सीमा पार कर अर्मेनिया-अजरबैजान पहुंचे 600 से ज्यादा भारतीय नागरिक: एमईए
नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। भारत सरकार का पूरा ध्यान अपने जहाजों को सुरक्षित होर्मुज स्ट्रेट से निकालने और भारतीयों की दूतावास के जरिए हर संभव मदद पहुंचाने पर है। एमईए ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि संकटग्रस्त मध्य पूर्व इलाकों में फंसे भारतीयों को निकालने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि स्थिति पर 24/7 निगरानी की जा रही है।
मैड्रिड में आरएमबी सीमा पार भुगतान पर चर्चा, चीन-यूरोप सहयोग को नई दिशा
बीजिंग, 17 मार्च (आईएएनएस)। आरएमबी सीमा पार भुगतान से जुड़ी एक महत्वपूर्ण गतिविधि 16 मार्च को स्पेन की राजधानी मैड्रिड में आयोजित की गई, जिसने यूरोपीय कंपनियों को आरएमबी सीमापार भुगतान प्रणाली को बेहतर ढंग से समझने और चीन के साथ व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने के लिए एक प्रभावी संवाद मंच प्रदान किया।
ईरानी राष्ट्रपति ने देशवासियों से 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल होने का...
तेहरान, 17 मार्च (आईएएनएस)। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने राजधानी तेहरान के लोगों से अपील की है कि वे उन 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल हों, जिनकी मौत इस महीने ईरानी नौसेना के युद्धपोत आईआरआईएस डेना के डूबने से हुई थी।
काबुल: अस्पताल पर बमबारी में 400 की मौत, मानवाधिकार संगठन आईएचआरएफ ने उठाई स्वतंत्र...
काबुल, 17 मार्च (आईएएनएस)। एक प्रमुख मानवाधिकार संगठन इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन (आईएचआरएफ) ने काबुल के एक अस्पताल पर पाकिस्तान की बमबारी की कड़ी निंदा की है। इस हमले में 400 से ज़्यादा लोगों की जान चली गई, जो वहां इलाज और ठीक होने की उम्मीद में आए थे।
ईरान की दमनकारी बासिज फोर्स के प्रमुख को आईडीएफ ने किया ढेर, शीर्ष अधिकारी...
तेल अवीव, 17 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष को लेकर इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) ने बड़ी सफलता हाथ लगने का दावा किया है। आईडीएफ ने दावा किया है कि ईरान में रात में हुए हमले में बासिज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर घोलमरेजा सुलेमानी की मौत हो गई।
मिडिल ईस्ट संकट का असर: पाकिस्तान में बोझ सरकार उठाएगी या आम जनता?
नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। मिडिल ईस्ट तनाव का सीधा असर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है। ईंधन की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के बाद सरकार ने दो महीने के लिए सख्त अस्टेरिटी (मितव्ययिता) पैकेज लागू करने की घोषणा की है। एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सरकार के इस कदम का असर कार्यपालिका, विधायिका या न्यायपालिका पर नहीं बल्कि आम जनता पर ज्यादा पड़ेगा।
नाइजीरिया के मैदुगुरी में तीन धमाके: 23 की मौत, 100 से अधिक घायल
अबुजा, 17 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी शहर मैदुगुरी में सोमवार शाम हुए तीन भीषण विस्फोटों में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि 108 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।
इजरायली रक्षा मंत्री का दावा- ‘ईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी मारे गए’, तेहरान ने...
तेल अवीव, 17 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी मिसाइल हमले में मारे गए हैं। हालांकि उनके इस दावे की ईरान की ओर से पुष्टि नहीं हुई है। सेना ने लारीजानी का लिखा एक नोट जरूर जारी किया है।
हिज्बुल्लाह ने पिछले दो हफ्तों में इजरायली नागरिकों पर दागे 2,000 मिसाइल-रॉकेट और ड्रोन:...
तेल अवीव, 17 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने मंगलवार को कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं की ओर से इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच बढ़ते संघर्ष पर जारी संयुक्त बयान को "वास्तविकता का एक विकृत नजरिया" करार दिया।
श्रीलंका: ‘ईंधन संकट’ से बचाव का उपाय: बुधवार को स्कूल-दफ्तर रहेंगे बंद, सड़क पर...
कोलंबो, 17 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया संकट के कारण ईंधन सप्लाई को लेकर कई देश चिंतित हैं। कहीं मंत्रियों और आला अधिकारियों के वेतन में कटौती की जा रही है, और कहीं सरकारी महकमों में लिफ्ट पर पाबंदी लगा दी गई है। श्रीलंका सरकार ने बड़ा फैसला लिया और हफ्ते में सिर्फ चार दिन काम का ऐलान किया। सरकार के निर्देशानुसार, बुधवार को ज्यादातर स्कूल और दफ्तर बंद रहेंगे, तो वहीं इस दिन सार्वजनिक वाहन भी सड़कों पर कम दौड़ेंगे।

