श्रीलंका में दित्वाह से तबाही की भरपाई के लिए भारत ने 450 मिलियन डॉलर...
कोलंबो, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूत बनकर वहां पहुंचे हैं। 'पड़ोसी पहले' और 'महासागर' नीतियों के तहत श्रीलंका के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि तूफान दित्वाह के बाद यहां संकट के समय भारत के लिए आगे आना स्वाभाविक था। इसके अलावा, भारत ने श्रीलंका के लिए 450 मिलियन अमेरिकी डॉलर के पुनर्निर्माण पैकेज की घोषणा की।
सोमालिया में सुखे के संकट को लेकर यूएन ने दी चेतावनी, करीब 46 लाख...
संयुक्त राष्ट्र, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। सोमालिया में सूखे का कहर लगातार जारी है। लगातार चार मौसम से पर्याप्त बारिश ना होने और फंडिंग की कमी की वजह से यहां पर सुखाड़ का संकट और गहराता ही जा रहा है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने कहा कि सोमालिया में सूखे से करीब 46 लाख लोग प्रभावित हैं। यह संख्या सोमालिया की कुल आबादी का करीब एक चौथाई है।
पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस वाहन पर हमला, 5 की मौत
इस्लामाबाद, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक बार फिर पुलिस को निशाना बनाया गया। वाहन पर हुए इस हमले में 5 पुलिसकर्मी मारे गए। स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी है।
दित्वाह के दौरान श्रीलंका के साथ खड़े होने पर भारत को गर्व है: विदेश...
कोलंबो, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर मंगलवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मिलेंगे। यह मुलाकात तूफान दित्वाह से श्रीलंका में तबाही मचने के बाद भारत द्वारा शुरू किए गए 'ऑपरेशन सागर बंधु' के बाद होगी।
सिडनी हमले के बाद दुख और उदासी ने किया क्रिसमस का रंग फीका, पीएम...
कैनबरा, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बोंडी बीच पर हुए आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने एक बार फिर से दुख जताया है। इससे पहले सोमवार को उन्होंने यहूदी समुदाय से माफी मांगी थी। मंगलवार को पीएम अल्बनीज ने कहा कि बोंडी बीच पर हुए आतंकी हमले के बाद क्रिसमस का समय दुख और उदासी से भरा होगा।
पाकिस्तान में असीम मुनीर का सीडीएफ बनना संस्थागत गिरावट का प्रतीक: सिंधी नेता शफी...
बर्लिन, 23 दिसंबर (IANS) जेय सिंध मुत्तहिदा महाज (जेएसएमएम) के चेयरमैन शफी बुरफत ने मंगलवार को पाकिस्तान के फील्ड मार्शल और डिफेंस फोर्सेज के चीफ असीम मुनीर की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि वह मिलिट्री की काबिलियत नहीं, बल्कि एक ऐसे देश की संस्थागत गिरावट का प्रतीक है, जिस पर उसके अपने ही सुरक्षा प्रतिष्ठान ने कब्जा कर लिया है।
डिफेंस, एआई भारत-अमेरिका संबंधों के अगले चरण को आकार देंगे : विशेषज्ञ
वॉशिंगटन, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। एक सीनियर भारत-अमेरिका पॉलिसी एक्सपर्ट ने कहा कि रक्षा सहयोग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उभरती हुई टेक्नोलॉजी भारत-अमेरिका संबंधों के अगले चरण का मुख्य आधार बन सकते हैं, क्योंकि दोनों देश अनसुलझी राजनीतिक और व्यापारिक चुनौतियों के बावजूद रणनीतिक क्षेत्रों में गति बनाए रखना चाहते हैं।
पेंटागन की कार्यसंस्कृति में बदलाव के संकेत, रक्षा मंत्री हेगसेथ ने कहा- सेना में...
वाशिंगटन, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि पेंटागन की कार्यसंस्कृति और सोच में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। उनके अनुसार, ट्रंप सरकार अमेरिकी सेना में फिर से ‘योद्धा भावना’ को मजबूत कर रही है और 'पॉलिटिकल करेक्टनेस' जैसी नीतियों से दूरी बना रही है।
बांग्लादेश में हिंसा पर यूएन ने जताई चिंता, कहा- अल्पसंख्यकों को सुरक्षित महसूस कराने...
संयुक्त राष्ट्र, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बांग्लादेश में हो रही हिंसा पर गहरी चिंता जताई है। उनके प्रवक्ता स्टेफन दुजारिक ने कहा कि बांग्लादेश में रहने वाले सभी लोगों, खासकर अल्पसंख्यकों को सुरक्षित महसूस होना चाहिए।
बांग्लादेश में 12 फरवरी को ही होंगे आम चुनाव: मुख्य सलाहकार प्रो. यूनुस
ढाका, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस ने एक बार फिर साफ किया है कि देश में आम चुनाव तय समय पर ही कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 12 फरवरी को आम चुनाव होंगे और सरकार इस दिशा में पूरी तरह तैयार है। प्रोफेसर यूनुस ने यह बात सोमवार को अमेरिका के दक्षिण और मध्य एशिया मामलों के विशेष दूत सर्जियो गोर से टेलीफोन पर बातचीत के दौरान कही।

