ईरान की हथियार क्षमताएं क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने में मददगार :...

नई द‍िल्‍ली, 26 जून (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने क्षेत्रीय सुरक्षा और आत्मरक्षा के मुद्दे पर देश का रुख स्पष्ट क‍िया। उन्‍होंने कहा क‍ि ईरान की सैन्य क्षमताएं सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए हैं। उन्‍होंने पड़ोसी देशों की नीतियों और क्षेत्र में बढ़ते हथियारों की होड़ को लेकर सवाल उठाए।

ट्रंप की यूरोप को चेतावनी, डिजिटल टैक्स लगाया तो लगेगा 100 प्रत‍िशत टैरिफ

नई द‍िल्‍ली, 26 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फ‍िर 100 प्रत‍िशत टैर‍िफ लगाने की धमकी दी। ट्रंप की यह चेतावनी उन संभावनाओं पर जारी की गई, ज‍िसमें यूरोप के कई देशों की ओर से अमेरिकी कंपनियों पर डिजिटल सर्विसेज टैक्स लगाने की बातें सुनने में आ रही हैं।

अलास्का वार्ता पर रूस और अमेरिका के दावों में टकराव, लावरोव ने रुबियो के...

मॉस्को, 26 जून (आईएएनएस)। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने में आखिर क्या भूमिका निभाना चाहता है, इस बारे में साफ तस्वीर सामने आनी चाहिए। उन्होंने यह बात अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के एंकरेज शिखर सम्मेलन को लेकर दिए गए बयान के बाद कही।

ईरान की चेतावनी : होर्मुज में नए समुद्री मार्ग बिना तालमेल के सुरक्षित नहीं

तेहरान, 26 जून (आईएएनएस)। होर्मुज स्‍ट्रेट को लेकर ईरान ने साफ कर दिया है कि इस क्षेत्र में सुरक्षित समुद्री आवाजाही के लिए उसके साथ सीधा तालमेल जरूरी है। सुरक्षा को नजरअंदाज करके बनाए गए किसी भी वैकल्पिक रास्ते को वह स्वीकार नहीं करेगा।

वियना में भारतीय राजदूत शंभू कुमारन ने की ऑस्ट्रियाई सांसदों के साथ द्विपक्षीय संबंधों...

वियना, 26 जून (आईएएनएस)। भारत के ऑस्ट्रिया में राजदूत शंभू एस. कुमारन ने शुक्रवार को ऑस्ट्रियाई संसद के इंडिया फ्रेंडशिप ग्रुप के सदस्यों से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों पर चर्चा की।

अनजान हमले का श‍िकार ‘एवर लवली’ जहाज होर्मुज स्‍ट्रेट से बाहर न‍िकला, कानून उल्लंघन...

सिंगापुर, 26 जून (आईएएनएस)। सिंगापुर में रजिस्टर्ड कंटेनर जहाज 'एवर लवली' को गुरुवार को होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरते समय किसी अनजान हमले से मामूली नुकसान हुआ। जहाज पर मौजूद सभी 21 क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। जहाज होर्मुज स्‍ट्रेट पार कर चुका है और अपनी आगे की यात्रा जारी रखे हुए है। यह जानकारी सिंगापुर के मैरीटाइम एंड पोर्ट अथॉरिटी (एमपीए) ने शुक्रवार को दी।

अमेरिका से समझौते के बाद ईरान के परमाणु निरीक्षण को लेकर आईएईए ने शुरू...

टोक्यो, 26 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने शुक्रवार को कहा कि परमाणु निगरानी संस्था ने ईरानी अधिकारियों के साथ परमाणु निरीक्षण को लेकर शुरुआती बातचीत की है।

भारतीय सेना प्रमुख और यूएई के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी की अहम बैठक, रक्षा सहयोग...

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की थल सेना के डिप्टी कमांडर, ब्रिगेडियर जनरल स्टाफ मोहम्मद खमीस मोहम्मद अल-हसानी ने शुक्रवार को भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की। दोनों पक्षों के बीच भारत और यूएई के बीच सैन्य सहयोग को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, कारोबारियों...

लंदन/नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-यूके व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (सीईटीए) को दोनों देशों के लिए ऐतिहासिक अवसर बताते हुए शुक्रवार को कहा कि ब्रिटेन में इस समझौते को लेकर जबरदस्त उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि भारत और ब्रिटेन के कारोबारी समुदाय में इस समझौते को लेकर काफी आशावाद है और इससे दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को नई गति मिलेगी।

ओमान में भारत के नए राजदूत प्रशांत पिसे ने संभाली जिम्मेदारी, विदेश मंत्री को...

मस्कट, 26 जून (आईएएनएस)। भारत के नए राजदूत प्रशांत पिसे ने शुक्रवार को ओमान के विदेश मंत्री सैयद बद्र बिन हमद बिन हमूद अलबुसैदी को विदेश मंत्रालय के जनरल दीवान में अपने नियुक्ति पत्र की प्रति सौंपी। इस मौके पर विदेश मंत्री ने उनका स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके कार्यकाल में भारत और ओमान के बीच दोस्ताना रिश्ते और भी मजबूत होंगे।

खरी बात