सीजीटीएन सर्वेक्षण : वैश्विक उत्तरदाताओं ने चीन की विकास उपलब्धियों का श्रेय सीपीसी के...
बीजिंग, 1 जुलाई (आईएएनएस)। इस वर्ष चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की स्थापना की 105वीं वर्षगांठ है। सीपीसी के नेतृत्व में चीनी जनता ने उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है, जिसने वैश्विक ध्यान आकर्षित किया है। सीपीसी अपने वादों को लगातार पूरा करने में सक्षम क्यों रही है? इसका पता लगाने के लिए, सीजीटीएन ने 41 देशों के 11,521 प्रतिभागियों के बीच एक सर्वेक्षण किया, जिसमें उन्होंने अपने विचार साझा किए।
अमेरिका में तीन क्यूबाई नागरिक हिरासत में, रुबियो ने रद्द किया कानूनी दर्जा
वॉशिंगटन, 1 जुलाई (आईएएनएस)। स्टेट डिपार्टमेंट ने बताया कि क्यूबा के तीन नागरिकों को फेडरल कस्टडी में ले लिया गया है। इनमें क्यूबा सरकार से जुड़ी एक ऐसी संस्था का पूर्व कर्मचारी भी शामिल है, जिस पर इस महीने की शुरुआत में अमेरिका ने प्रतिबंध लगाया था। सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो की ओर से उनका कानूनी दर्जा खत्म किए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।
शी चिनफिंग ने कोलंबिया का राष्ट्रपति बनने पर एबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला को बधाई...
बीजिंग, 1 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 29 जून को एबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला को कोलंबिया का राष्ट्रपति बनने पर बधाई संदेश भेजा।
‘चीन लोक गणराज्य जातीय एकता एवं प्रगति संवर्धन कानून’ लागू
बीजिंग, 1 जुलाई (आईएएनएस)। इस वर्ष मार्च में आयोजित 14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) के चौथे सत्र में पारित 'चीन लोक गणराज्य जातीय एकता एवं प्रगति संवर्धन कानून' औपचारिक रूप से लागू हो गया है।
केंद्र सरकार ने विदेश सचिव विक्रम मिस्री का बढ़ाया कार्यकाल, अगले आदेश तक पद...
नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। विदेश सचिव विक्रम मिस्री का कार्यकाल तय समय से एक साल आगे बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी बुधवार को दी गई।
भारत पहुंचीं जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची का जोरदार स्वागत, दोनों देशों की साझेदारी...
नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची बुधवार की शाम को आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचीं, जहां उनके आगमन पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया।
इजरायली मंत्री के बयान पर अराघची ने गिनाईं एमओयू की शर्तें, कहा- धमकी दी...
नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज के बयान की कड़ी आलोचना की। अराघची ने चेतावनी देते हुए कहा कि ईरानी लोगों या नेतृत्व के खिलाफ किसी भी धमकी का तुरंत और जोरदार जवाब दिया जाएगा।
भारत और मलेशिया नौसेना वार्ता, हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा और सहयोग बढ़ाने पर...
नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। नई दिल्ली में भारतीय नौसेना और रॉयल मलेशियाई नौसेना की 11वीं स्टाफ वार्ता बुधवार को अयोजित हुई। इस दौरान दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने, समुद्री साझेदारी को मजबूत करने और हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में समुद्री सुरक्षा के लिए मिलकर काम करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।
पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच अफगान मंत्री का सख्त संदेश, ‘हम न डरते...
काबुल, 1 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के सूचना और संस्कृति मंत्री शर अहमद हक्कानी ने बुधवार को कहा कि अफगान लोग बाहरी दबाव या सैन्य हमलों से डरने वाले नहीं हैं। काबुल पहले ही उन विरोधियों पर जीत हासिल कर चुका है, जिनके पास उससे कहीं बेहतर हथियार और आधुनिक तकनीक थी।
सूडान में आरएसएफ ने मानवता को किया शर्मसार: एमनेस्टी इंटरनेशनल
खार्तूम, 1 जुलाई (आईएएनएस)। मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने अर्धसैनिक संगठन रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) को सूडान के एल फाशेर शहर पर किए क्रूर हमलों को शर्मसार करने वाला करार दिया है। आरोप लगाया कि उत्तरी दारफुर के एल फाशेर शहर पर कब्जे के दौरान आरएसएफ ने 'एथनिक क्लीजिंग' की भयावह वारदात को अंजाम दिया।

