2026 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला के शुभंकर चीन के कई शहरों में दिखने लगे
बीजिंग, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने हाल में वर्ष 2026 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला के शुभंकर छीछी, चीची, छ्हीछ्ही और छंगछंग नाम के चार घोड़ों (अश्वों) की छवि जारी की।
लाहौर जा रही पीआईए की फ्लाइट ने सऊदी अरब में की आपात लैंडिंग
इस्लामाबाद, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। सऊदी अरब के जेद्दा से लाहौर जा रही पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) की एक फ्लाइट को तकनीकी चेतावनी मिलने के बाद आपात स्थिति में सऊदी अरब में ही लैंड कराना पड़ा। उड़ान के दौरान ऑक्सीजन मास्क खुलने से विमान में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इनमें दर्जनों उमरा तीर्थयात्री भी शामिल थे। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी।
बांग्लादेश: ‘मुक्ति युद्ध के आदर्शों पर हमले’ से व्यथित हैं सांस्कृतिक संगठन और पत्रकार,...
ढाका, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश के एक प्रमुख प्रगतिशील सांस्कृतिक संगठन, बांग्लादेश उदिची शिल्पीगोष्ठी के सदस्यों ने शनिवार को ढाका की सड़कों पर मार्च निकालकर अपने केंद्रीय कार्यालय पर हुए आगजनी की कड़ी निंदा की।
बलूच महिलाओं को अगवा करने का नहीं रुक रहा सिलसिला, पाकिस्तानी सेना पर मानवाधिकार...
क्वेटा, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। बलूच महिलाओं को अगवा करने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। शनिवार को एक और ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है।
बांग्लादेश: बीएनपी नेता का घर उपद्रवियों ने फूंका, सात साल की बच्ची जिंदा जली
ढाका, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश में राजनीतिक अशांति के बीच एक दुखद घटना ने सबको झकझोर दिया है। उपद्रवियों ने शनिवार तड़के बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के एक नेता के घर को आग लगा दी, जिसमें 7 साल की बच्ची की झुलसने से मौत हो गई, जबकि परिवार के 3 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना लक्ष्मीपुर सदर उपजिला के भबानीगंज यूनियन के पश्चिम चार मानसा गांव में हुई। स्थानीय मीडिया ने ये जानकारी दी है।
तोशाखाना मामला: इमरान खान और बुशरा बीबी को 17 साल की सजा, 1.64 करोड़...
इस्लामाबाद, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को बड़ा झटका लगा है। संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) की विशेष अदालत ने शनिवार को तोशाखाना-2 मामले में दोनों को 17-17 साल की कैद की सजा सुनाई।
चीन के साथ संतुलन और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग मजबूत कर रहा अमेरिका: मार्को...
वाशिंगटन, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका चीन के साथ रिश्तों में संतुलन बनाए रखने की नीति पर काम कर रहा है, वहीं दूसरी ओर इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अपने सहयोगी देशों के साथ गठबंधनों को लगातार मजबूत कर रहा है।
‘अमेरिका ने लिया बदला’, यूएस ने सीरिया में आईएसआईएस के कई ठिकानों पर की...
वाशिंगटन, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। संयुक्त राज्य अमेरिका ने सेंट्रल सीरिया में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के कई ठिकानों पर हवाई हमले किए। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई पिछले सप्ताह अमेरिकी कर्मियों पर हुए जानलेवा हमले के जवाब में की गई है।
‘झूठी ईशनिंदा की खौफनाक सजा’, तसलीमा नसरीन ने दीपू चंद्र दास की हत्या पर...
ढाका, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। निर्वासित बांग्लादेशी लेखिका और मानवाधिकार कार्यकर्ता तसलीमा नसरीन ने शनिवार को दावा किया कि बांग्लादेश में भीड़ द्वारा मार दिए गए हिंदू युवक दीपू चंद्र दास पर ईशनिंदा का झूठा आरोप लगाया गया था। यह आरोप मैमनसिंह जिले की एक फैक्ट्री में काम करने वाले उसके एक मुस्लिम सहकर्मी ने लगाया था।
बांग्लादेश में मीडिया पर हमला: अवामी लीग ने लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी पर...
ढाका, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश की अवामी लीग पार्टी ने देश भर में हुए हमलों की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने कहा कि ये "सुनियोजित आतंकवादी हमला" हैं। इन हमलों में मीडिया कार्यालयों, सांस्कृतिक संस्थानों और राजनयिक मिशनों को निशाना बनाया गया।

