चीन ने लेबनान-इजरायल सीजफायर बनाए रखने की अपील की, चीनी दौरे को लेकर ट्रंप...
बीजिंग, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। लेबनान और इजरायल के बीच 10 दिनों का सीजफायर हुआ है। लेबनानी राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने कहा कि अब उनका फोकस स्थायी समझौते पर होना चाहिए। इस बीच चीन ने भी इजरायल और लेबनान के बीच इस सीजफायर का स्वागत किया है।
आईआरजीसी का दावा ‘होर्मुज पर हमारा नियंत्रण, हालात पहले जैसे’
तेहरान, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नाकेबंदी के बीच आईआरजीसी ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे तनाव फिर बढ़ सकता है। ईरान ने इस अहम समुद्री मार्ग पर सख्त नियंत्रण लागू करने का ऐलान करते हुए जहाजों की आवाजाही पर रोक लगाने का फैसला लिया है। ईरान का कहना है कि जब तक अमेरिका उसके बंदरगाहों को ब्लॉकेड मुक्त नहीं करता, तब तक यह पाबंदी कायम रहेगी।
होर्मुज को लेकर लंदन में होगी यूरोपीय देशों की अगली बैठक, कनाडाई पीएम कार्नी...
नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को सीजफायर जारी रहने तक खुला रखने का ऐलान किया। हालांकि, अमेरिकी नौसेना के ब्लॉकेड को लेकर ईरान ने स्ट्रेट को बंद करने की चेतावनी भी दी है।
अमेरिका ने जहाजों पर पहले से लदे रूसी तेल की डिलीवरी की समय सीमा...
वॉशिंगटन, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। होर्मुज संकट के बीच अमेरिका ने हाल ही में रूस से तेल खरीदने को लेकर छूट का ऐलान किया था। ताजा अपडेट में अमेरिका के वित्त विभाग (यूएस ट्रेजरी) ने इस छूट को और बढ़ा दिया है। अमेरिकी वित्त मंत्रालय के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान के अनुसार, पहले से जहाजों पर लदे प्रतिबंधित रूसी तेल की डिलीवरी और बिक्री के लिए मिली छूट की नई समयसीमा अब 16 मई तक कर दी गई है।
यूएन चीफ गुटेरेस ने भविष्य को अंतरराष्ट्रीय कानून के शासन से चलाने की अपील...
संयुक्त राष्ट्र, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने नीदरलैंड के हेग में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि वे रॉ पावर से चलने वाले भविष्य के बजाय कानून के राज से चलने वाला भविष्य चुनें।
बांग्लादेश बार एसोसिएशन चुनावों में भेदभाव का आरोप, राइट्स ग्रुप ने की आलोचना
पेरिस, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। एक बड़े अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने बांग्लादेश बार एसोसिएशन चुनावों में पक्षपातपूर्ण रवैए का हवाला देते हुए "अनियमितताओं" और "भेदभावपूर्ण बर्ताव" का आरोप प्रशासन पर लगाया है। इसे एक पैटर्न का हिस्सा बताते हुए दावा किया कि बार एसोसिएशन चुनावों में सिर्फ पॉलिटिकल आइडियोलॉजी को आधार बनाया गया और अवामी लीग के समर्थक माने जाने वाले वकीलों की उम्मीदवारी रद्द कर दी गई।
जापान में महसूस हुआ 5 से ऊपर तीव्रता का भूकंप, पीएम ताकाइची ने लोगों...
टोक्यो, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, स्थानीय समयानुसार शनिवार दोपहर 1:20 बजे उत्तरी नागानो प्रांत में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। जापानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, देश के शिंडो भूकंपीय तीव्रता पैमाने पर भूंकप की तीव्रता 5 से ऊपर थी। प्रधानमंत्री शाने ताकाइची ने लोगों से अलर्ट रहने के लिए कहा है।
ईरान ने ट्रंप के सात दावों को बताया झूठा, नेवल ब्लॉकेड के बीच होर्मुज...
तेहरान, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान के पार्लियामेंट स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी है कि अगर यूएस ने अपनी समुद्री नाकाबंदी जारी रखी तो तेहरान होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर सकता है।
प्रवासी भारतीयों को मेजबान देशों की सेवा करनी चाहिए : दत्तात्रेय होसबोले
स्टैनफोर्ड, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने भारतीय प्रवासी समुदाय (डायस्पोरा) को लेकर एक स्पष्ट दृष्टिकोण सामने रखा है। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा है कि विदेशों में रहने वाले भारतीयों को सबसे पहले उस देश के प्रति निष्ठा रखनी चाहिए, जहां वे रह रहे हैं। हालांकि, इसके साथ ही उन्हें अपनी भारतीय सांस्कृतिक जड़ों से भी जुड़े रहना चाहिए।
आईएएनएस साक्षात्कार: आरएसएस ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ सुधार का समर्थन किया
स्टैनफोर्ड, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' सहित कई अहम राजनीतिक सुधारों का समर्थन किया है। संघ के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने एक ऐसे शासन मॉडल की वकालत की है, जिसकी नींव राष्ट्रीय एकता, राजनीतिक शुचिता और नागरिक चेतना पर आधारित हो; साथ ही उन्होंने भारत के लोकतंत्र के सामने मौजूद स्ट्रक्चरल और सामाजिक चुनौतियों की ओर भी ध्यान दिलाया।

