कलकत्ता हाई कोर्ट का फैसला, चुनाव में कॉलेज शिक्षकों को पीठासीन अधिकारी बनाने का...
कोलकाता, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। कलकत्ता हाई कोर्ट ने शुक्रवार को भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) के उस फैसले को रद्द कर दिया, जिसमें राज्य में होने वाले दो चरणों के विधानसभा चुनावों के लिए कॉलेज शिक्षकों को पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने की बात कही गई थी।
नासिक धर्मांतरण विवाद: एनएचआरसी ने टीसीएस से एफआईआर का विवरण मांगा
नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने महाराष्ट्र के अधिकारियों और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के प्रबंधन को कंपनी के नासिक कार्यालय में कथित धर्मांतरण और यौन शोषण से जुड़े एक संगठित रैकेट के आरोपों पर नोटिस जारी किया है।
मध्य प्रदेश: अब पुलिस को गिरफ्तारी के लिए लिखित कारण देना अनिवार्य
भोपाल, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। गिरफ्तार व्यक्तियों के अधिकारों को मजबूत करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश पुलिस ने एक नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत अब पुलिसकर्मियों के लिए हर गिरफ्तार व्यक्ति को गिरफ्तारी के लिखित आधार (गिरफ्तारी के कारण) देना अनिवार्य कर दिया गया है।
मुस्लिम महिलाओं के समान उत्तराधिकार अधिकारों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को नोटिस...
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम महिलाओं के उत्तराधिकार अधिकारों से जुड़े एक अहम मामले में केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यह मामला शरीयत आधारित उत्तराधिकार कानून को चुनौती देने वाली एक जनहित याचिका (पीआईएल) से जुड़ा है, जिसमें मुस्लिम महिलाओं के साथ कथित भेदभाव का मुद्दा उठाया गया है। अदालत ने इस मामले को संवैधानिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानते हुए केंद्र से विस्तृत प्रतिक्रिया मांगी है।
पवन खेड़ा ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार, ट्रांजिट बेल पर लगी रोक हटाने...
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने अपनी गिरफ्तारी की आशंका के बीच गुरुवार को एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने तेलंगाना हाई कोर्ट से मिली ट्रांजिट बेल पर लगी रोक को हटाने की मांग करते हुए यह याचिका दायर की है।
नोएडा हिंसा का खुलासा: 3 मुख्य साजिशकर्ताओं की पहचान, 2 गिरफ्तार; पाक कनेक्शन की...
नोएडा, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। नोएडा पुलिस ने गौतम बुद्ध नगर में हाल ही में मजदूरों से जुड़ी हिंसा के मामले में एक बड़ी सफलता का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि यह हिंसा कोई अचानक हुई घटना नहीं थी, बल्कि यह एक पूरी तरह से प्लान किया गया साजिश थी। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने गुरुवार को बताया कि अशांति फैलाने वाले तीन मुख्य साज़िशकर्ताओं की पहचान कर ली गई है।
बंगाल एसआईआर: केवल अपील लंबित रहने से नहीं मिलेगा मतदान का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट...
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान संशोधित मतदाता सूची से बाहर किए गए लोगों को केवल तभी मतदान का अधिकार मिलेगा, जब उनकी अपीलें निर्धारित समयसीमा से पहले अपीलीय न्यायाधिकरण द्वारा स्वीकार कर ली जाएं।
बंगाल: ममता सरकार को झटका, तबादलों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दखल से इनकार
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर नौकरशाही फेरबदल के खिलाफ दायर याचिका पर हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि चुनाव से पहले अधिकारियों के तबादले एक “आम प्रक्रिया” है।
लोन फ्रॉड केस: दिल्ली की अदालत ने अनिल अंबानी के पूर्व सहयोगियों को 5...
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को उद्योगपति अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस ग्रुप के दो पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना को मनी लॉन्ड्रिंग जांच के मामले में 5 दिन की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया।
मुंबई कॉन्सर्ट ड्रग्स ओवरडोज मामला: आरोपियों की कोर्ट में पेशी, पुलिस ने मांगी कस्टडी
मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के गोरेगांव पूर्व स्थित नेस्को परिसर में हुए लाइव कॉन्सर्ट के दौरान सामने आए ड्रग्स ओवरडोज मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस सनसनीखेज मामले में गिरफ्तार किए गए सभी छह आरोपियों को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस ने उनसे गहन पूछताछ के लिए कस्टडी की मांग की है।
