क्या फिर से लौट आएगा ईरान में क्रांति से पहले का झंडा? इजरायल के...
नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। ईरान में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच देश का झंडा बदलने की चर्चा तेज हो गई है। हाल ही में इससे संबंधित एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक प्रदर्शनकारी लंदन में ईरानी दूतावास से ईरान का झंडा फाड़ते और क्रांति से पहले का झंडा पकड़े हुए देखा गया। वहीं इजरायल के वॉर रूम ने भी ईरान का पुराना शेर और सूरज वाले झंडे की तस्वीर के साथ एक पोस्ट शेयर किया है।
एलन मस्क एक हफ्ते में सार्वजनिक करेंगे एक्स का नया एल्गोरिदम
नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। टेस्ला और स्पेसएक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने कहा है कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का नया एल्गोरिदम सात दिनों के भीतर सार्वजनिक करेंगे। इसमें पोस्ट दिखाने और विज्ञापन सुझाने से जुड़ा पूरा कोड शामिल होगा।
टैरिफ की कमाई से सेना मजबूत कर रहा अमेरिका, ग्रीनलैंड पर ट्रंप के बयान...
वाशिंगटन, 8 जनवरी (आईएएनएस)। वेनेजुएला के ताजा हालातों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रक्षा बजट को 1.5 ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। वहीं ग्रीनलैंड पर ट्रंप प्रशासन की टिप्पणियों से वॉशिंगटन में राष्ट्रीय सुरक्षा, नाटो और कूटनीति को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है।
वेनेजुएला पर कार्रवाई के बाद क्या रूस-यूक्रेन में सुलह का रास्ता ट्रंप के लिए...
नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। एक तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई देशों में युद्ध रुकवाने और नोबेल शांति पुरस्कार पर दावेदारी कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर 2026 में साल की शुरुआत के साथ ही वेनेजुएला पर हमला कर उसके राष्ट्रपति को उनकी पत्नी सहित अपहरण कर अमेरिका ले आते हैं। इन सब के बीच बड़ा सवाल ये है कि रूस और यूक्रेन के बीच एक दिन में युद्ध रुकवाने का दावा करने वाले ट्रंप के लिए अब कितनी परेशानी आने वाली है।
यादों में कमलेश्वर: ‘नई कहानी’ के आधार स्तंभ, जो साहित्य को मानते थे समाज...
नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर कमलेश्वर का नाम आते ही ‘नई कहानी’ आंदोलन के आधार स्तंभ की याद आती है। उनकी लेखनी सिर्फ कहानियों तक सीमित नहीं रही। उन्होंने उपन्यास, पत्रकारिता, स्तंभ लेखन, फिल्म पटकथा और टेलीविजन के लिए भी शानदार लेखन किया। ‘नई कहानी’ और ‘समांतर कहानी’ जैसे आंदोलनों को दिशा देने वाले कमलेश्वर ने समाज की विसंगतियों को बेबाकी से उकेरा।
अंकिता भंडारी हत्याकांड : विरोध प्रदर्शन दिल्ली तक पहुंचा, फिर दोहराई गई सीबीआई जांच...
नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध में रविवार को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर महानगर दिल्ली उत्तराखंड प्रवासी संगठन ने प्रदर्शन किया और सीबीआई जांच तथा इस अपराध के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की।
वेनेजुएला में अमेरिका की कार्रवाई को लेकर दो खेमे में बंटी दुनिया, कौन दे...
नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। वेनेजुएला के खिलाफ अमेरिका की कार्रवाई को लेकर दुनिया दो खेमे में बंटी हुई नजर आ रही है। एक तरफ कई देश ऐसे हैं, जो अमेरिका की ओर से की गई कार्रवाई की घोर आलोचना कर रहे हैं, तो वहीं एक पक्ष ऐसा है, जो इसका समर्थन कर रहा है। आइए जानते हैं कि दुनिया के कौन-कौन से देश अमेरिका के साथ खड़े हैं और कौन से देश उसके खिलाफ।
सही मायने में भारतीय संस्कृति को अपनाना ही आधुनिकता है
डॉ कपिल भार्गव
आधुनिक युग में ‘आधुनिकता’ को प्रायः पाश्चात्य जीवन-शैली, उपभोगवाद और तकनीकी प्रगति से जोड़ दिया जाता है। परंतु भारतीय दृष्टि से आधुनिकता...
जेलेंस्की और ट्रंप की मुलाकात से पहले कीव पर रूस का बड़ा हमला, क्या...
नई दिल्ली, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के फ्लोरिडा में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी प्रेसिडेंट वोलोडिमीर जेलेंस्की की मुलाकात होने वाली है। दोनों देशों के राष्ट्रपति की मुलाकात से पहले रूस ने कीव पर अब तक का सबसे बड़ा हमला कर दिया है। हालात को देखते हुए ये कयास लगाए जा रहे हैं कि राष्ट्रपति पुतिन ट्रंप की मध्यस्थता से पहले अपनी स्थिति मजबूत कर रहे हैं।
गाजा मिशन में हुई देरी तो अमेरिका के लिए ‘गैरभरोसेमंद पार्टनर’ बन सकता है...
अबू धाबी, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान की लंबे समय से इस्तेमाल की जा रही 'धोखाधड़ी' की रणनीति अब अमेरिका में कम फायदेमंद साबित हो सकती है। एक ताजा रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि बदलते अमेरिका में, जहां नीतियां ज्यादा लेन-देन आधारित और नेतृत्व-केंद्रित हो गई हैं, पाकिस्तान का यह तरीका अब सीमित असर वाला साबित हो सकता है।

