अफगानिस्तान का दावा, ‘पाकिस्तान स्थित आईएसआईएस ठिकानों पर की एयरस्ट्राइक’
काबुल, 1 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को दावा किया कि उसकी वायुसेना ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कथित आईएसआईएस (दाएश) से जुड़े ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं।
भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी पहले से अधिक महत्वपूर्ण : जापानी प्रधानमंत्री ताकाइची
टोक्यो, 1 जुलाई (आईएएनएस)। भारत रवाना होने से पहले आयोजित एक प्रेस वार्ता में जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में भारत के साथ सहयोग का महत्व लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों देश साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और रणनीतिक हितों के आधार पर मजबूत साझेदारी को आगे बढ़ा रहे हैं।
पाकिस्तान: पेशावर में ड्रोन हमला, महिला की मौत और छह घायल
पेशावर, 1 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पेशावर के बाहरी इलाके में संदिग्ध ड्रोन हमले में एक महिला की मौत हो गई जबकि एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। घटना मंगलवार देर रात को हसन खेल सब-डिवीजन के पस्तावाना इलाके की है।
भारतीय-अमेरिकी समुदाय की अमेरिकी लॉमेकर्स से मुलाकात, हिंदू विरोधी नफरत और बढ़ती भागीदारी पर...
वाशिंगटन, 1 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका में भारतीय मूल के हिंदू समुदाय ने अपनी आवाज को मजबूत करते हुए अमेरिकी लॉमेकर्स के सामने हिंदू विरोधी नफरत, सामाजिक भागीदारी और राजनीतिक प्रतिनिधित्व जैसे अहम मुद्दे उठाए। यह पहल कोएलिशन ऑफ हिंदूज ऑफ नॉर्थ अमेरिका (सीओएचएनए) की ओर से आयोजित पांचवें वार्षिक 'हिंदू डे ऑफ एडवोकेसी' कार्यक्रम के दौरान की गई।
एमओयू की शर्तें पूरी न होने तक अमेरिका के साथ अंतिम समझौता नहीं करेगा...
तेहरान, 1 जुलाई (आईएएनएस)। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर कालीबाफ ने अमेरिका के साथ हुए शांति समझौते पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक दोनों पक्षों के बीच हस्ताक्षरित शांति समझौता ज्ञापन के कुछ प्रावधान लागू नहीं किए जाते, तब तक ईरान अंतिम समझौते के लिए अमेरिका के साथ बातचीत शुरू नहीं करेगा।
संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो ने बजट नियम पर महासभा के फैसले का किया...
संयुक्त राष्ट्र, 1 जुलाई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने महासभा की ओर से अप्रयुक्त बजटीय धनराशि से जुड़े वित्तीय नियमों में बदलाव के फैसले का स्वागत किया है।
जापान की प्रधानमंत्री ताकाइची तीन दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगी दिल्ली, 16वें शिखर सम्मेलन...
नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची 1 से 3 जुलाई तक तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर बुधवार को दिल्ली पहुंचेंगी। अपनी यात्रा के दौरान वे 16वें भारत-जापान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगी।
वेनेजुएला : भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,943 हुई, 10,000 से ज्यादा...
काराकस, 1 जुलाई (आईएएनएस)। वेनेजुएला की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिग्ज ने बताया कि हाल ही में आए दो भीषण भूकंपों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,943 हो गई है। वहीं, 10,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
जांजीबार के विकास में भारत का योगदान अहम, तंजानिया के राष्ट्रपति म्विन्यी ने की...
डोडोमा, 30 जून (आईएएनएस)। तंजानिया के राष्ट्रपति हुसैन अली म्विन्यी ने तंजानिया में भारत के उच्चायुक्त बिश्वदीप-डे से मुलाकात की।
एच-1बी वीजा पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से ट्रंप को झटका, अमेरिका में जन्म...
न्यूयॉर्क, 30 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट फैसले से इमिग्रेशन से जुड़ी मुश्किलों में फंसे एच-1बी वर्क वीजा पर रह रहे करीब तीन लाख भारतीयों को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट के फैसले में अमेरिका में जन्म लेने वाले सभी बच्चों की नागरिकता के अधिकार को बरकरार रखा गया है।

