पाकिस्तान: बलूचिस्तान में खदान में हुए हादसे, पांच कोयला खनिकों की मौत
क्वेटा, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान के बोलान और डुकी कोलफील्ड इलाकों में दो अलग-अलग माइनिंग हादसों में पांच कोयला खनिकों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।
दिल्ली की सड़कों पर ‘फ्रीडम 250’ ऑटो, अमेरिकी राजदूत गोर ने बताया क्यों हैं...
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका अपनी स्वतंत्रता की 250वीं सालगिरह जुलाई में मनाएगा। इससे पहले जश्न की खास तैयारी है। दिल्ली की सड़कों पर भी इसकी झलक दिख रही है। भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने एक अनूठे और खास अभियान का जिक्र सोशल प्लेटफॉर्म पर किया। इस कैंपेन को 'फ्रीडम 250' का नाम दिया गया है।
भारत अफ्रीका की ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने में निभा सकता है अहम भूमिका
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत अफ्रीका को अपनी रिन्यूएबल एनर्जी बढ़ाने में मदद करने में अहम भूमिका निभा सकता है। भारत ने पिछले दस सालों में 130 गीगावाट से ज्यादा सोलर और विंड कैपेसिटी सफलतापूर्वक जोड़ी है। अब रिन्यूएबल एनर्जी इंस्टॉल्ड बिजली कैपेसिटी का लगभग आधा हिस्सा है।
यूएई का कर्ज चुकाने के लिए पाकिस्तान ने दूसरे देश के सामने फैलाया हाथ,...
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ तीन देशों, सऊदी अरब, कतर और तुर्किए, के दौरे पर हैं। पीएम शहबाज के दौरे के बीच सऊदी अरब ने पाकिस्तान को 2 अरब डॉलर की मदद दी है।
तुर्की स्कूल शूटिंग मामला: 8 मासूमों समेत 9 की मौत, 1104 सोशल मीडिया अकाउंट...
इस्तांबुल, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। तुर्की ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर उन पोस्ट्स पर कार्रवाई की जिनमें दो दिनों में दो स्कूल शूटिंग की तारीफ की गई थी, दो ऐसी घटनाएं जिसने देश में उथल पुथल मचा दी थी। पीड़ितों के अंतिम संस्कार से पहले कई लोगों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया, इनमें ज्यादातर बच्चे हैं।
चीनी एयरलाइनों पर होर्मुज संकट का असर, तेल की कीमतों में उछाल से कई...
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में तनाव और होर्मुज संकट का असर साफ-साफ नजर आ रहा है। होर्मुज संकट की वजह से दुनिया भर में तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। इसकी वजह से कई चीनी एयरलाइन कंपनियों ने फ्लाइट्स कैंसिल करना शुरू कर दिया है। इसका असर दक्षिण-पूर्व एशिया और ऑस्ट्रेलिया पर भी पड़ सकता है।
लेबनान के अस्पतालों की सुरक्षा बढ़ाना जरूरी; हमलों में 88 की मौत : डब्ल्यूएचओ...
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महासचिव टेड्रोस एडनॉम घ्रेबेयेसस ने लेबनान में स्वास्थ्य कर्मियों और अस्पतालों की हमलों की वजह से हुई दुर्दशा पर चिंता जाहिर की है। आंकड़ों के हवाले से उन्होंने माना कि यह दर्दनाक है, और अपील की कि जो लोगों की सेवा में लगे हैं, उनकी सुरक्षा का ख्याल रखा जाए।
भू-राजनीतिक चुनौतियों के बीच भारत-ईयू समझौता बहुत महत्वपूर्ण : क्रिश्चियन स्टॉकर
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच कई एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। इसके बाद दोनों देशों के प्रमुखों ने अपना संबोधन दिया। ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते को आज के समय में बेहद महत्वपूर्ण बताया।
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पाकिस्तान की दिखी घबराहट, देश बचाने खाड़ी देशों की शरण...
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान मध्यस्थता की कोशिशों को तेज कर रहा है। पहली वार्ता विफल होने के बाद दूसरे राउंड की वार्ता को लेकर पाकिस्तान की घबराहट साफ नजर आ रही है। पाकिस्तान के चीफ मार्शल असीम मुनीर अगले राउंड की वार्ता को लेकर बातचीत करने के लिए ईरान पहुंचे हैं। वहीं दूसरी तरफ आर्थिक मदद के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सऊदी अरब, कतर और तुर्किए के दौरे पर हैं।
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे भारत
सोल/नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग अगले हफ्ते तीन दिवसीय दौरे पर भारत आएंगे। यात्रा का उद्देश्य भारत-दक्षिण कोरिया विशेष रणनीतिक साझेदारी को गहरा करना और व्यापार-निवेश को बढ़ाना है। प्रमुख चर्चाओं में उन्नत तकनीकें, जहाज निर्माण और रक्षा सहयोग शामिल हैं।

