लेबनान के राष्ट्रपति औन ने ट्रंप से फोन पर की बात, इजरायल के साथ...
बेरूत, 28 जून (आईएएनएस)। लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने शनिवार देर रात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोन पर बातचीत की। इस दौरान राष्ट्रपति औन ने वादा किया कि लेबनान और इजरायल के बीच अमेरिका की मध्यस्थता वाले फ्रेमवर्क समझौते को लागू करने में लेबनान सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाएगी। यह बात लेबनानी राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान में कही गई।
ईरान और अमेरिका में फिर शुरू हुआ तनाव, ताजा हमलों के बीच राष्ट्रपति ट्रंप...
वाशिंगटन, 28 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि अमेरिका ने ईरानी सैन्य ठिकानों पर नए एयर स्ट्राइक किए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने तेहरान पर होर्मुज स्ट्रेट के पास एक कमर्शियल तेल टैंकर पर हमला करके सीजफायर समझौते को फिर से तोड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हमले जारी रहे तो इस्लामिक रिपब्लिक अब नहीं रहेगा।
अमेरिका ने कमर्शियल शिप पर हुए हमले के बाद की जवाबी कार्रवाई, ईरान को...
वाशिंगटन, 28 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सीईएनटीसीओएम) के अनुसार, तेहरान ने होर्मुज स्ट्रेट के पास एक कमर्शियल ऑयल टैंकर पर कथित तौर पर एक और ड्रोन हमला किया। इसके बाद अमेरिका ने शनिवार को कई ईरानी ठिकानों पर और सैन्य हमले किए।
भारत-अमेरिका मिलकर बनाएंगे भरोसेमंद टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन, एआई और चिप्स पर मुख्य फोकस
वाशिंगटन, 28 जून (आईएएनएस)। भारत और अमेरिका के बीच सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), क्वांटम टेक्नोलॉजी और क्रिटिकल मिनरल्स जैसे भविष्य की तकनीकों में साझेदारी लगातार मजबूत होती जा रही है। दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि अब यह रणनीतिक सहयोग केवल नीतियों तक सीमित नहीं है, बल्कि वास्तविक परियोजनाओं और भरोसेमंद तकनीकी सप्लाई चेन के निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,430 हुई, तीन हजार से...
काराकास, 28 जून (आईएएनएस)। वेनेजुएला में बुधवार को आए भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,430 हो गई है। वेनेजुएला में बुधवार को आए लगातार दो तेज भूकंप के झटकों ने भारी तबाही मचाई, जिसके बाद नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने ताजा जानकारी साझा की है।
दो बड़े भूकंपों के बाद वेनेजुएला में फिर हिली धरती, 4.1 तीव्रता के कंपन...
काराकस, 27 जून (आईएएनएस)। वेनेजुएला की भूकंप अनुसंधान संस्था (फनविसिस) ने शनिवार को बताया कि देश के मध्य हिस्से में 4.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। यह भूकंप ऐसे समय आया है जब लोग इस हफ्ते की शुरुआत में आए दो बड़े और विनाशकारी भूकंपों के बाद पहले से ही डरे हुए हैं।
पाकिस्तान: कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर में धमाका, सिंध रेंजर्स के तीन जवानों की मौत
इस्लामाबाद, 27 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कराची शहर में शनिवार को एक बड़े धमाके के बाद दहशत मच गई। रिपोर्ट के अनुसार, यह आतंकी हमला बताया जा रहा है। सिंध के पुलिस प्रमुख के अनुसार, हमले में सिंध रेंजर्स के तीन जवानों की मौत हो गई।
भारत और सेशेल्स दोस्ती के 50 साल: राष्ट्रपति हर्मिनी ने पीएम मोदी की यात्रा...
विक्टोरिया, 27 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन दिवसीय सेशेल्स यात्रा के दौरान सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने कहा कि भारत हमेशा से सेशेल्स का भरोसेमंद दोस्त रहा है। उन्होंने यह बात शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में आयोजित एक रात्रिभोज के दौरान कही।
ख्वाजा आसिफ के ‘असली कश्मीरी नहीं’ वाले बयान पर बवाल, मानवाधिकार परिषद ने जताई...
इस्लामाबाद, 27 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के मानवाधिकार परिषद (एचआरसी) ने शनिवार को पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के उस बयान की कड़ी आलोचना की, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के रावलाकोट और मीरपुर के लोगों की कश्मीरी पहचान पर सवाल उठाया था।
सोमालिया की सेना का बड़ा ऑपरेशन, अल-शबाब के ठिकाने तबाह, 30 लड़ाके ढेर
मोगादिशु, 27 जून (आईएएनएस)। सोमालिया की राष्ट्रीय सेना (एसएनए) और उसके अंतरराष्ट्रीय साझेदारों ने दक्षिणी सोमालिया के मिडिल शबेले इलाके में एक संयुक्त अभियान के दौरान अल-शबाब के 30 लड़ाकों को मार गिराया। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

