Tuesday, April 21, 2026
SGSU Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश पुलिस ने ऑपरेशन डेविल हंट-2 फिर से किया शुरू, 24 घंटे में 663...

ढाका, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश पुलिस ने 'ऑपरेशन डेविल हंट फेज-2' के तहत 24 घंटे में पूरे देश में कम से कम 663 लोगों को गिरफ्तार किया। बांग्लादेश पुलिस की ओर से यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था बहाल करने और गैर-कानूनी हथियार बरामद करने के लिए देश भर में शुरू की गई। स्थानीय मीडिया ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी।

बोंडी बीच हमले के ‘फर्स्ट रिस्पोंडर्स’ और नायकों के सम्मान में ऑस्ट्रेलिया शुरू करेगा...

सिडनी, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने कहा है कि उन्होंने गवर्नर-जनरल से अनुरोध किया है कि बोंडी बीच में हुए आतंकी हमले के बाद लोगों की जान बचाने वाले पहले फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स और अन्य नायकों के लिए एक विशेष सम्मान सूची बनाई जाए। ऑस्ट्रेलियाई प्रसारण निगम (एबीसी) के अनुसार, इन लोगों के नाम वर्ष 2026 में घोषित किए जाएंगे।

बांग्लादेश को लेकर माल्टा ही नहीं, दुनियाभर को चिंता होनी चाहिए : हाई कमिश्नर...

नई दिल्ली, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार और हिंसा को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचनाओं का दौर जारी है। इस बीच भारत में माल्टा के हाई कमिश्नर रूबेन गौसी ने बांग्लादेश के राजनीतिक हालात पर चिंता जताई है। उन्होंने आगाह किया है कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो इसका असर इलाके की स्थिरता और उनके देश में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी समुदाय पर पड़ेगा।

कनाडा के टोरंटो में भारतीय मूल की महिला की हत्या, भारतीय दूतावास ने जताया...

टोरंटो, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। कनाडा के टोरंटो से एक 30 साल की भारतीय मूल की महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला की हत्या के बाद पुलिस ने पूरे कनाडा में एक संदिग्ध के लिए अरेस्ट वारंट जारी किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पीड़ित को जानता था। स्थानीय मीडिया ने कानून प्रवर्तन अधिकारियों के हवाले से जानकारी दी है।

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन को इलिनोइस में नेशनल गार्ड तैनात करने से...

वॉशिंगटन, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेशनल गार्ड को इलिनोइस राज्य में भेजने से रोक दिया है, जिससे प्रशासन को झटका लगा है।

जापान : क्योटो में फैला बर्ड फ्लू, सीजन में इस तरह का 9वां मामला

टोक्यो, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। जापान के कृषि मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि जेनेटिक टेस्टिंग में क्योटो प्रांत के एक पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू (हाईली पैथोजेनिक एवियन इन्फ्लूएंजा) की पुष्टि हुई है। यह इस सीजन में देश में बर्ड फ्लू का नौवां मामला है।

बांग्लादेश में निष्पक्ष चुनाव पर अमेरिकी सांसदों की चेतावनी

वाशिंगटन, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के कुछ प्रभावशाली सांसदों ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को चेतावनी दी है कि अगर फरवरी में होने वाले चुनावों से पहले राजनीतिक दलों की भागीदारी पर रोक लगाई गई, तो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना संभव नहीं होगा।

एच-1बी वीजा नियमों में बड़ा बदलाव, अब लॉटरी नहीं योग्यता और वेतन के आधार...

वाशिंगटन, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिका में काम करने के इच्छुक विदेशी पेशेवरों के लिए एच-1बी वर्क वीजा से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (डीएचएस) ने एच-1बी वीजा कार्यक्रम को लेकर एक नया नियम जारी किया है, जिसका उद्देश्य अमेरिकी श्रमिकों की नौकरियों, वेतन और कामकाजी परिस्थितियों की बेहतर सुरक्षा करना है। यह नियम अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) की ओर से लागू किया गया है।

बलूचिस्तान में एक ही परिवार के चार लोगों के अपहरण को लेकर विरोध-प्रदर्शन

क्वेटा, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का अत्याचार जारी है। पाक सेना पर लगातार लोगों को जबरन उठाने और गायब कर देने के आरोप लग रहे हैं। मंगलवार को केच जिले में कई बलूच परिवारों ने पाकिस्तानी सेना द्वारा एक ही परिवार के चार लोगों के गायब किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया।

नेपाल: जेन-जी विरोध प्रदर्शन मामले में पूर्व गृहमंत्री तलब, ओली से भी पूछताछ की...

काठमांडू, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। नेपाल में जेन जी विरोध प्रदर्शनों की जांच कर रहे आयोग ने पूर्व गृहमंत्री को तलब किया है। आगामी दिनों में विभिन्न अधिकारियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है, जिनमें पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली का नाम भी शामिल है।

खरी बात