रूस-यूक्रेन के बीच 160-160 युद्धबंदियों की अदला-बदली, यूएई ने निभाई मध्यस्थ की भूमिका

मॉस्को, 26 जून (आईएएनएस)। रूस और यूक्रेन ने शुक्रवार को एक बार फिर युद्धबंदियों की अदला-बदली की। दोनों देशों के अधिकारियों के अनुसार, इस बार दोनों तरफ से 160-160 कैदियों को छोड़ा गया।

शांति, सहयोग और जवाबदेही की नीति से दुनिया में बढ़ा भारत का भरोसा: रिपोर्ट

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। वैश्विक मंच पर भारत का उदय न केवल उसकी आर्थिक वृद्धि और भू-राजनीतिक महत्व के कारण हुआ है, बल्कि इसलिए भी हुआ है कि पिछले कुछ वर्षों में उसने एक ऐसे देश के रूप में अपनी विश्वसनीयता स्थापित की है, जो अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सम्मान करता है। द्विपक्षीय समझौतों का पालन करता है और वैश्विक शासन में रचनात्मक योगदान देता है।

भारत की आर्थिक ताकत से ऑस्ट्रेलिया को बड़े अवसर की उम्मीद : प्रधानमंत्री एंथनी...

कैनबरा, 26 जून (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने कहा है कि भारत के साथ मजबूत रिश्ते बनाना उनके देश के लंबे समय के आर्थिक और रणनीतिक भविष्य के लिए बहुत जरूरी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि भारत के साथ संबंधों को और मजबूत करना ऑस्ट्रेलिया की बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है।

पीयूष गोयल ने लंदन में लॉन्च की 45 देशों की अर्थव्यवस्थाओं का विश्लेषण करती...

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को लंदन में आयोजित एक कार्यक्रम में क्रेडिट रेटिंग एजेंसी 'केयरएज ग्लोबल' की प्रमुख रिपोर्ट 'सॉवरन रेटिंग्स: अ फ्रेश पर्स्पेक्टिव' का तीसरे संस्करण लॉन्च किया।

ईरान की हथियार क्षमताएं क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने में मददगार :...

नई द‍िल्‍ली, 26 जून (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने क्षेत्रीय सुरक्षा और आत्मरक्षा के मुद्दे पर देश का रुख स्पष्ट क‍िया। उन्‍होंने कहा क‍ि ईरान की सैन्य क्षमताएं सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए हैं। उन्‍होंने पड़ोसी देशों की नीतियों और क्षेत्र में बढ़ते हथियारों की होड़ को लेकर सवाल उठाए।

ट्रंप की यूरोप को चेतावनी, डिजिटल टैक्स लगाया तो लगेगा 100 प्रत‍िशत टैरिफ

नई द‍िल्‍ली, 26 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फ‍िर 100 प्रत‍िशत टैर‍िफ लगाने की धमकी दी। ट्रंप की यह चेतावनी उन संभावनाओं पर जारी की गई, ज‍िसमें यूरोप के कई देशों की ओर से अमेरिकी कंपनियों पर डिजिटल सर्विसेज टैक्स लगाने की बातें सुनने में आ रही हैं।

अलास्का वार्ता पर रूस और अमेरिका के दावों में टकराव, लावरोव ने रुबियो के...

मॉस्को, 26 जून (आईएएनएस)। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने में आखिर क्या भूमिका निभाना चाहता है, इस बारे में साफ तस्वीर सामने आनी चाहिए। उन्होंने यह बात अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के एंकरेज शिखर सम्मेलन को लेकर दिए गए बयान के बाद कही।

ईरान की चेतावनी : होर्मुज में नए समुद्री मार्ग बिना तालमेल के सुरक्षित नहीं

तेहरान, 26 जून (आईएएनएस)। होर्मुज स्‍ट्रेट को लेकर ईरान ने साफ कर दिया है कि इस क्षेत्र में सुरक्षित समुद्री आवाजाही के लिए उसके साथ सीधा तालमेल जरूरी है। सुरक्षा को नजरअंदाज करके बनाए गए किसी भी वैकल्पिक रास्ते को वह स्वीकार नहीं करेगा।

वियना में भारतीय राजदूत शंभू कुमारन ने की ऑस्ट्रियाई सांसदों के साथ द्विपक्षीय संबंधों...

वियना, 26 जून (आईएएनएस)। भारत के ऑस्ट्रिया में राजदूत शंभू एस. कुमारन ने शुक्रवार को ऑस्ट्रियाई संसद के इंडिया फ्रेंडशिप ग्रुप के सदस्यों से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों पर चर्चा की।

अनजान हमले का श‍िकार ‘एवर लवली’ जहाज होर्मुज स्‍ट्रेट से बाहर न‍िकला, कानून उल्लंघन...

सिंगापुर, 26 जून (आईएएनएस)। सिंगापुर में रजिस्टर्ड कंटेनर जहाज 'एवर लवली' को गुरुवार को होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरते समय किसी अनजान हमले से मामूली नुकसान हुआ। जहाज पर मौजूद सभी 21 क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। जहाज होर्मुज स्‍ट्रेट पार कर चुका है और अपनी आगे की यात्रा जारी रखे हुए है। यह जानकारी सिंगापुर के मैरीटाइम एंड पोर्ट अथॉरिटी (एमपीए) ने शुक्रवार को दी।

खरी बात