जज से जिरह करते केजरीवाल का वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई:...

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल से जुड़ी कोर्ट सुनवाई के वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करने के मामले में सख्त रुख अपनाया है। हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से कहा है कि सोशल मीडिया पर मौजूद वे सभी वीडियो हटाए जाएं, जिनमें केजरीवाल को अदालत में जज से बहस करते हुए दिखाया गया है।

पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, ट्रांजिट अग्रिम जमानत पर लगी रोक

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। मामला असम सरकार द्वारा पवन खेड़ा के खिलाफ दर्ज करवाए गए एफआईआर में तेलंगाना हाईकोर्ट से मिले ट्रांजिट अग्रिम जमानत से जुड़ा हुआ है, जिस पर अब देश की सर्वोच्च अदालत ने अहम टिप्पणी करते हुए रोक लगा दी है।

सुप्रीम कोर्ट आज पवन खेड़ा को दी गई राहत के खिलाफ असम सरकार की...

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट असम सरकार की उस याचिका पर बुधवार को सुनवाई करेगा, जिसमें तेलंगाना उच्च न्यायालय द्वारा कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा के खिलाफ कथित मानहानिकारक टिप्पणियों के मामले में दर्ज अंतरिम राहत को चुनौती दी गई है।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तीन न्यायिक अधिकारियों को कर्नाटक हाई कोर्ट के जज बनाने...

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने मंगलवार को कर्नाटक हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में तीन न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति की सिफारिश की।

विनेश चंदेल की गिरफ्तारी पूरी तरह गलत और अनावश्यक : विकास पाहवा

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। वरिष्ठ अधिवक्ता विकास पाहवा ने मंगलवार को आई-पैक के सह-संस्थापक और डायरेक्टर विनेश चंदेल की गिरफ्तारी को पूरी तरह गलत बताया और इस पर जानकारी दी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को विनेश चंदेल को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया। उन पर मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कार्रवाई की गई, जो पश्चिम बंगाल के कथित कोयला घोटाले से जुड़ा है।

कोर्ट ने आई-पैक के संस्थापक विनेश चंदेल को 10 दिन की हिरासत में भेजा,...

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार रात को इंडियन पीएसी कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड (आई-पैक) के निदेशक विनेश चंदेल को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत चल रही जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। विनेश चंदेल आई-पैक के संस्थापक, निदेशक और 33 फीसदी शेयरधारक हैं। कोर्ट ने बुधवार मध्य रात्रि को विनेश चंदेल को 10 दिन की हिरासत में भेज दिया है।

लखनऊ: अलकायदा मॉड्यूल के 3 आतंकियों को उम्रकैद की सजा

लखनऊ, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से आतंकवाद के खिलाफ बड़ी न्यायिक कार्रवाई सामने आई है। एनआईए/एटीएस स्पेशल कोर्ट ने अलकायदा से जुड़े मॉड्यूल अंसार गजवात उल हिंद के तीन आतंकियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

राजस्थान जेएमएम घोटाला: एसीबी ने 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की​

जयपुर, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। जल जीवन मिशन (जेएमएम) में भ्रष्टाचार के मामले में सोमवार को एंटी-करप्शन ब्यूरो ने 10 आरोपियों के खिलाफ हाईकोर्ट में चार्जशीट दाखिल की।

केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट से कहा, ‘मैं अब आरोपी नहीं’… रिक्यूजल याचिका पर...

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट को बताया कि रद्द हो चुकी आबकारी नीति 2021-22 से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में वह अब आरोपी नहीं हैं।

पवन खेड़ा को मिली राहत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची असम सरकार

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को तेलंगाना हाई कोर्ट से मिली अंतरिम राहत के खिलाफ असम सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। यह मामला असम पुलिस द्वारा दर्ज उस आपराधिक केस से जुड़ा है, जिसमें खेड़ा पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भूइयां सरमा के खिलाफ कथित मानहानिकारक बयान देने का आरोप है।

खरी बात