टोक्यो में महिला पर चाकू से वार, संदिग्ध फरार
टोक्यो, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। टोक्यो के शिंजुकु वार्ड में सोमवार को एक महिला पर चाकू से हमला करने वाला संदिग्ध फरार हो गया। स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी।
कंबोडिया ने थाईलैंड के साथ ‘त्वरित सीमा बैठक’ का रखा प्रस्ताव, फिर क्रेडिट ले...
नोम पेन्ह, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। कंबोडिया और थाईलैंड में कई दिनों तक चले झड़प के बाद एक बार फिर से सुलह हो गई है। इस बीच कंबोडिया ने थाईलैंड को 'त्वरित सीमा बैठक' का प्रस्ताव भेजा है। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर से क्रेडिट लेते नजर आ रहे हैं। ट्रंप ने अमेरिका की तुलना संयुक्त राष्ट्र से कर दी।
हादी हत्याकांड के दोषियों को पकड़ने के लिए यूनुस सरकार के पास 24 दिन,...
नई दिल्ली, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश में निर्दलीय उम्मीदवार शरीफ उस्मान हादी की हत्या के मामले में अब तक इंसाफ नहीं मिला है। हादी के समर्थक और इंकलाब मंच के कार्यकर्ता यूनुस के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर कर रहे हैं। इंकलाब मंच और उससे जुड़े समूहों ने बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन किया।
कोरियाई प्रायद्वीप पर तनाव: अमेरिकी कमांडर ने बताया दक्षिण कोरिया की रणनीतिक मजबूती का...
सोल, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया में तैनात अमेरिकी सेना के कमांडर ने सोमवार को सोल की रणनीतिक मजबूती का राज खोला! उन्होंने दावा किया कि वो कोरियाई प्रायद्वीप में "किसी भी तरह के खतरे का जवाब इसलिए नहीं दे रहा क्योंकि ऐसा करने की अपील यूएस ने उससे की है।"
मैक्सिको में पटरी से उतरी ट्रेन, 13 की मौत और 98 घायल
मैक्सिको सिटी, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। दक्षिणी मैक्सिको में निजांडा के पास एक पुल पर 241 यात्रियों और नौ क्रू मेंबर को ले जा रही पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई। नौसेना सचिवालय ने सोशल मीडिया पर बताया कि रविवार को हुई इस घटना में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 98 अन्य घायल हो गए।
इंडोनेशिया के नर्सिंग होम में लगी भीषण आग, 16 लोगों की गई जान
जकार्ता, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया में एक नर्सिंग होम में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस घटना में 16 लोगों की मौत हो गई है। आग लगने की वजह क्या थी, इसके बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई। जांच टीम मौके पर पहुंचकर घटना के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
नए साल में खत्म होगा यूक्रेन युद्ध? पुतिन के अड़ियल रुख के बीच जेलेंस्की...
न्यूयॉर्क, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। चार साल से यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध को खत्म कराने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। रविवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने फ्लोरिडा के पाम बीच स्थित मार-ए-लागो क्लब में डोनाल्ड ट्रंप से मुकालात की। इसके बाद ट्रंप ने संकेत दिए कि यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की दिशा में बड़ा समझौता पूरा होने के बहुत करीब है।
सिंहावलोकन 2025: इस साल दुनिया के इन शहरों को किया गया सबसे ज्यादा सर्च,...
नई दिल्ली, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। साल 2025 के खत्म होने में महज कुछ दिन रह गए हैं। इस साल कई मुद्दों ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। इंटरनेट की वजह से हम दुनिया के किसी भी कोने में घटने वाली घटनाओं की जानकारी हासिल कर सकते हैं। आज के डिजिटल युग में इंटरनेट सर्च ट्रेंड यह बताने का एक अहम पैमाना बन चुका है कि दुनिया भर के लोग किन शहरों में सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
यूक्रेन विवाद को लेकर ईयू पर भड़का रूस, लावरेव बोले- यूरोपीय देश युद्ध पर...
नई दिल्ली, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। रूस और यूक्रेन के बीच तनाव लगातार जारी है। एक तरफ दोनों देशों के बीच सुलह को लेकर अमेरिका के 20 सूत्रीय प्लान पर विचार किया जा रहा है, तो दूसरी ओर रूस ने कीव पर बड़ा हमला बोल दिया है। इन सबके बीच रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने आरोप लगाया है कि यूरोपीय यूनियन युद्ध को लेकर सही तरीके से बातचीत करने के लिए तैयार नहीं है।
अमेरिका में बर्फबारी का असर, करीब 9 हजार से ज्यादा विमानों का संचालन बाधित
न्यूयॉर्क, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। ठंड, बर्फबारी और कोहरे का असर विमानों के संचालन पर भी देखने को मिल रहा है। कोहरे की वजह से कई विमान देर से उड़ान भर रही हैं, और कई विमानों को रद्द किया जा रहा है। स्थानीय समयानुसार, शनिवार सुबह अमेरिका के पूर्वोत्तर में बर्फबारी हुई। इसका असर हवाई ट्रैफिक पर देखने को मिला।

