यूएनईपी बैठक में भारत की दो टूक: प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने के लिए संतुलित...
नैरोबी, 30 जून (आईएएनएस)। यूनाइटेड नेशंस एनवायरनमेंट प्रोग्राम (यूएनईपी) में भारत के स्थायी प्रतिनिधि आदर्श स्वैका ने मंगलवार को नैरोबी में इनफॉर्मल हेड्स ऑफ डेलीगेशन्स (एचओडी) की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। यह बैठक प्लास्टिक प्रदूषण को खत्म करने के लिए इंटरगवर्नमेंटल नेगोशिएटिंग कमेटी (आईएनसी) के अगले सत्र से पहले हुई।
पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की बात, पश्चिम एशिया में शांति की कोशिशों...
नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की शाम को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने पश्चिम एशिया में हाल ही में हुए संघर्ष को खत्म करने के लिए बनी सहमति का स्वागत किया।
सीपीसी की स्थापना की 105वीं वर्षगांठ पर पेइचिंग में कॉन्सर्ट का आयोजन
बीजिंग, 30 जून (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 105वीं वर्षगांठ मनाने की संगीत सभा 'जनता सर्वोपरि' 29 जून की रात पेइचिंग में आयोजित हुई। शी चिनफिंग समेत पार्टी और देश के नेताओं ने करीब 3,000 दर्शकों के साथ यह प्रदर्शन देखा।
ली छ्यांग ने चीनी राज्य परिषद की कार्यकारी बैठक की अध्यक्षता की
बीजिंग, 30 जून (आईएएनएस)। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने राज्य परिषद की कार्यकारी बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विकास पर एक रिपोर्ट सुनी गई, वर्तमान विदेश व्यापार स्थिति और एक मजबूत व्यापारिक राष्ट्र के निर्माण से संबंधित कार्यों का अध्ययन किया गया और "कार्बन पीकिंग के लिए 15वीं पंचवर्षीय योजना कार्य योजना" और "राष्ट्रीय स्वास्थ्य के लिए 15वीं पंचवर्षीय योजना" की समीक्षा और अनुमोदन किया गया।
चीन-यूरोपीय संघ व्यापार एवं निवेश परामर्श तंत्र की पहली बैठक आयोजित
बीजिंग, 30 जून (आईएएनएस)। चीन के वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, चीनी वाणिज्य मंत्री वांग वनथाओ और व्यापार एवं आर्थिक सुरक्षा के लिए यूरोपीय आयुक्त मारोस शेफकोविच ने 29 जून को ब्रसेल्स में चीन-यूरोपीय संघ व्यापार एवं निवेश परामर्श तंत्र की पहली बैठक की और एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया।
बुजुर्गों की देखभाल सेवाओं का व्यवसायीकरण: चीन की बढ़ती उम्र की आबादी से निपटने...
बीजिंग, 30 जून (आईएएनएस)। जब कोई समाज बुजुर्गों की देखभाल के तरीकों पर गंभीरता से विचार करना शुरू करता है, तो उसे न केवल आजीविका की समस्या का सामना करना पड़ता है, बल्कि एक गहन सामाजिक परिवर्तन का भी सामना करना पड़ता है।
शी चिनफिंग का महत्वपूर्ण लेख “च्याओ युलू की तरह काउंटी सीपीसी सचिव बनना” प्रकाशित
बीजिंग, 30 जून (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति की आधिकारिक पत्रिका “छोशी” का 13वां अंक, जो 1 जुलाई को प्रकाशित होगा, सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव, चीन के राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग द्वारा लिखित एक महत्वपूर्ण लेख, जिसका शीर्षक "च्याओ युलू की तरह एक काउंटी सीपीसी सचिव बनना" है, को पुनः प्रकाशित करेगा।
सीपीसी की स्थापना की 105वीं वर्षगांठ पर 1 जुलाई को एक भव्य समारोह
बीजिंग, 30 जून (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 105वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक भव्य समारोह 1 जुलाई को सुबह 10:00 बजे चीन की राजधानी पेइचिंग में स्थित जन वृहद भवन में आयोजित होगा। सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव, चीन के राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग "1 जुलाई पदक" प्राप्तकर्ताओं को पदक प्रदान करेंगे और एक महत्वपूर्ण भाषण देंगे।
भारत के लिए मोबिलिटी अंतरराष्ट्रीय सहयोग का मजबूत आधार : विदेश मंत्री जयशंकर
नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय सहयोग में लोगों की आवाजाही (मोबिलिटी) को एक बहुत महत्वपूर्ण आधार मानता है। ये साझेदारियां आपसी लाभ, साझा जिम्मेदारी और लंबे समय तक टिकाऊ व्यवस्था पर आधारित हैं।
जयशंकर और हेलेन मैकएंटी की बैठक, भारत-आयरलैंड के बीच द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर हुई...
नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। विदेश मंत्री (ईएएम) एस जयशंकर ने मंगलवार को आयरलैंड की विदेश मंत्री हेलेन मैकएंटी से बातचीत की। इस बातचीत में दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हुई।

