Sunday, April 19, 2026
SGSU Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय

भारत-बांग्लादेश के रिश्ते बिगाड़ रहे हैं चीन और पाकिस्तान: पूर्व राजनयिक केपी फैबियन

ढाका, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश में हालात दिन-प्रतिदिन भयावह होते जा रहे हैं। हाल ही में निर्दलीय उम्मीदवार की हत्या के मामले ने देश को हिंसा की आग में झोंक दिया। वहीं दूसरी ओर ताजा मामले में एनसीपी के नेता को गोली मार दी गई है। पूर्व राजनयिक केपी फैबियन ने बांग्लादेश के मौजूदा हालात और हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर आईएएनएस के साथ खास बातचीत की।

बोंडी बीच मामले में पुलिस ने किया खुलासा, दोनों शूटरों ने गांव में जाकर...

नई दिल्ली, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर हुए आतंकी हमले के मामले में नया खुलासा हुआ है। मामले की जांच कर रही ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने बताया कि फायरिंग करने वाले दोनों संदिग्धों ने गांव के इलाके में हमले के लिए ट्रेनिंग ली थी। पुलिस ने सोमवार को हमले से संबंधित रिपोर्ट कोर्ट में पेश किया है। वहीं प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने भड़काऊ भाषण और कट्टरपंथ के खिलाफ सख्त कानून बनाने का वादा किया है।

बांग्लादेश: द डेली स्टार और प्रोथोम अलो के दफ्तर पर हमला मामले में 17...

नई दिल्ली, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच कट्टरपंथी उपद्रवियों ने द डेली स्टार और प्रोथोम अलो के दफ्तर पर हमला किया। इन कट्टरपंथियों ने हमला तब किया, जब दफ्तर के अंदर मीडिया हाउस के कर्मचारी मौजूद थे। इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार किया और 31 उपद्रवियों की पहचान कर ली है।

दक्षिणी लेबनान में इजरायली ड्रोन स्ट्राइक, हिजबुल्लाह के ठिकानों पर साधा निशाना

यरुशलम, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। इजरायल की सेना ने दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के कई सदस्यों को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए। आईडीएफ ने दावा किया कि ये सदस्य हिज्बुल्लाह के सैन्य ढांचे को दोबारा बनाने की कोशिश कर रहे थे।

हमारा मिसाइल प्रोग्राम देश की सुरक्षा के लिए, ये चर्चा का विषय नहीं: ईरान

तेहरान, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। ईरान ने इजरायली और अमेरिकी मीडिया की उन खबरों का खंडन किया है जिसमें ईरानी मिसाइल प्रोग्राम पर सवाल उठाए गए हैं और इसे खतरनाक इरादों से तैयार किया गया बताया गया है।

हाईनान मुक्त व्यापार बंदरगाह का पहला सातवीं स्वतंत्रता वाला हवाई मार्ग हुआ आरंभ

बीजिंग, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। 21 दिसंबर की सुबह 8:05 बजे चीन के हाईनान प्रांत में स्थित सान्या फीनिक्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सान्या से चेक गणराज्य की राजधानी प्राग जाने वाली उड़ान डीवी481 ने सान्या हवाई अड्डे के सीमा शुल्क की देखरेख में सफलतापूर्वक उड़ान भरी।

चीनी नौसेना का अस्पताल पोत ‘सिल्क रोड आर्क’ बारबाडोस पहुंचा

बीजिंग, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। चीनी नौसेना का अस्पताल पोत "सिल्क रोड आर्क" अपने “सामंजस्यपूर्ण मिशन–2025” के अंतर्गत 20 दिसंबर को सात दिवसीय मैत्रीपूर्ण यात्रा और नि:शुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से बारबाडोस पहुंचा। वर्ष 2015 में “पीस आर्क” अस्पताल पोत की यात्रा के बाद, यह किसी चीनी नौसेना के अस्पताल पोत की बारबाडोस में दूसरी यात्रा है।

पेइचिंग-थ्येनचिन-हपेइ में वैज्ञानिक व तकनीकी सृजन का नया अभियान

बीजिंग, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा था कि पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक व तकनीकी सृजन केंद्र के निर्माण में तेजी लाकर स्वतंत्र सृजन के महत्वपूर्ण स्रोत और मौलिक सृजन के प्रमुख स्थल के निर्माण पर जोर देना चाहिए।

यांगत्सी नदी डेल्टा क्षेत्र में वैज्ञानिक व तकनीकी सृजन का नया अध्याय

बीजिंग, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा था कि शांगहाई अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक व तकनीकी सृजन केंद्र के निर्माण का ऐतिहासिक मिशन निभाता है। शांगहाई को मौके का लाभ उठाकर वैश्विक प्रभाव संपन्न वैज्ञानिक व तकनीकी केंद्र के निर्माण को गति देनी चाहिए।

आसियान: विदेश मंत्रियों की कंबोडिया-थाईलैंड से अपील, ‘मिलकर सुलझाएं संघर्ष’

कुआलालंपुर, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) ने कंबोडिया और थाईलैंड से संघर्ष समाप्त करने का आग्रह किया है। सोमवार को मलेशिया के कुआलालंपुर में ये 'खास बैठक' संपन्न हुई। सभी ने दोनों देशों से संयम बरतने और हर तरह की दुश्मनी को खत्म करने के लिए तुरंत कदम उठाने की अपील की।

खरी बात