पहाड़ों और तेज हवाओं का कमाल, क्या हैं अनोखे आकार वाले ‘लेंटिकुलर बादल’, कैसे...

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। आसमान में अक्सर लेंस या तश्तरी के आकार वाले बादल दिखाई देते हैं, जो देखने में बेहद अनोखे और आकर्षक लगते हैं। इन्हें लेंटिकुलर बादल कहा जाता है। तकनीकी भाषा में इन्हें ऑल्टोक्यूमुलस स्टैंडिंग लेंटिकुलरस कहा जाता है।

ट्रंप-शी समिट में प्रतीकात्मक और रणनीतिक संदेश तो मिले लेकिन ठोस परिणाम नहीं निकला:...

वाशिंगटन, 16 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तीन दिवसीय चीन दौरा पूरा कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस (सीएफआर) के चीन के जाने-माने विशेषज्ञों का मानना है कि राष्ट्रपति ट्रंप और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई हाई-प्रोफाइल बैठक ने प्रतीकात्मक और रणनीतिक संदेश तो जरूर दिए, लेकिन इससे कोई ठोस उपलब्धि हासिल नहीं हुई।

तेल के दामों में हुई वृद्धि ने बिगाड़ा एमएसआरटीसी का गणित, किराया बढ़ने के...

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) ईंधन की कीमतों में हालिया उछाल के बाद एक नए वित्तीय संकट का सामना कर रहा है।

क्या है ‘बेबी प्रूफिंग’, जानें बच्चों के लिए घर को कैसे बनाएं सुरक्षित?

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। हर माता-पिता का सपना होता है कि उनका बच्चा स्वस्थ, सुरक्षित और खुश रहे। लेकिन छोटे बच्चे जिज्ञासु स्वभाव के कारण हर चीज को छूना, मुंह में डालना और एक्सप्लोर करना चाहते हैं। यही जिज्ञासा उनके विकास के लिए अच्छी है, पर इससे अनजाने में चोट लगने का खतरा भी बढ़ जाता है।

पुनर्चक्रित जल चीनी शहरों के लिए एक स्थिर ‘द्वितीय जल स्रोत’ बना

बीजिंग, 14 मई (आईएएनएस)। इस वर्ष चीन में 35वां राष्ट्रीय शहरी जल संरक्षण जागरूकता सप्ताह 10 से 16 मई तक मनाया जा रहा है। पत्रकारों को चीन के आवास एवं शहरी-ग्रामीण विकास मंत्रालय से गुरुवार को पता चला कि पिछले वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर शहरी पुनर्चक्रित जल का उपयोग 22 अरब घन मीटर से अधिक रहा, जिससे जल आपूर्ति और मांग के बीच का अंतर काफी हद तक कम हो गया है।

शी की चेतावनी, ‘अगर ताइवान मुद्दे को ठीक से नहीं संभाला तो चीन और...

बीजिंग, 14 मई (आईएएनएस)। 'टेंपल ऑफ हेवन' परिसर में पत्रकारों के सवालों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुप्पी साध ली। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग उनकी बगल में खड़े थे वो भी खामोश रहे। आखिर ऐसा क्यों हुआ इसका जवाब चीनी विदेश मंत्रालय के हवाले से सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की एक खबर में छुपा है। जो दावा करती है कि जिनपिंग ने ट्रंप से स्पष्ट कहा कि ताइवान स्ट्रेट में शांति और स्थिरता बनाए रखना चीन-अमेरिका दोनों के हित में है।

दिल्ली धमाके में एनआईए का खुलासा, और भी खतरनाक थे आतंकियों के इरादे, साजिश...

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। 10 नवंबर 2025 की शाम दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार बम धमाके में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। एनआईए जांच में सामने आया है कि उमर उन नबी और अन्य डॉक्टर आतंकी संगठन 'अंसार गजवत-उल-हिंद' (एजीयूएच) से जुड़े थे। उनका मकसद दिल्ली में धमाका करना नहीं था, बल्कि भारत में बड़े स्तर पर जिहादी नेटवर्क खड़ा करना और लोकतांत्रिक व्यवस्था को चुनौती देना था। उन्होंने इसको 'ऑपरेशन हेवनली हिंद' कोडनेम दिया था।

स्पेस में सोने से पहले क्या तैयारियां करते हैं एस्ट्रोनॉट्स? नासा ने दिखाई आर्टेमिस...

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। स्पेस की दुनिया रहस्यों और हैरत से भरी जानकारियों से भरी हुई है। कई सवाल हैं जो जिज्ञासा पैदा करते हैं। ऐसा ही एक सवाल है कि स्पेस में सोने से पहले एस्ट्रोनॉट्स क्या-क्या तैयारियां करते हैं? अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने आर्टेमिस II मिशन के दौरान ली गई एक दिलचस्प वीडियो क्लिप के जरिए इस सवाल का जवाब दिया है।

वैश्विक अस्थिरता और कच्चे तेल में बढ़त का असर! भारतीय शेयर में जारी यह...

मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) भारतीय शेयर बाजार में शुद्ध विक्रेता बने हुए हैं और इस महीने की शुरुआत से अब तक (8 मई तक) 14,232 करोड़ रुपए की बिकवाली कर चुके हैं। वैश्विक अस्थिरता और कच्चे तेल में तेजी के चलते आने वाली समय में भी यह सिलसिला जारी रह सकती है। यह जानकारी एक्सपर्ट्स की ओर से दी गई।

तारामंडल क्या है? जानें आसमान में दिखने वाले तारों के इन पैटर्न का वैज्ञानिक...

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। जब लोग अंधेरी रात के आसमान में चमकते तारों को देखते हैं तो ये सवाल जरूर उठता है कि आखिर ये तारामंडल क्या है और वैज्ञानिक इन्हें कैसे इस्तेमाल करते हैं? वैज्ञानिक बताते हैं कि तारों के ये पैटर्न वास्तव में क्या है और इसका महत्व क्या है?

खरी बात