Tuesday, April 21, 2026
SGSU Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय

ताइवान में भूकंप से हिलीं गगनचुंबी इमारतें, राष्ट्रपति ने लोगों से की अलर्ट रहने...

बीजिंग, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। ताइवान में शनिवार रात को भूकंप के झटके महसूस हुए। इस भूकंप को बीते दो सालों में सबसे भयावह बताया जा रहा है। भूकंप के दौरान की भयावह तस्वीरें भी सामने आई हैं।

बांग्लादेश: हादी हत्याकांड में मुख्य आरोपियों का अब तक पता नहीं, इकबाल मंच करेगा...

नई दिल्ली, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश में छात्र से नेता बने शरीफ उस्मान हादी की हत्या को लगभग दो हफ्ते से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अब तक हत्यारों को पकड़ा नहीं जा सका है। इस बीच इकबाल मंच ने रविवार को पूरे देश में पूरी तरह से नाकाबंदी करने का ऐलान कर दिया है।

पांच साल के गृहयुद्ध के बाद म्यांमार में पहले चरण का मतदान, महिला उम्मीदवारों...

यांगून, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। पांच साल के गृहयुद्ध के बाद म्यांमार में नई सरकार चुनने की प्रक्रिया चल रही है। रविवार को आम चुनाव के पहले चरण में मतदान हो रहा है। म्यांमार का पिछला आम चुनाव नवंबर 2020 में हुआ था।

अमेरिका ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का किया आग्रह

वॉशिंगटन, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश में हिंदू कपड़ा मजदूर दीपू चंद्र दास की निर्ममता से हत्या को लेकर दुनियाभर में निंदा हो रही है। अमेरिकी विदेश विभाग ने हाल ही में हुई इस धार्मिक हिंसा की निंदा की है। साथ ही, एक प्रभावशाली अमेरिकी सीनेटर ने दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग को भयानक बताया और बिना शर्त धार्मिक नफरत की निंदा करने की अपील की।

नेपाल में चुनाव को लेकर बड़ी पहल, पीएम सुशीला कार्की ने शीर्ष नेताओं से...

काठमांडू, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने शनिवार को देश की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के शीर्ष नेताओं के साथ अहम बैठक की। यह बैठक अगले साल 5 मार्च को होने वाले संसदीय चुनावों को लेकर बुलाई गई थी।

गाजा मिशन में हुई देरी तो अमेरिका के लिए ‘गैरभरोसेमंद पार्टनर’ बन सकता है...

अबू धाबी, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान की लंबे समय से इस्तेमाल की जा रही 'धोखाधड़ी' की रणनीति अब अमेरिका में कम फायदेमंद साबित हो सकती है। एक ताजा रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि बदलते अमेरिका में, जहां नीतियां ज्यादा लेन-देन आधारित और नेतृत्व-केंद्रित हो गई हैं, पाकिस्तान का यह तरीका अब सीमित असर वाला साबित हो सकता है।

दशकों की अनदेखी से जूझता पाक-अधिकृत गिलगित-बाल्टिस्तान, बुनियादी सुविधाओं का संकट गहराया

इस्लामाबाद, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में दशकों से चली आ रही उपेक्षा अब गंभीर नागरिक संकट का रूप ले चुकी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह क्षेत्र पिछले दो दशकों से बिना स्थानीय निकायों के संचालित हो रहा है, जिससे विकास की रफ्तार बेहद धीमी पड़ी है और आम लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।

तिब्बत में भाषा, धर्म और संस्कृति को निशाना बना रहा है चीन: रिपोर्ट

कोलंबो, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) तिब्बत में तिब्बती पहचान को मिटाने की कोशिशें लगातार तेज कर रही है। भाषा, धर्म और संस्कृति को निशाना बनाते हुए जबरन कदम उठाए जा रहे हैं। एक ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीनी प्रशासन तिब्बती धार्मिक प्रतीकों को हटाकर उनकी जगह चीनी राष्ट्रवादी प्रतीक थोप रहा है।

बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर बिफरा नेपाल, देश में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन

काठमांडू, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश में हिंदू पुरुषों की बेरहम हत्या के विरोध में शुक्रवार और शनिवार को नेपाल के बीरगंज, जनकपुरधाम और गोलबाजार जैसे बड़े शहरों में प्रदर्शन किया गया।

कनाडा में भारत ने खोला ‘वन स्टॉप सेंटर फॉर वीमेन’; परेशान महिलाओं को मिलेगी...

टोरंटो, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। कनाडा के टोरंटो में भारत के वाणिज्य दूतावास ने महिलाओं के लिए एक खास वन स्टॉप सेंटर (ओएससीडब्ल्यू) बनाया है। यह सेंटर उन भारतीय महिलाओं की मदद करेगा जो घरेलू हिंसा, गलत व्यवहार, पारिवारिक झगड़े, शोषण और कानूनी मुश्किलों जैसे मामलों में परेशान हैं। यह सेंटर टोरंटो में भारतीय मिशन से चलेगा।

खरी बात