रूस का यूक्रेन पर ड्रोन अटैक: दागीं मिसाइलें, जेलेंस्की बोले ‘हर बात अनसुनी कर...
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बुधवार रात रूस के ड्रोन हमलों से मची तबाही की तरफ एक बार फिर दुनिया का ध्यान दिलाने की कोशिश की है। उन्होंने एक लंबे-चौड़े सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि सिर्फ दबाव की रणनीति से ही मास्को को काबू में किया जा सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जेलेंस्की शुक्रवार को अहम मुलाकात करने वाले हैं, जहां दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली और नए हथियारों को लेकर चर्चा होगी।
संयुक्त राष्ट्र 2025 की नहीं, बल्कि 1945 की वास्तविकताओं को दर्शाता है: एस जयशंकर
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र 2025 की वास्तविकताओं के बजाय 1945 की दुनिया को प्रतिबिंबित करता है। एक बार फिर से उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में सुधार की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया।
निमिषा प्रिया मामले में हस्तक्षेप की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट जनवरी 2026...
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। केरल की रहने वाली निमिषा प्रिया को यमन में फांसी की सजा सुनाए जाने के मामले में दाखिल अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई टल गई। सुप्रीम कोर्ट मामले की अगली सुनवाई जनवरी 2026 में करेगा।
भूकंप से दहला इंडोनेशिया, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.7 रिकॉर्ड
जर्काता, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि गुरुवार को इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन से 70 किलोमीटर (43.5 मील) की गहराई में था।
गाजा में फिर शुरू हो सकता है युद्ध, ट्रंप ने हमास को दी धमकी,...
तेल अवीव, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। गाजा में हमास और इजरायल के बीच एक बार फिर से स्थिति खराब होती हुई नजर आ रही है। ताजा अपडेट में इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने चेतावनी दी है कि अगर हमास ने सैन्यीकरण नहीं किया और अपने बंधकों के सभी शव नहीं लौटाए, तो इजरायल फिर से लड़ाई पर उतर जाएगा। वहीं दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान भी सामने आ गया है।
मुंबई: अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, वर्षों से दे...
मुंबई, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुंबई की सहार पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में लिया है, जो करीब दो दशकों से अवैध रूप से भारत में रह रहा था। आरोपित की पहचान एमडी इक्लाज मोल्ला एमडी बाजिलियर मोल्ला के रूप में हुई है। वह 2005 में अवैध तरीके से भारत आया था।
क्या रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत? ट्रंप के दावे पर नई दिल्ली ने...
वाशिंगटन, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक महान व्यक्ति और भारत को एक अविश्वसनीय देश बताया है। इस बीच उन्होंने यह दावा किया कि पीएम मोदी ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि भारत अब और रूसी तेल नहीं खरीदेगा। इस पर भारत की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
गुट निरपेक्ष आंदोलन के 19वें सम्मेलन में शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह, युगांडा के...
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने युगांडा गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम योवेरी कागुटा मुसेवेनी से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कीं।
राष्ट्रपति ट्रंप ने वेनेजुएला में सीआईए ऑपरेशन को दी मंजूरी, कराकस पर नशीले पदार्थों...
वाशिंगटन, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला में अमेरिकी केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) को सीक्रेट ऑपरेशन चलाने की मंजूरी दे दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस फैसले पर वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का रिएक्शन भी सामने आया।
दो दिवसीय दौरे पर पहली बार भारत पहुंचीं श्रीलंका की पीएम अमरसूर्या, कई कार्यक्रमों...
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या पहली बार दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर गुरुवार को भारत पहुंचीं। श्रीलंका में प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है।











