श्रीलंका: ‘ईंधन संकट’ से बचाव का उपाय: बुधवार को स्कूल-दफ्तर रहेंगे बंद, सड़क पर...

कोलंबो, 17 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया संकट के कारण ईंधन सप्लाई को लेकर कई देश चिंतित हैं। कहीं मंत्रियों और आला अधिकारियों के वेतन में कटौती की जा रही है, और कहीं सरकारी महकमों में लिफ्ट पर पाबंदी लगा दी गई है। श्रीलंका सरकार ने बड़ा फैसला लिया और हफ्ते में सिर्फ चार दिन काम का ऐलान किया। सरकार के निर्देशानुसार, बुधवार को ज्यादातर स्कूल और दफ्तर बंद रहेंगे, तो वहीं इस दिन सार्वजनिक वाहन भी सड़कों पर कम दौड़ेंगे।

मध्य पूर्व में युद्धपोत भेजने का अमेरिका से नहीं मिला आधिकारिक प्रस्ताव: दक्षिण कोरिया

सियोल, 17 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय को अमेरिका से मध्य पूर्व में युद्धपोत तैनात करने के लिए कोई आधिकारिक प्रस्ताव नहीं मिला है। मंत्री ऐन ग्यू-बैक ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस अपील के बाद आया है, जिसमें उन्होंने सहयोगी देशों से स्ट्रेट-ऑफ- होर्मुज की सुरक्षा के लिए अपने जहाज भेजने का आग्रह किया था।

भारत ने अहमदिया लोगों पर अत्याचार के मामले में पाकिस्तान के इस्लामोफोबिया को उजागर...

संयुक्त राष्ट्र, 17 मार्च (आईएएनएस)। भारत ने अहमदिया मुसलमानों पर जानलेवा जुल्म में पाकिस्तान के अपने इस्लामोफोबिया को सामने ला दिया है। वहीं, इस्लामाबाद के प्रतिनिधि ने लगभग मान लिया है कि उनका देश अहमदिया मुसलमानों के साथ जुल्म कर रहा है।

फिनलैंड के राष्ट्रपति ने भारत से पश्चिम एशिया में सीजफायर कराने की अपील की

नई दिल्ली/हेलसिंकी, 17 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी हमलों की वजह से पश्चिम एशिया में इस समय भारी तनाव और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। ऐसे हालात में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने सुझाव दिया है कि भारत अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने में एक महत्वपूर्ण डिप्लोमैटिक भूमिका निभा सकता है। उन्होंने पश्चिम एशिया में संघर्ष के बढ़ते रहने के बीच तुरंत सीजफायर की अपील की।

पाकिस्तानी सेना ने दो बलूचों का किया कत्ल, दो अगवा

क्वेटा, 17 मार्च (आईएएनएस)। बलूचिस्तान में आम नागरिकों के खिलाफ हिंसा का सिलसिला अब चिंता का विषय बन चुका है। इस बीच, मानवाधिकार संगठनों ने हाल ही में कुछ गंभीर मामलों को उजागर किया है, जो क्षेत्र में आम नागरिकों पर हो रही हिंसा की बढ़ती प्रवृत्ति को दर्शाते हैं। इसमें दो बलूचों की हत्या, 2 को अगवा और एक को हफ्तों तक यातना देने के बाद रिहाई का जिक्र है।

‘पाकिस्तान सैन्य ऑपरेशन की आड़ में कर रहा नरसंहार,’ भारत ने काबुल में एयरस्ट्राइक...

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। भारत ने मंगलवार को काबुल के एक हॉस्पिटल और रिहैब सेंटर पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की कड़ी निंदा की है। पाकिस्तान की तरफ से काबुल के इस हॉस्पिटल और रिहैब सेंटर पर किए गए एयर स्ट्राइक में 400 से ज्यादा आम लोग मारे गए और कम से कम 250 घायल हुए। भारत ने कहा कि इस्लामाबाद अब इस नरसंहार को सैन्य ऑपरेशन का रूप देने की कोशिश कर रहा है।

ईरान: 56 ऐतिहासिक स्थलों को नुकसान, इनमें से 19 तेहरान में

तेहरान, 17 मार्च (आईएएनएस)। यूएस-इजरायल की एयरस्ट्राइक में ईरान की 50 से ज्यादा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बहुमूल्य स्थलों को नुकसान पहुंचा है। यह जानकारी ईरान के हेरिटेज मंत्रालय ने दी है।

अमेरिका ने हमलों के बीच ईरानी तेल सप्लाई की दी अनुमति: स्कॉट बेसेंट

वॉशिंगटन, 17 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट ने कहा कि अमेरिका, ग्लोबल एनर्जी सप्लाई को स्थिर करने की कोशिशों के तहत संघर्ष के बावजूद ईरानी तेल टैंकरों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दे रहा है।

एस. जयशंकर और ईयू नेताओं ने एफटीए के तहत ‘आर्थिक संभावना’ पर की चर्चा

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ब्रसेल्स का अपना दौरा पूरा किया। ब्रसेल्स के दौरे पर उन्होंने यूरोपीय यूनियन (ईयू) के नेताओं और विदेश मंत्रियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने हाल ही में हस्ताक्षर किए गए भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) के तहत व्यापार, तकनीक, सुरक्षा और गतिविधि में सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक क्षमता पर चर्चा की।

अफगान नागरिकों को निशाना बनाना पाकिस्तान की रणनीति का अहम हिस्सा

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान के ताजा एयरस्ट्राइक में 400 आम नागरिक मारे गए। एयरस्ट्राइक के बाद आग लगने की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अधिकारियों ने कहा कि यह बढ़ोतरी बहुत ज्यादा है और यह इशारा करता है कि पाकिस्तान का अफगानिस्तान के साथ शुरू हुए युद्ध को रोकने का कोई प्लान नहीं है।

खरी बात