बर्फ भंजक जहाज हाल में अंटार्कटिका के प्राइड्ज बे में पतझड़ में दक्षिणी महासागर की पारिस्थितिक व्यवस्था पर वैज्ञानिक अभियान करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट से रवाना हुआ।
सीमा पार कर अर्मेनिया-अजरबैजान पहुंचे 600 से ज्यादा भारतीय नागरिक: एमईए
नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। भारत सरकार का पूरा ध्यान अपने जहाजों को सुरक्षित होर्मुज स्ट्रेट से निकालने और भारतीयों की दूतावास के जरिए हर संभव मदद पहुंचाने पर है। एमईए ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि संकटग्रस्त मध्य पूर्व इलाकों में फंसे भारतीयों को निकालने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि स्थिति पर 24/7 निगरानी की जा रही है।
मैड्रिड में आरएमबी सीमा पार भुगतान पर चर्चा, चीन-यूरोप सहयोग को नई दिशा
बीजिंग, 17 मार्च (आईएएनएस)। आरएमबी सीमा पार भुगतान से जुड़ी एक महत्वपूर्ण गतिविधि 16 मार्च को स्पेन की राजधानी मैड्रिड में आयोजित की गई, जिसने यूरोपीय कंपनियों को आरएमबी सीमापार भुगतान प्रणाली को बेहतर ढंग से समझने और चीन के साथ व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने के लिए एक प्रभावी संवाद मंच प्रदान किया।

