ट्रंप ने थियोडोर रूजवेल्ट की तारीफ की, बोले- उनकी जिंदगी हमें याद दिलाती है...

वॉशिंगटन, 2 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के जश्न से पहले नॉर्थ डकोटा के मेडोरा में थियोडोर रूजवेल्ट प्रेसिडेंशियल लाइब्रेरी के उद्घाटन के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट की विरासत का जिक्र करते हुए साहस, महत्वाकांक्षा और राष्ट्रीय एकता का आह्वान किया।

37 साल बाद नए एयर फोर्स वन की पहली उड़ान, राष्ट्रपति ट्रंप बोले- यह...

वाशिंगटन, 2 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ डकोटा दौरे के दौरान बड़ा दावा करते हुए कहा कि उनकी यह यात्रा सिर्फ एक ऐतिहासिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह 37 साल बाद नए सिरे से तैयार किए गए एयर फोर्स वन विमान की पहली आधिकारिक उड़ान भी थी। ट्रंप ने विमान की तारीफ करते हुए कहा कि यह 'शानदार विमान' है और इस उड़ान ने उनके दौरे को और भी खास बना दिया।

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,295 हुई, घायलों का आंकड़ा...

काराकास, 2 जुलाई (आईएएनएस)। वेनेजुएला नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने कहा कि 24 जून को वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंपों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,295 हो गई। इसके अलावा, भूकंप की वजह से हुई तबाही में 11,267 लोग घायल हो गए।

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

काराकास, 2 जुलाई (आईएएनएस)। वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने 24 जून को देश में आए शक्तिशाली भूकंप के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए सात दिनों के लिए राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

‘महासागर’ और ‘एफओआईपी’ से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में मजबूत होती भारत और जापान की साझेदारी

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की समुद्री सोच अब एक बड़े नेतृत्व वाले दृष्टिकोण में बदल चुकी है। इसकी शुरुआत 'क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास' (सागर) की सोच से हुई थी और अब यह 'क्षेत्रों के पार सुरक्षा और विकास के लिए आपसी और समग्र प्रगति' (महासागर) तक पहुंच गई है। यह सोच जापान के 'मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत' (एफओआईपी) ढांचे से भी मेल खाती है, जैसा कि जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने खुद अपने एक हालिया लेख में कहा है।

पहली भारत यात्रा को लेकर जापानी पीएम साने ताकाइची ने जताई खुशी, प्रधानमंत्री मोदी...

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। भारत-जापान संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची का द‍िल्‍ली आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्‍वागत क‍िया। ताकाइची के इस दौरे को लेकर पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि भारत और जापान के संयुक्त प्रयास इंडो-पैसिफिक क्षेत्र सहित दुनिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देंगे।

पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे के विध्वंस पर भारत ने जताई नाराजगी, कार्रवाई...

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान में 125 साल पुराने ऐतिहासिक गुरुद्वारे को गिराए जाने की खबरों पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई। भारतीय व‍िदेश मंत्रालय ने पाक‍िस्‍तान सरकार से मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

‘लोकायन-26’ के तहत न्यूयॉर्क रवाना हुआ आईएनएस सुदर्शिनी, भारत की विरासत का देगा संदेश

वॉशिंगटन, 1 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस सुदर्शिनी बुधवार को न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गया। यह वहां सेल-फोर्थ टू-हंड्रेड-फिफ्टी न्यूयॉर्क और सेल बोस्‍टन कार्यक्रमों में हिस्सा लेगा। इस यात्रा के जरिए भारत समुद्री सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से मजबूत कर रहा है और अपनी समृद्ध समुद्री विरासत को दुनिया के सामने पेश कर रहा है।

सीपीसी की स्थापना की 105वीं वर्षगांठ मनाने की महासभा पेइचिंग में आयोजित

बीजिंग, 1 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 105वीं वर्षगांठ मनाने की महासभा पेइचिंग जन वृहद भवन में भव्य रूप से आयोजित की गई।

शी चिनफिंग ने बाढ़ नियंत्रण व सूखा राहत कार्यों के लिए एक बैठक की...

बीजिंग, 1 जुलाई (आईएएनएस)। सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो ने 30 जून को बाढ़ नियंत्रण और सूखा राहत कार्यों का अध्ययन और कार्यान्वयन करने के लिए एक बैठक आयोजित की। सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव शी चिनफिंग ने बैठक की अध्यक्षता की।

खरी बात