Saturday, May 2, 2026
SGSU Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय

इजरायली हमले में लेबनानी पत्रकार की मौत पर भड़के पीएम नवाफ, बोले-इजरायल के लिए...

बेरूत, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी (एनएनए) ने बताया कि दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमलों में एक पत्रकार समेत पांच लोग मारे गए। इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिनों का सीजफायर 17 अप्रैल को हुआ था, जिसके बाद दोनों देशों के बीच अगले राउंड की वार्ता गुरुवार को होने वाली है। इस बीच इजरायल की ओर से ये ताजा हमला सामने आया है। वहीं, लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने इजरायली हमले की कड़ी आलोचना की है।

अमेरिकी विदेश विभाग ने एयरस्पेस फिर से खुलने के बाद अमेरिकियों को ईरान छोड़ने...

वाशिंगटन, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश विभाग ने ईरान में मौजूद अमेरिकी नागरिकों से देश छोड़ने की अपील की है, क्योंकि मध्य पूर्वी देश ने आंशिक रूप से अपना हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस) फिर से खोल दिया है।

लेबनान में इजरायली हमले में एक और शांति सैनिक की मौत, यूएन महासचिव गुटेरेस...

संयुक्त राष्ट्र, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। लेबनान में इजरायली हमले में एक फ्रांसीसी सैनिक की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र ने इजरायली हमले में मारे गए फ्रांसीसी सैनिकों को लेकर चिंता जाहिर की है। यूएन महासचिव के प्रवक्ता के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, लेबनान में यूनाइटेड नेशंस इंटरिम फोर्स (यूएनआईएफआईएल) में काम कर रहे दूसरे फ्रांसीसी सैनिक की शनिवार को हुए हमले में घायल होने से मौत से दुखी हैं।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए ‘साहसी बने रहें : मैकी सैल

संयुक्त राष्ट्र, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधार की दिशा में “हमें साहसी बने रहना होगा”, यह बात संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद के उम्मीदवार मैकी सैल ने कही।

कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच अमेरिका ने रूसी तेल पर छूट का...

वाशिंगटन, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने रूस के तेल पर लगाए गए प्रतिबंधों में दी गई अस्थायी छूट का बचाव किया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से दुनिया भर में तेल की कीमतों में अचानक बड़ी बढ़ोतरी होने से रोका जा सका। हालांकि, डेमोक्रेट नेताओं ने चेतावनी दी कि इससे रूस को युद्ध के लिए पैसा मिल सकता है और ईंधन महंगा बना रह सकता है।

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर ने भारत को बताया ‘कठिन बाजार’

वाशिंगटन, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर ने प्रतिनिधियों से कहा कि भारत अभी भी अमेरिका के लिए व्यापार के लिहाज से सबसे कठिन बाजारों में से एक है। उन्होंने बताया कि दोनों देश व्यापार समझौते की दिशा में काम कर रहे हैं, लेकिन खासकर खेती और बाजार तक पहुंच को लेकर अभी भी कई दिक्कतें बनी हुई हैं।

ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम को बिना किसी समय सीमा के बढ़ाया, नौसैनिक...

वॉशिंगटन, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने ईरान के साथ अपने युद्धविराम को बढ़ा दिया है, जबकि व्यापक नौसैनिक नाकेबंदी जारी रखी गई है। व्हाइट हाउस ने कहा है कि बातचीत के लिए कोई समय-सीमा तय नहीं है और तेहरान पर आर्थिक दबाव जारी रखने के संकेत दिए हैं।

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर ने ट्रंप की टैरिफ नीति का बचाव किया

वाशिंगटन, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर ने ट्रंप प्रशासन की व्यापार नीति का जोरदार बचाव किया। उन्होंने प्रतिनिधियों से कहा कि टैरिफ (आयात शुल्क) और सख्त बातचीत की रणनीति से अब अमेरिकी मजदूरों और उद्योग को वास्तविक फायदे मिलने शुरू हो गए हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जर्मनी में सबमरीन प्लांट का दौरा क‍िया, उन्नत नौसेना...

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आधिकारिक दौरे के दौरान जर्मनी के कील शहर में टीकेएमएस के सबमरीन बनाने वाले प्लांट का दौरा किया। वहां उन्हें आधुनिक नौसेना तकनीकों और क्षमताओं के बारे में जानकारी दी गई।

क‍िस अनुरोध के ल‍िए ट्रंप ने ईरान और उसके नेताओं का जताया आभार? जानें...

नई द‍िल्‍ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान और उसके नेताओं का आभार जताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया क‍ि ईरान ने आठ महिला प्रदर्शनकारियों को दी जाने वाली फांसी टाल दी है। ट्रंप ने इसे “बहुत अच्छी खबर” बताते हुए कहा कि उनके अनुरोध पर ईरान ने सजा में बदलाव किया है।

खरी बात