अर्थ ऑवर:पृथ्वी की रक्षा के लिए केवल एक घंटा दें
बीजिंग, 28 मार्च (आईएएनएस)। अर्थ ऑवर वैश्विक जलवायु परिवर्तन के मुकाबले में विश्व वन्यजीवन कोष (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) द्वारा प्रस्तुत एक वैश्विक ऊर्जा-बचत कार्यक्रम है। इसके अनुसार परिवारों और दुकानदारों को हर साल मार्च के अंतिम शनिवार को स्थानीय समयानुसार शाम साढ़े 8 बजे अनावश्यक लाइटों और विद्युत उपकरणों को 1 घंटे तक बंद करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, जिसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के मुकाबले उनका समर्थन दिखाना है।
एआई के युग में अवसर और जोखिम दोनों हैं
बीजिंग, 28 मार्च (आईएएनएस)। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-जनरेटेड कंटेंट (एआईजीसी) का तेजी से बढ़ना इस साल बोआओ फोरम फॉर एशिया की वार्षिक बैठक में चर्चा का एक महत्वपूर्ण विषय बन गया है। हाल के वर्षों में एआई मॉडल सोरा सहित एआईजीसी एप्लिकेशन्स में सफलताओं ने दुनिया को आश्चर्यचकित कर दिया है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने वैज्ञानिक अनुसंधान में पारंपरिक सीमाओं को पार करने और विभिन्न क्षेत्रों में नई संभावनाओं को खोलने की अपनी क्षमता दिखाई है।
2,500 सत्यापित सब्सक्राइबर फॉलोअर वाले एक्स यूजर्स को मुफ्त में मिलेगी प्रीमियम सेवा
नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। अरबपति एलन मस्क ने गुरुवार को कहा कि 2,500 सत्यापित सब्सक्राइबर फॉलोअर्स वाले एक्स यूजर्स को प्रीमियम सुविधाएं मुफ्त में मिलेंगी।
केंद्र सरकार 2024-25 की पहली छमाही में बाजार से 7.5 लाख करोड़ रुपये उधार...
नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। वित्तवर्ष 2024-25 के लिए केंद्रीय बजट में अनुमानित 14.13 लाख करोड़ रुपये के सकल बाजार उधार में से सरकार ने दिनांकित प्रतिभूतियों के जरिए पहली छमाही (एच1) अप्रैल-सितंबर में 7.50 लाख करोड़ रुपये (53.08 प्रतिशत) उधार लेने का फैसला किया है। वित्त मंत्रालय ने यह जानकारी बुधवार दी।
लोकसभा के मैदान में यूपी के सात विधायकों की अग्नि परीक्षा
लखनऊ, 24 मार्च (आईएएनएस)। आगामी लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश के सात विधायकों की अग्नि परीक्षा होगी।
छिंदवाड़ा में ‘नाथ’ परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर
संदीप पौराणिक छिंदवाड़ा 19 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है और राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों के नाम तय करने के साथ ही प्रचार की भी शुरुआत कर दी है। मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा संसदीय सीट राज्य की चर्चित सीटों में से एक है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं। यह चुनाव 'नाथ' परिवार की प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा है।
भारत में 235 मिलियन से ज्यादा यूजर्स मोबाइल लॉक स्क्रीन पर कंटेंट तलाशते हैं...
नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। भारत में 23.5 करोड़ से ज्यादा एक्टिव यूजर्स अपने मोबाइल लॉक स्क्रीन पर ट्रेंडिंग कंटेंट और एक्सपीरियंस तलाशते हैं।
एलन मस्क ने की लंबे वीडियो के लिए स्मार्ट टीवी पर एक्स स्ट्रीमिंग सेवा...
नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। गूगल के स्वामित्व वाले यूट्यूब के मुकाबले में एलन मस्क ने शनिवार को एक्स प्लेटफॉर्म पर एक स्ट्रीमिंग सेवा शुरू करने की घोषणा की, जहां लोग अपने स्मार्ट टीवी स्क्रीन पर लंबे वीडियो देख सकते हैं।
अकाल की कगार पर खड़ा है गाजा, भूख व प्यास से मर रहे बच्चे...
गाजा, 9 मार्च (आईएएनएस)। फिलीस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) के कमिश्नर-जनरल फिलिप लाजारिनी ने कहा है कि गाजा पट्टी की स्थिति बेहद दयनीय है। इसकेे पहले यहां कभी इस तरह का संकट देखा नहीं गया था।
एलन मस्क कंपनी पर ‘पूर्ण नियंत्रण’ चाहते थे: ओपनएआई
नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। सैम ऑल्टमैन द्वारा संचालित ओपनएआई ने उसके खिलाफ एलन मस्क के मुकदमे पर पलटवार करते हुए कहा है कि कंपनी ने मिशन को आगे बढ़ाने के लिए एक लाभ के लिए काम करने वाली संरचना पर चर्चा की थी, लेकिन "मस्क चाहते थे कि हम टेस्ला के साथ विलय करें या उन्हें पूरा नियंत्रण सौंप दें"।











