भाजपा ने मध्य प्रदेश में 24 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, 6 सांसदों...
भोपाल, 2 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट में मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 24 पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। जबकि छह सांसदों के टिकट काटे हैं।
न्यूरालिंक ब्रेन चिप प्रत्यारोपित पहला शख्स केवल सोच कर माउस को नियंत्रित करने में...
नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। एलन मस्क ने कहा है कि उनकी ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफ़ेस कंपनी न्यूरालिंक की ओर से ब्रेन चिप प्रत्यारोपित पहला मानव पूरी तरह से ठीक हो गया है और विचारों का उपयोग कर कंप्यूटर माउस को नियंत्रित करने में सक्षम है।
‘इंडिया’ गठबंधन में सीट शेयरिंग पर फंसा पेंच, कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने दी...
नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में सोमवार को अमेठी में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव नहीं पहुंचे। इससे चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। ऐसी भी चर्चा शुरू हो गई है कि सपा 'इंडिया' गठबंधन से दूर हो रही है। जबकि, कांग्रेस और सपा के बीच सीटों का पेंच भी फंसता दिख रहा है।
गाजा में फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा 29 हजार से अधिक : मंत्रालय
गाजा, 20 फरवरी (आईएएनएस)। गाजा पट्टी पर चल रहे इजरायली हमलों के परिणामस्वरूप फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा 29 हजार से अधिक हो गया है। गाजा स्थित स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
जामताड़ा में स्कूली बच्चे बन रहे साइबर क्राइम के मास्टर, आठवीं व दसवीं के...
जामताड़ा, 20 फरवरी (आईएएनएस)। जामताड़ा के आठवीं और दसवीं क्लास के दो छात्रों ने लोगों को झांसा देकर कम से कम 50 लाख रुपए की ठगी की। धनबाद जिले की साइबर पुलिस ने दोनों को टुंडी प्रखंड से गिरफ्तार किया। दोनों एक साथ मिलकर मोबाइल कॉल और अन्य ऑनलाइन हथकंडों के जरिए तीन-चार साल से ठगी की वारदात अंजाम दे रहे थे। उनके पास से पुलिस ने छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
कमलनाथ और नकुलनाथ के बीजेपी में जाने की अटकलों पर सज्जन सिंह वर्मा ने...
नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलें काफी दिनों से जारी है। इसी बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता सज्जन सिंह वर्मा ने अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों कहीं नहीं जा रहे हैं। ये सारी बातें बेबुनियाद हैं।
एमसीए और मेटा भारत में व्हाट्सएप पर शुरू करेंगे फैक्ट-चेकिंग हेल्पलाइन
नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। मिसइनफॉर्मेशन कॉम्बैट एलायंस (एमसीए) ने सोमवार को कहा कि उसने आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग करके बने मीडिया से निपटने के प्रयास के तहत भारत में व्हाट्सएप पर एक समर्पित फैक्ट-चेकिंग हेल्पलाइन शुरू करने के लिए मेटा (पूर्व में फेसबुक) के साथ करार किया है।
कमलनाथ को लेकर जारी अटकलबाजी से कांग्रेसी असमंजस में
भोपाल 19 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके पुत्र छिंदवाड़ा के सांसद नकुलनाथ के भाजपा में शामिल होने की भले ही अब भी अटकलबाजियां जारी होंं, मगर कांग्रेस के नेताओं के बयानों ने आम कार्यकर्ता को असमंजस में जरूर डाल दिया है।
साइबर हमलों से बचने व एआई अपनाने के लिए भारतीय एसएमई बेहतर रूप से...
नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। एआई के बढ़ने, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और उभरते सुरक्षा खतरों के कारण भारत में छोटे और मध्यम उद्यमों (एसएमई) के लिए बजट बढ़ रहा है। सोमवार को एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय एसएमई साइबर हमलों से बचने व एआई अपनाने के लिए बेहतर रूप से तैयार हैं।
नॉटिंघम हत्याएं: व्हाट्सएप पर पीडितों के विवरण साझा करने के लिए पुलिस की आलोचना
लंदन, 19 फरवरी (आईएएनएस)। कदाचार की सुनवाई के दौरान यह बात सामने आने के बाद परिजनों ने ब्रिटिश पुलिस की आलोचना की है कि उन्होंने 2023 नॉटिंघम हत्याओं के पीड़ितों के बारे में विवरण एक व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा किया था। पीड़ितों में एक भारतीय मूल की किशोरी भी शामिल थी।











